सर्दियों के दौरान इन 5 सूप का लें मजा, सेहत के लिए हैं फायदेमंद
क्या है खबर?
सर्दियों में सूप पीना कई लोगों को पसंद होता है क्योंकि यह गर्माहट देने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। हालांकि, बाजार से मिलने वाले सूप में कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में क्यों न घर पर कुछ पौष्टिक और स्वादिष्ट सूप बनाए जाएं। आइए आज हम आपको 5 ऐसे सूप की रेसिपी बताते हैं, जिनका सेवन सर्दियों में आपकी सेहत को कई फायदे प्रदान कर सकता है।
#1
टमाटर का सूप
सबसे पहले टमाटर, प्याज, लहसुन और अदरक को एक पैन में डालकर भूनें, फिर इसे ठंडा करके मिक्सी में पीस लें। अब इस मिश्रण को छानकर एक बर्तन में डालें और उसमें नमक, काली मिर्च और थोड़ा-सा मक्खन डालकर इसे उबालें।
इसके बाद इसमें थोड़ा दूध और तुलसी के पत्ते डालकर इसे एक बार फिर से उबालें। अंत में इसे गर्मागर्म परोसें।
#2
पालक का सूप
पालक का सूप बनाने के लिए पहले पालक की पत्तियों को धोकर काट लें, फिर एक पैन में पानी गर्म करके उसमें पालक, हरी मिर्च, लहसुन और थोड़ी सी अदरक डालें।
अब इसे नरम होने तक पकाएं। इसके बाद इसे ठंडा करके मिक्सी में पीस लें। फिर इस मिश्रण को एक बर्तन में डालकर उसमें नमक, काली मिर्च, मक्खन और थोड़ा-सा दूध डालें और इसे गर्मागर्म परोसें।
#3
गाजर का सूप
सबसे पहले गाजर और प्याज को बारीक काट लें, फिर एक पैन में मक्खन गर्म करके उसमें प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें गाजर डालकर 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें पानी डालें और गाजर के नरम होने तक पकाएं।
इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा करके मिक्सी में पीस लें, फिर इसे एक बर्तन में डालकर उसमें नमक, काली मिर्च और थोड़ा-सा दूध डालें और इसे गर्मागर्म परोसें।
#4
खीरे का सूप
सबसे पहले खीरे को धोकर काट लें, फिर एक पैन में मक्खन गर्म करें और उसमें प्याज और लहसुन भूनें। अब इसमें कटे हुए खीरे डालें और 5 मिनट तक पकाएं।
इसके बाद इसमें पानी डालकर खीरे के नरम होने तक पकाएं। अब इस मिश्रण को ठंडा करके मिक्सी में पीस लें, फिर इसे एक बर्तन में डालकर उसमें नमक, काली मिर्च और थोड़ा-सा दूध डालें और इसे गर्मागर्म परोसें।
#5
मशरूम का सूप
सबसे पहले मशरूम को बारीक काट लें, फिर एक पैन में मक्खन गर्म करें और उसमें प्याज और लहसुन भूनें।
अब इसमें कटे हुए मशरूम डालें और 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें पानी डालकर मशरूम के नरम होने तक पकाएं।
इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा करके मिक्सी में पीस लें, फिर इसे एक बर्तन में डालकर उसमें नमक, काली मिर्च और थोड़ा-सा दूध डालें और इसे गर्मागर्म परोसें।