Loading...
घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं जैन समोसे, जानिए इनकी पूरी रेसिपी
जैन समोसे की रेसिपी

घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं जैन समोसे, जानिए इनकी पूरी रेसिपी

लेखन सयाली
Aug 25, 2026
09:30 pm

क्या है खबर?

आमतौर पर समोसे में प्याज जैसी सामग्रियां होती हैं। हालांकि, अगर आप जैन हैं और प्याज-लहसुन से परहेज करते हैं तो आपके लिए जैन समोसे एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। जैन समोसे का स्वाद भी काफी अच्छा होता है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है। आइए आज हम आपको जैन समोसे की रेसिपी बताते हैं, जिसे आप घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं।

सामग्रियां

जैन समोसे बनाने के लिए जरूरी चीजें

जैन समोसे के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी: 2 कप मैदा, 4 आलू (उबले हुए), आधा कप हरी मटर, एक बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट, 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), आधा छोटा चम्मच जीरा, एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक (स्वादानुसार), आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया का पाउडर और तेल (आवश्यकतानुसार)।

आप इसमें अपनी पसंद के अन्य मसाले भी मिला सकते हैं।

#1

ऐसे शुरू करें जैन समोसों की तैयारी

जैन समोसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक और थोड़ा-सा तेल मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए कड़ा आटा गूंथ लें।

इसके बाद आटे को 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि वह सेट हो जाए। इस दौरान आटे को अधिक न मसलें, क्योंकि इससे वह सख्त हो सकता है।

इस समय का उपयोग आप अन्य तैयारी के लिए कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#2

आलू का मिश्रण तैयार करें

जैन समोसे के लिए आपको एक मसालेदार आलू का मिश्रण तैयार करना होगा। इसके लिए पहले एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें, फिर उसमें जीरा डालें और जब यह चटकने लगे तो उसमें अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें।

इसके बाद पैन में उबले हुए आलू, हरी मटर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को 5 मिनट तक पकाएं।

ADVERTISEMENT

#3

जैन समोसों को आकार दें

अब गूंदे हुए कड़े आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें। इसके बाद हर लोई को बेलकर उसमें आलू का मसाला भरें और त्रिकोण आकार दें।

इसी तरह सभी लोईयों में मसाला भरकर समोसे तैयार कर लें। आप चाहें तो समोसों को तेल में तलने के बजाय एयर फ्राई करने वाले उपकरण में भी फ्राई कर सकते हैं।

इससे समोसे कम तेल में तैयार होंगे और सेहत के लिए भी बेहतर रहेंगे।

#4

समोसे को ऐसे दें अंतिम रूप

अगर आप जैन समोसे को तल रहे हैं तो सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, फिर उसमें तैयार जैन समोसे डालकर उन्हें सुनहरा भूरा होने तक तलें।

अगर आप एयर फ्राई करने वाले उपकरण में समोसे बना रहे हैं तो इसके लिए पहले उपकरण को 200 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करें। अब उपकरण में समोसे डालें और उन्हें 10 मिनट तक पकाएं।

इसके बाद गर्मा-गर्म जैन समोसे को हरी चटनी के साथ परोसें।

ADVERTISEMENT