Loading...
इटली में आइसक्रीम की जगह खाया जाता है जेलाटो, जानिए इसे बनाने का तरीका
जेलाटो की रेसिपी

इटली में आइसक्रीम की जगह खाया जाता है जेलाटो, जानिए इसे बनाने का तरीका

लेखन सयाली
Nov 07, 2026
06:59 am

क्या है खबर?

आइसक्रीम बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी की पसंद होती है। गर्मियों के दौरान तो यह सभी का सबसे पसंदीदा खाना है। बाजार में कई तरह की आइसक्रीम उपलब्ध हैं, लेकिन उनमें मौजूद अप्राकृतिक फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव्स सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में क्यों न घर पर इटली का मशहूर जेलाटो बनाया जाए? यह आइसक्रीम का एक सेहतमंद विकल्प है। आइए इसकी रेसिपी जानते हैं।

सामग्री

जेलाटो बनाने के लिए जरूरी सामान

जेलाटो बनाने के लिए आपको एक कप फुल क्रीम दूध, एक कप मलाई, डेढ़ कप कच्चा आम (छिला और टुकड़ों में कटा हुआ), एक चौथाई कप गाढ़ा दूध, एक चम्मच नींबू का रस, एक चुटकी नमक, एक चम्मच वनीला एसेंस, 2 बड़े चम्मच मक्के का आटा, 2 बड़े चम्मच पानी, एक कप आम का गूदा (वैकल्पिक) और आम की कुछ स्लाइस (वैकल्पिक) चाहिए होंगी।

आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद का कोई भी फ्लवर इस्तेमाल कर सकते हैं।

विधि

जेलाटो बनाने का तरीका

सबसे पहले एक पैन में दूध, मलाई और गाढ़े दूध को मिलाएं और मध्यम आंच पर पकाएं। जब मिश्रण गर्म हो जाए तो इसमें नींबू का रस, नमक और वनीला एसेंस डालें।

अब मक्के के आटे और पानी को एक साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं, फिर इसे मिश्रण में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद आम के टुकड़ों को पीसकर उनका गूदा निकाल लें।

आखिर में इस गूदे को मिश्रण में मिलाकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।

ADVERTISEMENT

आम

आम के गूदे के साथ जेलाटो बनाने का तरीका

जेलाटो के आम के गूदे के लिए पहले आम के टुकड़ों को पीसकर गूदा निकाल लें। अब एक पैन में आम के गूदे को गाढ़े दूध के साथ मिलाकर मध्यम आंच पर पकाएं, जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।

इसके बाद इस मिश्रण में नींबू का रस, नमक और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आखिर में इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।

ADVERTISEMENT

जमाना

जेलाटो को जमाने के लिए इन तरीकों को अपनाएं

जेलाटो को जमाने के लिए पहले मिश्रण को एक एयरटाइट डिब्बे में डालें, फिर इसे फ्रिज में 4-5 घंटे के लिए रख दें। समय-समय पर जेलाटो को बाहर निकालकर अच्छे से मिलाएं, ताकि उसमें कोई क्रिस्टल न बने।

जब जेलाटो पूरी तरह से जम जाए तो इसे ठंडा-ठंडा परोसें। आप चाहें तो इसे आम की स्लाइस से सजाकर परोस सकते हैं।

इससे यह और भी स्वादिष्ट और आकर्षक लगने लगेगा।

ADVERTISEMENT