Loading...
बुद्धा डिलाइट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ है सेहत का खजाना, जानिए इस व्यंजन की रेसिपी
बुद्धा डिलाइट की रेसिपी

बुद्धा डिलाइट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ है सेहत का खजाना, जानिए इस व्यंजन की रेसिपी

लेखन सयाली
Sep 25, 2026
01:35 pm

क्या है खबर?

बुद्धा डिलाइट एक स्वादिष्ट और सेहतमंद व्यंजन है, जिसे आप किसी भी खास मौके पर बना सकते हैं। यह व्यंजन न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसमें उपयोग किए जाने वाली सामग्री भी सेहत के लिए अच्छी हैं। इस लेख में हम आपको इस व्यंजन की आसान रेसिपी बताएंगे, ताकि आप इसे घर पर आसानी से बना सकें और अपने परिवार और दोस्तों को इसका मजा दे सकें। आइए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जा सकता है।

#1

सूखी सामग्रियों को तैयार करें

बुद्धा डिलाइट बनाने के लिए सबसे पहले आपको सूखी सामग्रियों को तैयार करना होगा। इसके लिए शिटाके मशरूम, वुड ईयर फंगस और लिली के फूलों को 20 से 30 मिनट तक गर्म पानी में भिगोकर रखें।

इसके पानी को बचाकर रखें। अब नूडल्स को अलग से 3 से 5 मिनट तक नरम होने तक भिगो लें। आप इस व्यंजन के लिए सिवईं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं या ग्लास नूडल्स चुन सकते हैं।

#2

सब्जियों को भूनें

एक बड़ी और गहरी कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन, प्याज, हरी मिर्च और हरे प्याज को बारीक काटकर भूनें। अब इसमें लाल फर्मेंटेड बीन कर्ड डालें और उसे चम्मच की मदद से मिलाएं।

अब इसमें अपनी पसंद की अन्य सब्जियां डालकर अच्छी तरह भून लें। इसके बाद इसमें सूखी सामग्रियों को शामिल करें, जिन्हें आपने पहले पानी में भिगोया था।

इन्हें मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं।

ADVERTISEMENT

#3

सूप तैयार करें

सूखी सामग्रियों के पकने के बाद इसमें नापा पत्तागोभी, बांस और टोफू डालकर पकाएं। इसके बाद इसमें सोया सॉस, शाकाहारी ऑयस्टर सॉस, थोड़ी-सी चीनी और मशरूम भिगोने के बाद बचा हुआ एक कप पानी डालें।

इसे ढककर कुछ देर तक पकाएं, जब तक कि सब्जियां नरम न हो जाएं। इस दौरान इसमें कॉर्न फ्लोर और पानी का घोल मिला दें, जिससे सूप ज्यादा गाढ़ा, स्वाद से भरपूर और लजीज बन जाएगा।

ADVERTISEMENT

#4

नूडल्स शामिल करें

आपने पहले से जिन नूडल्स को पानी में भिगोकर रखा हुआ था अब उन्हें इस मिश्रण में डालने का समय आ गया है। नूडल्स डालने के बाद केवल एक मिनट तक उन्हें सॉस में पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।

इससे नूडल्स ज्यादा पकने से बच जाएंगे और चिपचिपे होने का डर नहीं रहेगा। इस व्यंजन को बाउल में निकालें और ऊपर से हरा प्यार और सफेद तिल छिड़ककर ही इसे परोसें।

ADVERTISEMENT