गर्मियों के दौरान भीड़ से अलग दिखने के लिए पुरुष पहनें ये आउटफिट, दिखेंगे हैंडसम
क्या है खबर?
गर्मियों में खास मौकों के लिए कपड़े चुनना थोड़ा कठिन हो सकता है। इस मौसम में ऐसे कपड़ों का ही चुनाव सही रहता है, जो आरामदायक भी हों और स्टाइल से भी समझौता न करने दें। आज के फैशन टिप्स में हम आपको 5 ऐसे ट्रेंडी और आरामदायक आउटफिट के विकल्प बताएंगे, जिन्हें पहनकर गर्मी में आप भीड़ से अलग दिख सकते हैं। ये कपड़े हर रंगत वाले पुरुष पर अच्छे लगेंगे।
#1
ओवरसाइज टी-शर्ट और वाइड लेग जींस
पिछले कुछ सालों से पुरुषों के बीच ढीली-ढली और साइज से बड़ी टी-शर्ट पहनने का चलन है। इन्हें ओवरसाइज टी-शर्ट कहते हैं, जो कंधों के पास से ढ़ीली होती हैं और शरीर पर चिपकी नहीं रहतीं। इन्हें पहनने से आपको इस मौसम में अधिक पसीना नहीं आएगा और हवा आसानी से आर-पार होती रहेगी। ज्यादातर लड़के ओवरसाइज टी-शर्ट के साथ वाइड लेग जींस पहनना पसंद करते हैं। आप इसके साथ शॉर्ट्स भी पहन सकते हैं।
#2
शॉर्ट्स और टी-शर्ट
गर्मी में आप पूरे पैरों को ढकने वाली पैंट या जींस के बजाय शॉर्ट्स पहनने पर विचार करें। इन्हें पहनने पर पैरों में हवा लगती रहेगी और आपको ठंडक महसूस होती रहेगी। शॉर्ट्स की लंबाई केवल घुटनों तक होती है, जिसके कारण गर्मी महसूस नहीं होती है। आप इनके साथ एक आधी बाजू वाली टी-शर्ट स्टाइल कर सकते हैं, जो आरामदायक कपड़े की बनी हो। हल्के रंगों का चयन करना बढ़िया निर्णय होगा।
#3
शर्ट और पैंट
गर्मियों के दौरान ऑफिस जाने वाले पुरुषों को शर्ट और पैंट का विकल्प ही चुनना चाहिए। आप हल्के रंग की लिनन या कॉटन की शर्ट पहन सकते हैं, जो लंबी आस्तीन वाली हो। इसके अलावा आप मजेदार प्रिंट वाली आधी बाजु की शर्ट पहनकर घूमने जा सकते हैं। पैंट को अपनी शर्ट और अवसर के हिसाब से चुनना बेहतर रहता है। ऑफिस के लिए फॉर्मल पैंट चुनें और ऐसे लिनन पैंट का चुनाव करें।
#4
हल्की जैकेट
अगर आप शाम को हो रही किसी पार्टी में जा रहे हैं तो हल्की जैकेट पहनना बढ़िया रहेगा। यह आपके लुक को खास बनाएगी और आपको ठंडक भी देगी। सूती या लिनन की जैकेट सबसे अच्छी रहती है, क्योंकि ये हल्की होती हैं और आरामदायक भी होती हैं। इसके अलावा इन कपड़ों का डिजाइन भी बहुत सुंदर होता है, जिससे आपका लुक और भी आकर्षक लगेगा। हल्की जैकेट को आप टी-शर्ट या शर्ट के ऊपर लेयर कर सकते हैं।