LOADING...
स्टेडियम में IPL देखते हुए कुछ नहीं खाना चाहते? इन तरीकों से भरा रहेगा पेट
IPL देखते हुए ऐसे भरा रहेगा पेट

स्टेडियम में IPL देखते हुए कुछ नहीं खाना चाहते? इन तरीकों से भरा रहेगा पेट

लेखन सयाली
Apr 21, 2026
04:12 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 जोरों-शोरों से चल रहा है। इस टूर्नामेंट के हर मैच के लिए स्टेडियम में हजारों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में अगर आप स्टेडियम में मैच देखने जा रहे हैं तो आपको खाना खरीदने के लिए लंबी कतार में लगना पड़ सकता है और इसके दाम भी आसमान छूते हैं। साथ ही इनमें बाहर का खाना ले जाने की अनुमति भी नहीं होती। ऐसे में आप ये सुझाव अपनाकर पेट को भरा रख सकते हैं।

#1

घर से कुछ खाकर ही जाएं

अगर आप स्टेडियम में जाने वाले हैं तो घर से ही कुछ खाकर जाएं। दोपहर के मैच से पहले आप सुबह के नाश्ते में पोहा, उपमा, इडली और सांभर आदि खा सकते हैं। इसके अलावा शाम के मैच से पहले आप घर से दाल-चावल, सब्जी और रोटी खा कर निकल सकते हैं। स्टेडियम में प्रवेश करने से पहले हल्के-फुल्के स्नैक्स या अपनी पसंद के स्ट्रीट फूड का आनंद लेकर भी आप पूरे मैच के दौरान भूख से बच सकते हैं।

#2

ढेर सारा पानी पी कर जाएं

अगर आप स्टेडियम में जाने वाले हैं तो घर से पर्याप्त पानी पी कर ही निकलें। स्टेडियम में बाहर से पानी की बोतल लेकर जाने की अनुमति नहीं होती है, जिसके चलते आपको खुद को पहले से हाइड्रेटेड रखना चाहिए। जरूरत होने पर आप स्टेडियम से ही पानी खरीदकर पी सकते हैं। पानी पीने से आपको ज्यादा भूख महसूस नहीं होगी और आपको स्टेडियम के गर्म माहौल के बीच कोई परेशानी भी महसूस नहीं होगी।

Advertisement

#3

च्यूइंग गम चबाते रहें

अगर आप स्टेडियम में मैच के दौरान कुछ भी खाना नहीं चाहते हैं तो एक हैक अपनाएं। इसके लिए आप च्यूइंग गम चबा सकते हैं। जी हां, ऐसा करने से न केवल आपको भूख महसूस नहीं होगी, बल्कि आपके पेट को भी कुछ खाने का संकेत मिलता रहेगा। स्टेडियम के बाहर से च्यूइंग गम खरीद लें और मैच के दौरान उसे चबाते रहें। इसका फ्लेवर भी आपको अच्छा महसूस करवाता रहेगा।

Advertisement

#4

स्टेडियम से ही स्नैक्स खरीद लें

अगर आपको मैच देखते-देखते भूख लग जाए तो आप उसे न रोक पाएं तो चिंता न करें। स्टेडियम के अंदर कई तरह के फूड स्टाल लगते हैं, जिनमें अलग-अलग तरह के व्यंजन मिल जाते हैं। साथ ही कई अलग-अलग प्रकार के चिप्स और बिस्किट जैसे स्नैक्स भी यहां आसानी से उपलब्ध रहते हैं। आप इन्हें खरीदकर मैच देखते-देखते इनका आनंद ले सकते हैं और अपना पेट भी भर सकते हैं।

Advertisement