नमी भरे मौसम में न खाएं ये खाद्य पदार्थ, स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर
क्या है खबर?
मानसून के दौरान कई जगहों पर नमी का स्तर काफी बढ़ जाता है, जो कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। हालांकि, इस मौसम में होने वाली बीमारियों का जोखिम कम करने के लिए रोजाना खान-पान में ताजे और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना महत्वपूर्ण है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन नमी युक्त मौसम में स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
#1
दूध और दही को खुले में रखने से बचें
मानसून में दूध और दही जैसे डेयरी उत्पादों को खुले में रखने से भी बचें क्योंकि इनमें कीटाणु तेजी से बढ़ते हैं, जिसके कारण इनमें मौजूद शक्कर जहर बनने लगता है। इससे पेट की समस्याएं जैसे उल्टी, दस्त और पेट में दर्द हो सकता है। इस संक्रमण से बचने के लिए मानसून में दूध और दही को हमेशा अच्छे से बंद करके रखें और इनके सेवन से पहले इन्हें कम से कम 2 बार जरूर उबालें।
#2
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से बचें
मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए परेशानी बन सकता है। इसका कारण है कि मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं और इनमें कीटाणु तेजी से पनपने लगते हैं। इससे इनका सेवन करने से पेट खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा इनका सेवन करने से पाचन क्रिया भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए मानसून में पालक, मेथी और पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से बचें।
#3
बाहरी खाद्य पदार्थों का न करें सेवन
मानसून में बाहरी खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी बचें क्योंकि इनमें साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है। इसके अलावा मानसून में नमी का स्तर काफी बढ़ जाता है, जिससे बाहर के खाद्य पदार्थों में फफूंद और कीटाणु पनप सकते हैं। इसलिए बाहर से लाए गए खाद्य पदार्थों को खाते समय थोड़ी सावधानी बरतें और उन्हें अच्छे से पकाकर ही खाएं। बेहतर होगा कि आप मानसून में घर के बने खाद्य पदार्थों को ही प्राथमिकता दें।
#4
अधिक मसालेदार और तैलीय खाद्य पदार्थों से करें तौबा
ज्यादा मसालेदार और तैलीय खाद्य पदार्थों का सेवन भी मानसून में स्वास्थ्य के लिए परेशानी बन सकता है। इसका कारण है कि ऐसे खाद्य पदार्थों में चर्बी की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन क्रिया पर अतिरिक्त दबाव डालती है। इसके अलावा ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मानसून में अधिक तैलीय और मसालेदार खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर रखें।
#5
अधिक मीठे खाद्य पदार्थों का न करें सेवन
मानसून में अधिक मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इस मौसम में अधिक नमी के कारण कीटाणु तेजी से बढ़ते हैं और ऐसे में मीठा खाने से संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा अधिक मीठे का सेवन करने से रक्त में शक्कर का स्तर भी बढ़ सकता है, जिससे मधुमेह का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए इस मौसम में मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन संतुलित मात्रा में करें।