NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन चीजों के साथ भूलकर भी न करें शहद का सेवन, बन सकता है जहर
    अगली खबर
    इन चीजों के साथ भूलकर भी न करें शहद का सेवन, बन सकता है जहर

    इन चीजों के साथ भूलकर भी न करें शहद का सेवन, बन सकता है जहर

    लेखन अंजली
    Nov 20, 2019
    03:17 pm

    क्या है खबर?

    शहद एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों के अचूक इलाज के रूप में किया जाता है, क्योंकि इसमें कई प्रकार के खनिज व पोषक तत्व सम्मिलित होते हैं।

    शहद का सेवन करना फायदेमंद तो होता है, लेकिन कुछ चीजों के साथ इसका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी बन जाता है।

    इसलिए आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन कभी भी शहद के साथ नहीं करना चाहिए।

    तो आइए जानें।

    #1

    ज्यादा गर्म पानी के साथ शहद का सेवन उत्पन्न करता है पेट संबंधी बीमारियां

    अक्सर यह सलाह दी जाता है कि गर्म पानी के साथ शहद का सेवन करना चाहिए, लेकिन अगर आप शहद के साथ ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं तो यह नुकसानदेह हो सकता है।

    शहद की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे गर्म पेय पदार्थों के साथ खाने से बचना चाहिए।

    गर्म पेय पदार्थों के साथ शहद के सेवन से पेट संबंधी बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए गर्म पेय पदार्थों के साथ शहद का सेवन करने से बचें।

    #2

    कैफीन युक्त चीजों के साथ शहद का सेवन पहुंचा सकता है शरीर को क्षति

    ज्यादातर लोगों यह मानते हैं कि शहद के साथ चाय या कॉफी लेने से सर्दी-जुकाम से आराम मिलता है, लेकिन चाय या कॉफी के साथ शहद का सेवन शरीर को क्षति पहुंचा सकता है।

    अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आज ही इस आदत को छोड़ दें, क्योंकि ये नुस्खा शरीर के तपमान को बढ़ा देता है, जिससे तनाव और घबराहट जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है।

    इसलिए कैफीन युक्त चीजों के साथ भी शहद का सेवन न करें।

    #3

    मूली के साथ शहद का सेवन बन सकता है शरीर के जानलेवा

    मूली के साथ शहद का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद ही नुकसानदयक हो सकता है।

    दरअसल मूली के साथ शहद का सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन्स का निर्माण होने लगता है, जिसकी वजह से शरीर के कुछ बॉडी पार्ट्स के डैमेज होने का खतरा उत्पन्न हो सकता है।

    इसलिए जब मूली और शहद का सेवन करें, तो दोनों के सेवन में तकरीबन एक घंटे का अंतर जरूर रखें।

    #4

    ज्यादा गर्म दूध के साथ शहद का सेवन कर सकता है इम्यून सिस्टम को खराब

    अक्सर कुछ लोग सर्दियां आते ही शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म दूध में शहद मिलाकर पीते हैं, लेकिन ऐसा करना भी शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।

    गर्म दूध के साथ शहद का सेवन करने से शरीर में विषाक्त पदार्थों की मात्रा में वृद्धि होती है, जो इम्यून सिस्टम को खराब करने का कारण बनता है।

    आयुर्वेद के अनुसार गर्म दूध की बजाय गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पीना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    स्वास्थ्य

    लड़के ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल, नहीं तो चेहरे पर आ जाएंगी झुर्रियां लाइफस्टाइल
    मेकअप के दौरान आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां, जानें सही तरीका लाइफस्टाइल
    तनाव के दौर से गुजर रहें हैं तो बचाव के तौर पर अपनाएं ये उपाय लाइफस्टाइल
    ऑफिस में रहते हुए कुर्सी पर बैठकर भी आसानी से कर सकते हैं ये पांच योगासन योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025