LOADING...
महिलाओं को स्टाइलिश लुक दे सकता है बॉडीसूट, इसे इन तरीकों से पहनकर लगेंगी सुंदर
बॉडीसूट स्टाइल करने के तरीके

महिलाओं को स्टाइलिश लुक दे सकता है बॉडीसूट, इसे इन तरीकों से पहनकर लगेंगी सुंदर

लेखन सयाली
Feb 06, 2026
06:02 pm

क्या है खबर?

बॉडीसूट एक नए किस्म का परिधान है, जिसकी चर्चा इन दिनों काफी होने लगी है। यह कपड़ा हर महिला की अलमारी में होना चाहिए, क्योंकि यह बेसिक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी होता है। बॉडीसूट एक प्रकार का टॉप होता है, जिसके नीचे तरह शॉर्ट्स जुड़े होते हैं। इससे शानदार फिटिंग मिलती है और असुविधा भी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि कैसे आप बॉडीसूट को विभिन्न तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं।

#1

जींस के साथ पहनें

जींस के साथ बॉडीसूट पहनना सबसे बेहतरीन आउटफिट बनाएगा। यह संयोजन रोजमर्रा के उपयोग के लिए सही रहेगा और आरामदायक भी महसूस करवाएगा। आप नीली या काली जींस के साथ सफेद या हल्के रंग का बॉडीसूट पहन सकती हैं। इसके साथ आरामदायक जूते या फ्लैट चप्पल पहनकर अपने लुक को पूरा करें। यह पोशाक कॉलेज और कोचिंग आदि जाने वाली महिलाओं के लिए सबसे आदर्श रहेगा और उन्हें ट्रेंडी लुक देगा।

#2

स्कर्ट के साथ स्टाइल करें

स्कर्ट के साथ बॉडीसूट पहनकर आप अपने लुक को थोड़ा फॉर्मल और सुंदर बना सकती हैं। इस परिधान के साथ लंबी या छोटी स्कर्ट, दोनों ही विकल्प अच्छे लगते हैं। हालांकि, बस ध्यान रखें कि रंगों का मेल सही हो। इसके साथ ऊंची हील वाली सैंडल पहनकर आप अपने लुक को और भी खास बना सकती हैं। स्कर्ट अगर प्रिंटेड या अच्छी फिटिंग वाली होगी तो आप और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगी।

Advertisement

#3

जैकेट के साथ लेयर करें

अगर आप अपने बॉडीसूट को थोड़ा नया अंदाज देना चाहती हैं तो उसके ऊपर एक जैकेट जरूर पहनें। चमड़े या डेनिम की जैकेट आपके लुक को और भी खास बना सकती हैं। यह मेल न केवल स्टाइलिश होगा, बल्कि आपको हर मौके पर भीड़ से अलग दिखाएगा। इसके साथ बूट पहनकर आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। यह पोशाक यात्रा के दौरान पहनने के लिए बहुत शानदार रहेगा।

Advertisement

#4

सही एक्सेसरीज चुनें

बॉडीसूट के साथ सही गहने पहनना बहुत जरूरी है, ताकि आपका लुक पूरा हो सके। आप इस परिधान के साथ पेंडेंट वाला हार, ब्रेसलेट या फिर पश्चिमी बालियां पहन सकती हैं। इसके अलावा एक सुंदर बेल्ट भी आपकी कमर को उभार सकती है और आपके लुक को आकर्षक बना सकती है। गहनों का चायल अपने स्टाइल और बॉडीसूट के डिजाइन के मुताबिक करना अच्छा रहेगा। इससे लुक संतुलित लगेगा और बनावटी नहीं दिखेगा।

Advertisement