रोजाना इन 5 फलों के जूस का सेवन करने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
क्या है खबर?
फल के जूस विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। हालांकि, कुछ लोग फलों के जूस को ज्यादा फायदेमंद नहीं मानते हैं और उनका मानना है कि फलों के जूस का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। अगर आप भी इसी कशमकश में हैं तो आइए आज हम आपको 5 ऐसे फलों के जूस के बारे में बताते हैं, जो रोजाना पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
#1
संतरे का जूस
संतरे का जूस विटामिन-C का बेहतरीन स्त्रोत है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद कर सकता है।
इसके अलावा इसमें सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो शरीर की पुरानी सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
साथ ही इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर से हानिकारक तत्वों को दूर करने में सहायक हो सकते हैं। संतरे के जूस से अन्य कई स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं।
#2
अनार का जूस
अनार के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट, सूजन कम करने वाले और जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
इसका सेवन दिल की बीमारियों, मधुमेह, मोटापा और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। अनार का जूस पीने से खून का संचार भी बेहतर होता है।
इसके अतिरिक्त यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में भी सहायक है।
#3
सेब का जूस
सेब के जूस में एक खास प्रकार का फाइबर होता है, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।
इसके अतिरिक्त सेब के जूस का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकता है।
सेब के जूस में पोटेशियम भी होता है, जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक है। सेब के जूस का सेवन मधुमेह के जोखिम कम करने में भी मदद कर सकता है।
#4
गाजर का जूस
गाजर का जूस विटामिन-A, विटामिन-C और पोटेशियम से भरपूर होता है।
गाजर के जूस का सेवन दिल की बीमारियों से बचाव, आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाने, लीवर को हानिकारक तत्वों से सुरक्षित रखने, पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
#5
अंगूर का जूस
अंगूर का जूस एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को दूर करके तनाव से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं।
इसके अलावा अंगूर का जूस शरीर की सूजन-रोधी प्रतिक्रिया को उत्तेजित करके पुरानी सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है।
अंगूर के जूस में एक खास यौगिक होता है, जो कैंसर कोशिकाओं के प्रसार को रोकने का काम कर सकता है।