Loading...
बालों की गंदगी को दूर कर सकता है कॉफी स्कैल्प स्क्रब, जानिए कुछ विधि
घर पर बनाएं ये स्कैल्प कॉफी स्क्रब

बालों की गंदगी को दूर कर सकता है कॉफी स्कैल्प स्क्रब, जानिए कुछ विधि

लेखन अंजली
Jul 19, 2026
07:54 pm

क्या है खबर?

कई लोग बालों की देखभाल के लिए अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वे महंगे होते हैं और इनका असर भी लंबे समय तक नहीं रहता है। अगर आप बालों की गंदगी और रूसी जैसी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कॉफी स्कैल्प स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आज हम आपको कॉफी स्कैल्प स्क्रब बनाने के लिए जरूरी सामग्रियों और इसे बनाने का तरीका बताते हैं।

#1

कॉफी और नारियल के तेल का स्कैल्प स्क्रब बनाने का तरीका

सबसे पहले एक कटोरे में 2 बड़ी चम्मच कॉफी पाउडर, 3 बड़ी चम्मच नारियल का तेल और 2 बड़ी चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

अब इस मिश्रण को अपने पूरे सिर में लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर अपने सिर पर हल्के शैंपू और गुनगुने पानी से धो लें।

फायदे के लिए हफ्ते में एक बार इस स्कैल्प स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करें।

#2

कॉफी और ओट्स का स्कैल्प स्क्रब बनाने का तरीका

इसके लिए एक कटोरे में 2 चम्मच ओट्स, 2 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच बादाम का तेल और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

अब इस मिश्रण को अपने पूरे सिर में लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर अपने सिर को हल्के शैंपू और गुनगुने पानी से धो लें।

फायदे के लिए हफ्ते में एक बार इस स्कैल्प स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करें।

ADVERTISEMENT

#3

शहद और कॉफी का स्कैल्प स्क्रब बनाने का तरीका

सबसे पहले एक कटोरे में 2 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच नारियल का तेल और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

अब इस मिश्रण को अपने पूरे सिर में लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर अपने सिर को हल्के शैंपू और गुनगुने पानी से धो लें।

फायदे के लिए हफ्ते में एक बार इस स्कैल्प स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करें।

ADVERTISEMENT

#4

एलोवेरा और कॉफी का स्कैल्प स्क्रब बनाने का तरीका

इसके लिए सबसे पहले एक कटोरे में 2 चम्मच कॉफी पाउडर, 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच नारियल का तेल और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

अब इस मिश्रण को अपने पूरे सिर में लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर अपने सिर को हल्के शैंपू और गुनगुने पानी से धो लें।

फायदे के लिए हफ्ते में एक बार इस स्कैल्प स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करें।

फायदे

कॉफी स्कैल्प स्क्रब के फायदे

यह स्कैल्प स्क्रब सिर की गंदगी और रूसी को दूर करने में मदद कर सकता है। यह सिर में खून के बहाव को बेहतर बनाकर बालों की जड़ों को मजबूत कर सकता है।

यह बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। यह बालों को पोषण देने और उन्हें चमकदार बना सकता है।

यह बालों को नमी देने में मदद कर सकता है। यह बालों को उलझने से बचाने में मदद कर सकता है।

ADVERTISEMENT