Loading...
रोजाना पहाड़ी पर चढ़कर चलने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे
रोजाना पहाड़ी पर चलने के फायदे

रोजाना पहाड़ी पर चढ़कर चलने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे

लेखन अंजली
Nov 19, 2026
11:00 am

क्या है खबर?

शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना कुछ मिनट टहलना एक अच्छा तरीका है। हालांकि, अगर आप इसे और ज्यादा असरदार बनाना चाहते हैं तो किसी पहाड़ी पर चढ़कर टहलना शुरू करें। इसके लिए आप अपने आस-पास के पार्क में बनी पहाड़ी पर जाकर या फिर किसी पहाड़ी की तरफ घूमने के लिए निकल सकते हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना पहाड़ी पर चढ़कर टहलने से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

#1

दिल को स्वस्थ रखने में है सहायक

रोजाना पहाड़ी पर चढ़कर टहलने से दिल को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है। यह दिल की मांसपेशियों को ताकत देने और रक्तचाप को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी सहायक है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए यह एक बेहतरीन तरीका हो सकता है।

#2

कैलोरी जलाने में है मददगार

अगर आप रोजाना कम से कम 30 मिनट तक किसी पहाड़ी पर चढ़कर टहलते हैं तो इससे शरीर की कैलोरी जलाने की क्षमता बढ़ सकती है।

इसके अलावा यह शरीर की ऊर्जा को बढ़ाकर वजन घटाने में भी मदद कर सकता है।

लाभ के लिए रोजाना किसी पहाड़ी पर चढ़कर टहलने की आदत डालें, फिर धीरे-धीरे समय और गति बढ़ाएं।

ADVERTISEMENT

#3

मांसपेशियों को ताकत देने में है कारगर

रोजाना पहाड़ी पर चढ़कर टहलने से पैरों की मांसपेशियों को ताकत मिल सकती है। इसके अलावा यह शरीर के अन्य हिस्सों की मांसपेशियों को भी ताकत दे सकता है।

लाभ के लिए रोजाना 30 मिनट तक किसी पहाड़ी पर चढ़कर टहलते रहें।

ADVERTISEMENT

#4

फेफड़ों की क्षमता हो सकती है बेहतर

रोजाना पहाड़ी पर चढ़कर टहलने से फेफड़ों की क्षमता पर अच्छा असर पड़ सकता है।

इसके अलावा यह फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने और उन्हें मजबूत करने में भी मदद कर सकता है।

अगर आप किसी भी तरह की फेफड़ों से जुड़ी समस्या से ग्रस्त हैं तो रोजाना पहाड़ी पर चढ़कर टहलने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

#5

मानसिक स्वास्थ्य के लिए है अच्छा

रोजाना पहाड़ी पर चढ़कर टहलने से मानसिक स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर पड़ सकता है। यह तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं से राहत दिलाकर दिमाग को शांत और स्वस्थ रख सकता है।

इसके अलावा यह एकाग्रता और याददाश्त को भी सुधार सकता है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए यह एक अच्छा तरीका हो सकता है।

ADVERTISEMENT