NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्लफ्रेंड को शादी के लिए करना चाहते हैं प्रपोज? इन बेहद रोमांटिक जगहों को बनाए गवाह
    अगली खबर
    गर्लफ्रेंड को शादी के लिए करना चाहते हैं प्रपोज? इन बेहद रोमांटिक जगहों को बनाए गवाह

    गर्लफ्रेंड को शादी के लिए करना चाहते हैं प्रपोज? इन बेहद रोमांटिक जगहों को बनाए गवाह

    लेखन सयाली
    Nov 26, 2024
    02:55 pm

    क्या है खबर?

    शादी का सीजन शुरू हो गया है, जो अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की इच्छा का इजहार करने का अच्छा समय होता है।

    आप सर्दियों के दौरान किसी बर्फीली जगह पर जा कर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर सकते हैं या कोई समुद्र तट चुन सकते हैं।

    अगर आप भी अपनी प्रेमिका को अपनी जीवन संगिनी बनाना चाहते हैं तो इन 5 जगहों का रुख करें।

    इन स्थानों की यात्रा करना भी एक अनोखा अनुभव हो सकता है।

    #1

    लोनावला

    लोनावला मुंबई और पुणे के नजदीक स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां आप प्रपोजल प्लान कर सकते हैं।

    यहां पर हॉट एयर बैलून उपलब्ध होते हैं, जिनमें बैठकर अपनी प्रेमिका को अंगूठी पहनाना एक फिल्मी अनुभव हो सकता है।

    आप हॉट एयर बैलून में बैठकर हवा में उड़ते हुए सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं, जिससे एक रोमांटिक माहौल बन जाएगा।

    इस दौरान अपने साथ किसी फोटोग्राफर को भी ले जाएं, जो आपकी आकर्षक और यादगार तस्वीरें खींच सके।

    #2

    थार रेगिस्तान

    थार रेगिस्तान राजस्थान, उत्तर-पश्चिमी भारत और पंजाब में स्थित रेगिस्तान है, जिसे महान भारतीय रेगिस्तान भी कहा जाता है।

    इस स्थान पर आप फूलों और अन्य सजावट के सामान की मदद से एक आकर्षक सेट अप लगा सकते हैं। इस सेट अप के आगे अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर जाएं और उन्हें घुटनों पर बैठकर अंगूठी पहनाएं।

    थार रेगिस्तान का नजारा रात के समय और भी खूबसूरत दिखता है, क्योंकि इस समय यहां तारे साफ नजर आते हैं।

    #3

    अंडमान-निकोबार

    अगर आपकी प्रेमिका को एडवेंचर पसंद है और वह आसानी से इम्प्रेस नहीं होती हैं, तो उन्हें अंडमान और निकोबार लेकर जाएं। यह स्थान अपने समुद्र तट और साफ व नीले पानी के लिए मशहूर है।

    आप यहां आकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्कूबा डाइविंग करने जा सकते हैं, जिस दौरान आपको पानी के अंदर का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

    जब आप दोनों एक साथ पानी के अंदर हों, तब अपनी गर्लफ्रेंड को प्यार से अंगूठी पहनाकर प्रपोज करें।

    #4

    आगरा

    आगरा एक ऐसा शहर है, जो अपने समृद्ध इतिहास के लिए मशहूर है। इस जगह पर स्थित ताज महल दुनिया के 7 अजूबों में से एक होने के साथ-साथ प्यार का प्रतीक भी है।

    अपनी प्रेम कहानी को अगले पड़ाव पर ले जाने और शादी-शुदा जीवन की ओर पहला कदम बढ़ाने के लिए यहीं प्रपोजल प्लान करें।

    अगर, आपकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड की दीवानी हैं, तो वह इस प्रपोजल को ना नहीं कह पाएंगी। वह इस अनुभव को जीवनभर याद रखेंगी।

    #5

    कश्मीर

    धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर अपनी खूबसूरती से सभी का मन मोह लेता है। यहां की वादियों के बीच जाकर खुद-ब-खुद एक रोमांटिक माहौल बन जाता है।

    सर्दियों के दौरान यहां बर्फबारी भी होती है, जिस कारण आपका प्रपोजल और भी शानदार हो सकता है। अपनी गर्लफ्रेंड को बर्फ के बीच प्रपोज करें या डल झील पर नौका विहार करते हुए अंगूठी पहनाएं।

    इस प्रपोजल को वह ना नहीं कह पाएंगी और आपका रिश्ता भी मजबूत हो जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शादी के टिप्स
    डेटिंग टिप्स
    यात्रा

    ताज़ा खबरें

    कार के दस्तावेजों को डिजिलॉकर में रखने के कई फायदे, ऐसे करें अपलोड  कार
    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर
    भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस का प्रकोप, एक हफ्ते में आए 164 नए मामले  कोरोना वायरस
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट

    शादी के टिप्स

    शादी में आने वाले मेहमानों को दिए जा सकते हैं ये 5 बेहतरीन गिफ्ट्स लाइफस्टाइल
    भारत में शादियों के दौरान निभाई जाने वाली 5 अजीबोगरीब रस्में मणिपुर
    शादियों में महिलाओं पर खूब जचेंगी ये ज्वेलरी, एक बार जरूर करें ट्राई महिलाओं के लिए टिप्स
    शादियों में दुल्हन इन 5 फुटवियर्स को बना सकती हैं अपने स्टाइल का हिस्सा महिलाओं के लिए टिप्स

    डेटिंग टिप्स

    डेटिंग के दौरान न करें बॉडी लैंग्वेज से जुड़ी ये गलतियां, खराब हो सकता है इंप्रेशन लाइफस्टाइल
    टिंडर ऐप में भारतीय यूजर्स को मिलेगा नया सेफ्टी सेंटर, जानें डीटेल्स टिंडर
    डेट पर नहीं आने पर महिला ने पुरुष पर किया करीब 8 लाख रुपये का मुकदमा अमेरिका
    अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए बेहतरीन है डेट नाइट, इसके लिए अपनाएं ये आइडियाज लाइफस्टाइल

    यात्रा

    बहुत खूबसूरत जगह है लक्षद्वीप, यहां की यात्रा के दौरान आजमाएं ये 5 शानदार गतिविधियां पर्यटन
    सिक्किम में स्थित युमथांग घाटी की यात्रा करने पर आजमाएं ये 5 गतिविधियां, यादगार होगा अनुभव सिक्किम
    भारत का ऐसा अद्भुत गांव, जहां बाहरी लोगों को नहीं है कुछ भी छूने की अनुमति हिमाचल प्रदेश
    महाराष्ट्र की अजंता और एलोरा गुफाएं हैं वास्तुकला का खूबसूरत नमूना, एक बार जरूर देखने जाएं महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025