NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / चैत्र नवरात्रि के 9 दिन पहनें इन रंगों के कपड़े, मां भवानी हो जाएंगी प्रसन्न
    अगली खबर
    चैत्र नवरात्रि के 9 दिन पहनें इन रंगों के कपड़े, मां भवानी हो जाएंगी प्रसन्न

    चैत्र नवरात्रि के 9 दिन पहनें इन रंगों के कपड़े, मां भवानी हो जाएंगी प्रसन्न

    लेखन सयाली
    Mar 30, 2025
    11:20 am

    क्या है खबर?

    आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है और मां दुर्गा हाथी पर सवार हो कर धरती पर आई हैं।

    9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के दौरान मां के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है और कलश स्थापित किया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, नवरात्रि के प्रत्येक दिन के लिए एक खास रंग निर्धारित किया गया है।

    9 दिनों के अंतराल में इन रंगों के वस्त्र पहनना शुभ होता है, जिससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

    #1

    पहले दिन नारंगी और दूसरे दिन सफेद कपड़े पहनें

    नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापित करने के साथ मां शैलपुत्री की पूजा होती है। मान्यताओं के अनुसार, नारंगी रंग उनका पसंदीदा रंग है।

    यह रंग उत्साह, गर्मजोशी व सकारात्मकता को दर्शाता है और भक्त के मन को खुशहाली से भर देता है। दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना करते समय आपको सफेद वस्त्र धारण करने चाहिए।

    यह रंग सरलता, शुद्धता और शांति का प्रतीक होता है। साथ ही, यह रंग मां ब्रह्मचारिणी के स्‍वभाव को भी व्यक्त करता है।

    #2

    तीसरे दिन लाल और चौथे दिन नीला रंग चुनें

    चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघण्‍टा को समर्पित होता है, जिस दौरान लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग प्रेम, वृद्धि, जुनून और शक्ति का प्रतीक है।

    माता की पूजा के समय उन्हें लाल रंग का सिंदूर और जोड़ा भी चढ़ाना चाहिए। इसके अगले दिन यानि चौथे दिन गहरे नीले कपड़े पहनने चाहिए।

    मां कूष्‍मांडा को यह रंग अति प्रिय है और इसके जरिए घर में शांति और समृद्धि आती है।

    #3

    पांचवें दिन पीला और छठे दिन हरा वस्त्र धारण करें

    नवरात्रि के पांचवें दिन स्‍कंदमाता की पूजा करते समय सभी भक्तों को पीले वस्त्र पहनने चाहिए। मां दुर्गा का यह रूप प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना गया है, क्यूंकि उनकी गोद में स्‍वामी कार्तिकेय विराजमान रहते हैं।

    उनकी पूजा करते समय पीला रंग पहनने से खुशहाली आती है। छठे दिन हरा रंग चुनना चाहिए, क्योंकि यह प्रकृति और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

    इस रंग को धारण करने पर मां कात्‍यायनी प्रसन्न होकर आप पर कृपा बरसाएंगी।

    #4

    सातवें दिन स्लेटी और आठवें दिन बैंगनी का चुनाव करें

    नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्‍वरूप की पूजा होती है। मां का यह रूप प्रचंड और तेजमयी माना गया है।

    उनकी आराधना करते समय श्रद्धालुओं को स्लेटी रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जो ज्ञान और संतुलित भावनाओं को दर्शाता है।

    आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित होता है, जिस दौरान बैंगनी रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग भव्यता, समृद्धि, आध्यात्मिकता और रचनात्मकता को दर्शाता है।

    #5

    नौवें दिन मोर वाला हरा रंग अपनाएं

    चैत्र नवरात्रि के नौवें यानि आखरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन मोर वाले हरे रंग के वस्‍त्र पहनकर आराधना करने से पूजा सफल हो जाती है और मां का आशीर्वाद भी मिलता है।

    कहा जाता है कि हरा रंग खुशहली का प्रतीक होता है और नवीनता भी व्यक्त करता है। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से आपके घर में सुख और समृद्धि भी बढ़ने लगेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नवरात्रि
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    KTM के दिवालिया होने से पहले बजाज ने लिया करोड़ों का लोन, करेगी निवेश  बजाज
    क्या भारत और पाकिस्तान के बीच आज खत्म होगा संघर्ष विराम? सेना ने दिया जवाब  भारतीय सेना
    श्रद्धा कपूर काे नहीं मिली मुंहमांगी रकम तो छोड़ दी एकता कपूर की फिल्म श्रद्धा कपूर
    शेयर बाजार में अगले सप्ताह आ रहे 5 IPO, 3 कंपनियां होंगी सूचीबद्ध  शेयर बाजार समाचार

    नवरात्रि

    व्रत के दौरान सामक के चावल से बनाएं ये व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी  रेसिपी
    नवरात्रि: व्रत अनुकूल इन 5 स्वस्थ पेय का करें सेवन, दिनभर महसूस कर सकेंगे ताजगी खान-पान
    नवरात्रि: उपवास के दौरान बनाकर खाएं ये 5 व्यंजन, आसान हैं रेसिपी  रेसिपी
    नवरात्रि और दुर्गा पूजा: मां दुर्गा को समर्पित इन त्योहारों के बीच क्या-क्या अंतर हैं? दुर्गा पूजा

    त्यौहार

    टेडी डे: पार्टनर को हाथों से बनाकर दें ये प्यारे-से टेडी बियर, चेहरे पर आएगी मुस्कान वैलेंटाइन डे
    महाशिवरात्रि पर महिलाएं पहन सकती हैं ये पारंपरिक परिधान, लगेंगी बेहद खूबसूरत फैशन टिप्स
    होली पर लड़के पहन सकते हैं ऐसे कपड़े, आराम के साथ-साथ मिलेगा स्टाइलिश लुक होली
    होली पर अपने बच्चों को पहनाएं ऐसे कपड़े, इनमें वे आसानी से खेल सकेंगे रंग  होली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025