NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / फूलगोभी बनाम ब्रोकली: दोनों में क्या है अंतर और किसका सेवन ज्यादा बेहतर?
    लाइफस्टाइल

    फूलगोभी बनाम ब्रोकली: दोनों में क्या है अंतर और किसका सेवन ज्यादा बेहतर?

    फूलगोभी बनाम ब्रोकली: दोनों में क्या है अंतर और किसका सेवन ज्यादा बेहतर?
    लेखन अंजली
    Jul 07, 2020, 06:45 am 1 मिनट में पढ़ें
    फूलगोभी बनाम ब्रोकली: दोनों में क्या है अंतर और किसका सेवन ज्यादा बेहतर?

    शरीर को स्वस्थ रखने में सब्जियों का सेवन अहम भूमिका निभाता है क्योंकि वे कई पोषक गुणों से समृद्ध होती हैं। इसी सूची में शामिल फूलगोभी और ब्रोकली भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिलाने में मदद साबित हो सकते हैं। लेकिन फूलगोभी और ब्रोकली के अंतर को आपको समझने की जरूरत है। आइये जानें।

    दोनों सब्जियों में कितना है पोषण?

    फूल गोभी में कई तरह के विटामिन्स के साथ-साथ मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक गुण भी शामिल होते हैं जो न सिर्फ दिल और दिमाग को स्वस्थ रखने बल्कि कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी सुरक्षित रखने सहयोग प्रदान करते हैं। वहीं बात अगर ब्रोकली की करें तो उसमें प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन-ए और सी और कई अन्य तरह के पोषक तत्व भारी मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं।

    फूलगोभी के सेवन से मिलने वाले स्वास्थयवर्धक लाभ

    1) फूलगोभी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में फ्री रेडिकल्स को बनने से रोकता है। साथ ही ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। 2) फूलगोभी में कोलिन पाया जाता है जो लिवर में कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकने में मदद करता है। 3) इसी के साथ फूलगोभी का सेवन वजन नियंत्रित करने के समेत कई प्रकार से शारीरिक समस्याओं से राहत देने में मददगार साबित हो सकता है।

    ब्रोकली के सेवन से मिलने वाले फायदे

    1) ब्रोकली में सेलेनियम और ग्लूकोसिनोलेट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाकर हृदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। 2) ब्रोकली में सल्फोराफेन नामक यौगिक होता है, जो कैंसर को होने से रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है। 3) इसी तरह लिवर, आंखों, हड्डियों, दांतों और शरीर को डिटॉक्सीफाई करने आदि के लिए भी ब्रोकली का सेवन बेहद फायदेमंद सिद्ध हो सकता है।

    फूलगोभी और ब्रोकली में से क्या है स्वास्थ्य के लिए बेहतर?

    अगर आपको पौष्टिकता और फायदे के लिहाज से ब्रोकली और फूलगोभी में से किसी एक को चुनना है तो जाहिर तौर पर ब्रोकली ही ज्यादा फायदेमंद है। लेकिन अगर आप कैलोरी को लेकर ज्यादा जागरूक हैं तो जान लें कि फूलगोभी में ब्रोकली की तुलना में कैलोरी की मात्रा कम होती है। साफ शब्दों में समझाए तो 100 ग्राम फूलगोभी से 25 कैलोरी मिलता है जबकि इतने वजन की ब्रोकली से आप 34 कैलोरी हासिल करते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य

    शारीरिक कमजोरी समेत कई बीमारियों से राहत दिलाने में सक्षम है शहद, जानें इसके चमत्कारी फायदे लाइफस्टाइल
    सावन: व्रत के दौरान आहार पर दें विशेष ध्यान, जानें क्या खाना सही और क्या नहीं लाइफस्टाइल
    आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगे ये घरेलू उपाय टीवी शो
    सुपर फूड की सूची में शुमार है एवोकाडो, जानें इसके अद्भुत स्वास्थ्यवर्धक लाभ लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    कंधे के दर्द को न समझें सामान्य समस्या, इन घरेलू उपायों को अपनाकर पाएं राहत घरेलू नुस्खे
    त्वचा की कई समस्याओं से राहत दे सकते हैं एलोवेरा फेसपैक, जानें इस्तेमाल करने का तरीका त्वचा की देखभाल
    इन ट्रिक्स की मदद से कार की साफ-सफाई करने पर नहीं होगी मुश्किल, आजमाकर देखें लाइफ हैक्स
    त्वचा के जलने पर तुरंत इलाज के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत घरेलू नुस्खे

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023