Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
फैशन
फिटनेस टिप्स
रेसिपी
कोरोना वायरस के मामले
घरेलू नुस्खे
योगासन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्भवती महिलाएं रोजाना करें ये ब्रीथिंग एक्सरसाइज, शिशु रहेगा स्वस्थ
लाइफस्टाइल

गर्भवती महिलाएं रोजाना करें ये ब्रीथिंग एक्सरसाइज, शिशु रहेगा स्वस्थ

गर्भवती महिलाएं रोजाना करें ये ब्रीथिंग एक्सरसाइज, शिशु रहेगा स्वस्थ
लेखन अंजली
Sep 07, 2021, 10:38 pm 3 मिनट में पढ़ें
गर्भवती महिलाएं रोजाना करें ये ब्रीथिंग एक्सरसाइज, शिशु रहेगा स्वस्थ
गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये ब्रीथिंग एक्सरसाइज

गर्भावस्था के दौरान एक महिला को अपने साथ-साथ अपने होने वाले शिशु का भी ध्यान रखना होता है। इसके लिए जरूरी है कि महिलाएं पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं और रोजाना कुछ एक्सरसाइज करें। बेहतर होगा कि गर्भवती महिलाएं ब्रीथिंग एक्सरसाइज करें क्योंकि इससे शिशु को पर्याप्‍त मात्रा में ऑक्‍सीजन मिलती है और उसका शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से होता है। आइए जानते हैं कि गर्भवती महिलाओं के लिए कौन सी ब्रीथिंग एक्सरसाइज फायदेमंद है।

#1
बैली ब्रीथिंग एक्सरसाइज

बैली ब्रीथिंग एक्सरसाइज करने के लिए पहले समतल जमीन पर आरामदायक मुद्रा में बैठें। ध्यान रखें कि आपका पूरा शरीर ढीला होना चाहिए। अब दोनों हाथों को हल्के से अपने पेट पर रखें और गहरी सांस लेकर पेट को हवा से भरें और इस दौरान आठ या उससे अधिक गिनती गिनें। इसके बाद धीरे-धीरे सांसों को छोड़ें। इस व्‍यायाम को रोजाना 10 मिनट तक करें। पेट अधिक बढ़ जाने पर घुटनों पर हाथ रखकर भी इसे कर सकती हैं।

#2
डीप ब्रीथिंग एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले किसी कुर्सी या जमीन पर दीवार के सहारे टेक लगाकर एकदम सीधे बैठें। अब अपनी आंखें बंद करके लगभग एक मिनट के लिए अपनी नाक के माध्यम से सामान्य रूप से सांस लें और मुंह से छोड़ें। इस दौरान अपना ध्यान अपनी सांस पर रखें। 5-10 मिनट तक रोजाना इस एक्सरसाइज का अभ्यास करें। यह एक्सरसाइज शरीर में ऑक्सीजन को बढ़ाने और शिशु को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

#3
उज्जायी ब्रीथिंग एक्सरसाइज

सबसे पहले जमीन पर किसी आरामदायक मुद्रा में बैठ जाएं और अपनी जीभ को ऊपर तालु से टच करते हुए मुंह के अंदर की ओर मोड़ लें। इसके बाद अपनी दोनों आंखों को बंद करें और गले से आवाज निकालते हुए सामान्य रूप से सांस लें। फिर धीरे-धीरे सांस को गहरा कर लें। ऐसा 10-20 मिनट तक करने के बाद धीरे-धीरे अपनी दोनों आंखों को खोलें और सामान्य हो जाएं।

#4
डायाफ्रामिक ब्रीथिंग एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज के लिए किसी समतल और शांत जगह पर सीधे बैठ जाएं या फिर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपना एक हाथ सीने पर और दूसरा पेट पर रखें। इसके बाद नाक से सामान्य तरीके से ऐसे सांस लें कि पेट ज्यादा से ज्यादा अंदर की ओर सिकुड़े और फिर धीरे-धीरे नाक से सांस छोड़ें। इस एक्सरसाइज को एक से दो मिनट दोहराने के बाद सामान्य हो जाएं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंजली
अंजली
Twitter
फैशन और हेल्थ के साथ-साथ ऐसी खबरें लिखने का शौक है जो व्यक्ति के जीवन पर सीधा असर डाल सकती हैं। वहीं इस दुनिया में जो भी अजब-गजब चलता है उसका ध्यान रखती हूं। कुछ न मिले तो ऐसा मिजाज रखती हूं कि मनोरंजन की खबरों का भी तड़का लगा ही देती हूं।
ताज़ा खबरें
लाइफस्टाइल
ताज़ा खबरें
न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती दुनिया
एशिया कप 2022: विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में प्रदर्शन कैसा रहा है?
एशिया कप 2022: विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में प्रदर्शन कैसा रहा है? खेलकूद
अगले साल तक 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का लक्ष्य हासिल कर लेगा भारत
अगले साल तक 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का लक्ष्य हासिल कर लेगा भारत ऑटो
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा मनोरंजन
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त देश
लाइफस्टाइल
मध्य प्रदेश के खूबसूरत और ऐतिहासिक ऑफबीट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने
मध्य प्रदेश के खूबसूरत और ऐतिहासिक ऑफबीट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने लाइफस्टाइल
खुद को युवा बनाए रखने के लिए जरूर अपनाएं ये एंटी-एजिंग हैक्स
खुद को युवा बनाए रखने के लिए जरूर अपनाएं ये एंटी-एजिंग हैक्स लाइफस्टाइल
कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का इलाज बन सकता है CBD ऑयल, जानिए इसके फायदे
कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का इलाज बन सकता है CBD ऑयल, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल
जानिए मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
जानिए मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं लाइफस्टाइल
बच्चों को रोजाना करवाएं ये योगासन, समग्र स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद
बच्चों को रोजाना करवाएं ये योगासन, समग्र स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद लाइफस्टाइल
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Lifestyle Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022