NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / साल 2023 की ट्रेवलिंग लिस्ट में इन 5 खूबरसूरत जगहों को करें शामिल
    अगली खबर
    साल 2023 की ट्रेवलिंग लिस्ट में इन 5 खूबरसूरत जगहों को करें शामिल
    नए साल में इन जगहों पर घूमें

    साल 2023 की ट्रेवलिंग लिस्ट में इन 5 खूबरसूरत जगहों को करें शामिल

    लेखन अंजली
    Dec 29, 2022
    03:40 pm

    क्या है खबर?

    दिसंबर का महीना खत्म होने पर है और सभी लोग नए साल 2023 का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

    ऐसे में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि नए साल में कई लॉन्ग वीकेंड आने वाले हैं, जिनमें आप किसी जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

    आइए आज हम आपको पांच खूबसूरत भारतीय जगहों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप अपनी ट्रेवलिंग लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

    #1

    कश्मीर

    अमीर खुसरो ने कश्मीर के लिए एक बार कहा था, "अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है, यहीं है, यहीं है!"

    यह बात कश्मीर के लिए एकदम सही भी है, क्योंकि यह बर्फीले पहाड़, हरे-भरे परिदृश्य, समृद्ध कला और संस्कृति से समृद्ध है।

    वहां जाकर आप कई अनोखी गतिविधियों का लुत्फ उठाने के साथ ही डल झील, चत्पाल, लोलाब घाटी, सिंथान टॉप और वाटलाब जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

    #2

    वर्कला

    केरल में स्थित वर्कला (Varkala) एक खूबसूरत तटीय शहर है, जो अपने बीच, लहरते ताड़ के पेड़ और शांत वातावरण के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

    वहां आकर आप हसीन वादियों के बीच तरह-तरह के वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।

    अगर आप वर्कला जाएं तो वर्कला बीच, जनार्दन स्वामी मंदिर, वर्कला सुरंग और कपिल झील नामक जगहों पर जरूर घूमें।

    #3

    हम्पी

    कर्नाटक के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक हम्पी बहुत ही शांत जगह है। ऐसे में इसे अपनी 2023 की ट्रेवलिंग लिस्ट में शामिल करना अच्छा हो सकता है।

    यह जगह कई प्राचीन मंदिरों, खंडहरों और पहाड़ियों का घर है।

    वहां जाकर वहाआप कोराकल राइड्स, रॉक क्लाइम्बिंग, फिशिंग, बोट राइडिंग और क्लिफ जंपिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

    आपको अपनी यात्रा में अंजनेया हिल्स और मतंगा हिल्स को भी शामिल करना चाहिए।

    #4

    जैसलमेर

    जैसलमेर राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

    खासतौर से इसके बीचों-बीच स्थित थार रेगिस्तान पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। आप वहां की रेत पर ट्रैक्टर बाइक की सवारी कर सकते हैं और अपनी यात्रा को मजेदार बना सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त, ऊंट की सफारी, लोकल बाजारों में शॉपिंग और पैरामोटरिंग जैसी गतिविधियों से आपकी जैसलमेर की यात्रा काफी मनोरंजक बन सकती है।

    #5

    सिक्किम

    सिक्किम भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में एक है। वहां की चोटियां, पवित्र झीलें, प्राचीन मठ, आर्किड नर्सरी और आश्चर्यजनक ट्रेकिंग मार्ग सिक्किम को एक बेहतरीन छुट्टियों की जगह बनाते हैं।

    इसके अलावा सिक्किम अपने उत्कृष्ट प्राकृतिक सुंदर साधनों, भव्य पहाड़ों, सुंदर झरनों और कई अद्भुत परिदृश्यों से भरपूर है।

    वहां जाए तो गंगटोक, मंगन, युमथांग घाटी, लाचेन गांव और गुरूडोंगमर झील की यात्रा जरूर करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केरल
    कर्नाटक
    राजस्थान
    सिक्किम

    ताज़ा खबरें

    पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 12 की मौत, 5 की हालत गंभीर पंजाब
    डुकाटी डायवेल V4 RS की जानकारी लीक, जानिए कब देगी दस्तक  डुकाटी
    WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    भारत-पाकिस्तान युद्धविराम को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के दावे को भारत ने नकारा, जानिए क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप

    केरल

    गणेश चतुर्थी विशेष: भारत में इन पांच जगहों पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है गणेशोत्सव मुंबई
    युवाओं के लिए पत्नी का मतलब है 'हमेशा के लिए चिंता आमंत्रित'- केरल हाई कोर्ट सऊदी अरब
    INS विक्रांत: भारतीय नौसेना में शामिल हुए इस जंगी जहाज में क्या-क्या है? चीन समाचार
    भारतीय नौसेना को मिला नया झंडा, छत्रपति शिवाजी महाराज की मुहर से लिया गया डिजाइन नरेंद्र मोदी

    कर्नाटक

    कर्नाटक: मठ में मृत पाए गए लिंगायत समुदाय के महंत, दो पेज का सुसाइड नोट मिला आत्महत्या
    शख्स ने फ्लिपकार्ट से ऑर्डर किया लैपटॉप, डिलीवरी में मिला बड़ा सा पत्थर और ई-कचरा सोशल मीडिया
    भारत के पांच प्रमुख 'नो इंटरनेट' वाले पर्यटन स्थल, छुट्टियों में जाएं घूमने पर्यटन
    कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा- हिंदू शब्द का अर्थ जानकर आ जाएगी शर्म भाजपा समाचार

    राजस्थान

    राजस्थान: अलवर में आठ युवकों ने किया नाबालिग का गैंगरेप, वीडियो बनाकर ऐंठे 50,000 रुपये रेप
    राजस्थान: अशोक गहलोत ने दिए मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के संकेत कांग्रेस समाचार
    राजस्थान: अशोक गहलोत का सचिन पायलट पर निशाना, बोले- कुछ विधायक अमित शाह के साथ कांग्रेस समाचार
    दिल्ली से रोड ट्रिप के दौरान इन जगहों को बनाएं यात्रा का हिस्सा दिल्ली

    सिक्किम

    सिक्किम के मुख्यमंत्री बोले- 100 साल तक जिंदा रहें नागरिक, इस पर काम कर रही सरकार लोकसभा चुनाव
    अगर प्रकृति से प्रेम है तो पूर्वोत्तर भारत की इन जगहों पर जाएँ घूमने मणिपुर
    पहले चरण में त्रिपुरा में सबसे ज्यादा और बिहार में सबसे कम वोटिंग, जानें बड़ी बातें बिहार
    नवीन पटनायक ने रिकॉर्ड पांचवीं बार ली ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025