NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत के सबसे बेहतरीन टाइगर रिजर्व, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए
    अगली खबर
    भारत के सबसे बेहतरीन टाइगर रिजर्व, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए
    भारत के बेहतरीन टाइगर रिजर्व

    भारत के सबसे बेहतरीन टाइगर रिजर्व, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए

    लेखन अंजली
    Sep 21, 2021
    10:56 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में है, जहां पर आप बाघों को करीब से देख सकें तो अब आपकी ये तलाश खत्म करने का समय आ गया है।

    दरअसल, देश के कई राज्यों में टाइगर रिजर्व हैं, जहां इन्हें देखा जा सकता है। अगर आप बाघों को देखने में दिलचस्पी रखते हैं तो अपना वीकेंड इन जगहों पर प्लान कर सकते हैं।

    चलिए फिर आज हम आपको भारत के 10 बेहतरीन टाइगर रिजर्व के बारे में बताते हैं।

    जानकारी

    टाइगर रिजर्व क्या है?

    जिन राष्ट्रीय पार्क और वन्य जीव अभ्यारण में बाघों को संरक्षित किया जाता है, उन्हें टाइगर रिजर्व कहते हैं। देश में बाघों की घटती आबादी के कारण विभिन्न क्षेत्रों में टाइगर रिजर्व बनाए जाते हैं।

    #1

    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (मध्य प्रदेश)

    लगभग 820 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला यह टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है और यहां पर 50 से भी ज्यादा बाघ रहते हैं।

    यह टाइगर रिजर्व साल में नौ महीने (अक्टूबर से जून तक) खुला रहता है।

    अगर आपको यहां बाघ देखने हैं तो अप्रैल से जून का टाइम सबसे बेहतर है क्योंकि इस समय काफी गर्मी होती है और ठंडी जगहों की तलाश कर रहे बाघ आसानी से दिख जाते हैं।

    #2

    रणथंभौर टाइगर रिजर्व (राजस्थान)

    इसे भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व माना जाता है क्योंकि यह लगभग 1,134 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

    इस रिजर्व के अंदर पदम तालाब, राज तालाब और मलिक तालाब हैं, जहां आप इन बाघों को खेलते देख सकते हैं।

    इसलिए भारत में बाघों को देखने के लिए भी इसको सबसे अच्छा स्थल माना जाता है।

    आपको बता दें कि इस रिजर्व की सैर करने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मई के महीने बीच माना जाता है।

    #3

    जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (उत्तराखंड)

    यह टाइगर रिजर्व उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है और यहां आपको कई बाघ करीब से देखने को मिल सकते हैं।

    लगभग 500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला यह रिजर्व देश के सबसे पहले वाइल्ड लाइफ रिजर्व पार्क्स में से एक है। इसकी स्थापना 1936 में हुई थी।

    आप यहां हाथी की सफारी कर पूरी जगह की सैर कर सकते हैं और बंगाल टाइगर के साथ-साथ टाइगर रिजर्व पक्षियों की 585 से अधिक प्रजातियों को देख सकते हैं।

    #4

    सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान)

    राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान भारत के शीर्ष टाइगर रिजर्व में से एक है।

    आप यहां बंगाल टाइगर्स के अलावा आपको तेंदुएं और मगरमच्छ जैसे जानवर भी घूमते हुए दिख जाएंगे और इसी कारण ये पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।

    बता दें कि 1955 में इसे सरिस्का को वन्य जीव आरक्षित भूमि घोषित किया गया था और 1978 में बाघ परियोजना योजना रिजर्व का दर्जा दिया गया।

    #5

    कान्हा राष्ट्रीय उद्यान (मध्य प्रदेश)

    मध्य प्रदेश में स्थित कान्हा राष्ट्रीय उद्यान बाघों के लिए प्रसिद्ध है और यहां बड़ी संख्‍या में बाघ पाए जाते हैं।

    वहीं, इस उद्यान में बाघ के साथ-साथ दुर्लभ बारह सिंगा भी पाए जाते हैं, जो पूरी दुनिया में और कहीं नहीं पाए जाते हैं।

    इसके अलावा यहां पक्षियों की 300 से अधिक प्रजातियां भी पाई जाती हैं।

    अगर आपको वन्यजीवों को देखने का शौक है तो आप कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में जाकर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

    #6

    सुंदरबन नेशनल पार्क (पश्चिम बंगाल)

    सुंदरबन नेशनल पार्क दुनिया के सबसे बड़े मैंग्रोव जंगलों की मेजबानी के लिए जाना जाता है।

    यह नेशनल पार्क एक टाइगर रिजर्व और एक बायोस्फीयर रिजर्व भी है। इसके अलावा, यह मैंग्रोव वन और बंगाल टाइगर्स की सबसे बड़ी आबादी से जुड़ा हुआ है।

    सुंदरबन नेशनल पार्क कई पक्षियों और सरीसृपों के साथ यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है।

    यहां आपको 200 से अधिक रॉयल बंगाल टाइगर और लगभग 10, 000 चित्तीदार हिरण देखने को मिल सकते हैं।

    #7

    मानस नेशनल पार्क (असम)

    मानस नेशनल पार्क, असम का ऐसा पार्क है, जो यूनेस्को प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल होने के साथ ही एक टाइगर रिजर्व, एक हाथी रिजर्व और एक बायोस्फीयर रिजर्व भी है।

    मानस भारत के सबसे अच्छे राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है, जो बाघ अभ्यारण्य, दुर्लभ गोल्डन लंगूर और लाल पांडा के लिए प्रसिद्ध है।

    मानस नेशनल पार्क न सिर्फ अपनी जैव विविधता के लिए बल्कि अपने शानदार दृश्यों और प्राकृतिक परिदृश्य के लिए भी जाना है।

    #8

    श्रीशैलम टाइगर रिजर्व (आंध्र प्रदेश)

    1983 में स्थापित हुआ यह टाइगर रिजर्व भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है, जिसका क्षेत्रफल 3,728 वर्ग किमी है।

    यह बंगाल टाइगर्स का घर होने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों के लिए जाना जाता है।

    आप यहां स्लोथ बियर और भारतीय तेंदुओं की झलक पाने के लिए जीप सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

    ऐसे में आपको एक बार तो इस टाइगर रिजर्व की ओर जरूर रूख करना चाहिए।

    #9

    पेरियार टाइगर रिजर्व (केरल)

    अगर आप मनमोहक सुंदरता और अद्भुत वन्य जीवन का आनंद लेने के लिए कोई जगह तलाश रहे हैं तो इसके लिए केरल में स्थित पेरियार टाइगर रिजर्व एक मुफीद स्थान है।

    भारत के प्रसिद्ध बाघ अभयारण्यों में से एक में बंगाल टाइगर्स, सफेद बाघ, एशियाई हाथी, जंगली सूअर और सांभर की बड़ी आबादी है।

    लगभग 777 वर्ग किमी क्षेत्रफल के इस जगह में एक कंक्रीट झील भी है, जो इसकी सुंदरता और आकर्षण को बढ़ाती है।

    #10

    बांदीपुर नेशनल पार्क (कर्नाटक)

    अगर आप एक रोमांचकारी ट्रिप चाहते हैं तो कर्नाटक में स्थित बांदीपुर नेशनल पार्क एक बेहतरीन जगह है। यह एक टाइगर रिजर्व भी है।

    इस नेशनल पार्क को बाघों और भारतीय हाथियों, गौर, सियार और स्लोथ बियर जैसे अन्य जानवरों का सुंदर निवास स्थान कहा जा सकता है।

    वहीं, जो चीज इसे बाकी हिस्सों से अलग बनाती है, वो कैंपिंग, नेचर ट्रेल्स, व्हाइट वॉटर रैपलिंग, जीप सफारी और रिवर राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियां हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर से रचाई शादी, सामने आईं पहली तस्वीरें  सेलिब्रिटी की शादी
    केन्या में पर्यटकों को ले जा रही बस कई बार पलटी, 5 भारतीयों की मौत केन्या
    टेस्ला 22 जून को शुरू कर सकती है रोबोटैक्सी सेवा, मस्क ने दिए संकेत  टेस्ला
    प्रियंका गांधी को केरल हाई कोर्ट ने तलब किया, वायनाड में चुनावी जीत का मामला प्रियंका गांधी

    लाइफस्टाइल

    इन टिप्स की मदद से स्टोर करें तुलसी की पत्तियां, लंबे समय तक रहेंगी ताजी लाइफस्टाइल
    अच्छी अरहर की दाल खरीदना चाहते हैं तो इन बातों का रखें खास ध्यान किचन टिप्स
    पार्किंसंस रोग के जोखिम कम करने में सहायक हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास योग
    आर्टिफिशियल ज्वेलरी से जंग साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025