LOADING...
सांवले पुरुषों पर खूब जंचेंगी इन रंगों वाली शेरवानियां, शादी के लिए कर सकते हैं चुनाव

सांवले पुरुषों पर खूब जंचेंगी इन रंगों वाली शेरवानियां, शादी के लिए कर सकते हैं चुनाव

लेखन सयाली
Apr 29, 2025
05:51 pm

क्या है खबर?

शादी का दिन सभी पुरुषों के जीवन का सबसे खास दिन होता है, जिसपर वे सबसे आकर्षक दिखना चाहते हैं। भारत के ज्यादातर पुरुषों का रंग सांवला होता है, जिस कारण उन्हें सही रंग की शेरवानी चुनने में मुश्किल होती है। सांवले रंग पर नीले, मेहरून और आइवरी जैसे रंग बहुत अच्छे लगते हैं, जो उनकी त्वचा को कॉम्पलिमेंट भी करते हैं। अगर आपका रंग सांवला है तो शादी के दिन आप इन रंगों की शेरवानी पहनकर हैंडसम लगेंगे।

#1

आइवरी

आइवरी सफेद रंग का एक शेड है, जिसमें थोड़ा पीलापन भी शामिल होता है। यह रंग शुद्धता, सुंदरता, विलासिता और सोफेस्टिकेशन का प्रतीक माना जाता है। इन दिनों यह रंग भारतियों के बीच प्रचिलित हो रहा है, जो न केवल पुरुषों, बल्कि महिलाओं के शादी के जोड़ों में भी दिखाई देने लगा है। सांवले पुरुषों पर इस रंग की कढ़ाई वाली शेरवानी खूब जंचेगी। इसे गोल्डन रंग के जेवर के साथ पहनना सही निर्णय हो सकता है।

#2

रॉयल नीला

सांवली रंगत वाले पुरुषों पर सबसे ज्यादा रॉयल नीले रंग के कपड़े अच्छे लगते हैं, जो नीले रंग का गाढ़ा शेड होता है। इस रंग की शेरवानी पहनकर आपको एक शाही लुक मिल जाएगा। रॉयल नीले का जीवंत रंग गहरे रंग की त्वचा के साथ एक बढ़िया कंट्रास्ट बनाता है, जिससे त्वचा और भी ज्यादा चमकदार दिखाई देने लगती है। आप ऐसे रॉयल नीली शेरवानी चुन सकते हैं, जिसपर गोल्डन रंग के तारों से कढ़ाई की गई हो।

#3

पन्ना वाला हरा

अगर आप शादी के दिन हरे रंग की शेरवानी पहनने की सोच रहे हैं तो पन्ना वाला हरा चुनें। यह एक जीवंत और रत्न वाला रंग होता है, जो गहरे रंग की त्वचा के साथ खूबसूरती से मेल खा सकता है। यह गहरा हरा रंग सांवली त्वचा की प्राकृतिक चमक को बढ़ा सकता है, जिससे त्वचा और भी सुंदर और चमकदार दिखाई देती है। साथ ही, यह रंग राजसी होता है, जिसके जरिए आपको भी शाही लुक मिल सकता है।

#4

गोल्डन

गोल्डन एक सुंदर और सदाबहार रंग है, जो भारतीय शादियों में सबसे ज्यादा पहना जाता है। सांवली रंगत वाले पुरुषों के लिए इस रंग की शेरवानी चुनना भी अच्छा रहेगा। यह रंग न केवल आपकी त्वचा की चमक को निखारेगा, बल्कि आपको किसी राजा जैसा महसूस करवाएगा। अपने लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए आप गोल्डन शेरवानी के साथ नारंगी जैसे गाढ़े रंगों वाला साफा ओढ़ सकते हैं।