NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / शादीशुदा जोड़े हनीमून मनाने के लिए चुन सकते हैं ये अंतरराष्ट्रीय जगहें, यादगार रहेगा अनुभव
    अगली खबर
    शादीशुदा जोड़े हनीमून मनाने के लिए चुन सकते हैं ये अंतरराष्ट्रीय जगहें, यादगार रहेगा अनुभव

    शादीशुदा जोड़े हनीमून मनाने के लिए चुन सकते हैं ये अंतरराष्ट्रीय जगहें, यादगार रहेगा अनुभव

    लेखन सयाली
    Apr 12, 2025
    06:57 pm

    क्या है खबर?

    शादी के बाद सभी नवविवाहित जोड़े हनीमून मानाने जाते हैं, जो एक दूसरे को जानने और समझने का सही मौका होता है।

    ज्यादातर जोड़ों का सपना होता है कि वे अपनी हनीमून के लिए किसी अंतरराष्ट्रीय स्थान की यात्रा करें।

    हालांकि, इन दिनों बाली और मालदीव्स जैसी जगहें आम हो गई हैं, जहां अधिक भीड़ भी होती है।

    आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने के लिए इन शानदार अंतरराष्ट्रीय जगहों का रुख कर सकते हैं।

    #1

    केप टाउन

    दक्षिण अफ्रीका का केप टाउन भी हनीमून मनाने के लिए आदर्श स्थान हो सकता है। यह शहर अटलांटिक महासागर के किनारे स्थित है और यहां की पहाड़ियां, समुद्र तट और वन्यजीव इसे एक खूबसूरत गंतव्य बनाते हैं।

    आप इस शहर की यात्रा के दौरान टेबल माउंटेन पर ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं।

    इसके अलावा, बो-काप क्षेत्र के रंगीन घरों को देखना, क्लिफ्टन बीच पर आराम करना और रोबेन द्वीप संग्रहालय को देखना यादगार अनुभव हो सकता है।

    #2

    वियतनाम

    वियतनाम एशिया का खूबसूरत देश है, जो हनीमून मनाने के लिए बढ़िया रहेगा। यह जीवंत देश अपनी संस्कृति, समृद्ध इतिहास, सुंदर नजारों और प्राकृतिक दृश्यों के लिए मशहूर है।

    यहां के नीले समुद्र तट और नदियां इसकी खूबसूरती में 4 चांद लगा देती हैं। आप यहां आ कर बन जिओक झरने जैसे सुंदर स्थानों पर रोमांटिक समय बिता सकते हैं।

    यहां एक से बढ़कर एक खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं, जिनके आगे शानदार तस्वीरें खिंचवाई जा सकती हैं।

    #3

    पेरिस

    पेरिस एक खूबसूरत शहर है, जो कला, फैशन और संस्कृति को दर्शाता है। यह शहर दुनिया के 4 प्रमुख फैशन कैपिटल में से एक है और इसे सबसे रोमांटिक शहर भी कहा जाता है।

    आप पेरिस जा कर अपने पार्टनर के साथ सीन नदी, पेटिट पैलेस और लक्जमबर्ग गार्डन जैसे ऐतिहासिक स्थल देख सकते हैं।

    पेरिस में सभी ब्रांड के शोरूम भी मौजूद हैं, जहां खरीदारी करके आपकी पत्नी खुश हो जाएंगी।

    #4

    इंडोनेशिया

    अगर आप प्राकृतिक सुंदरता और नीले समुद्र तटों के बीच शानदार हनीमून का अनुभव चाहते हैं तो इंडोनेशिया का रुख करें।

    यहां का प्रसिद्ध शहर बाली नवविवाहित दंपत्तियों की पहली पसंद माना जाता है। यहां आकर खूबसूरत लेमपुयांग मंदिर में पूजा करें, समुद्र तटों पर आराम करें और मशहूर बाली झूले पर तस्वीरें खिचवाएं।

    साथ ही आप उबुद में अपने पार्टनर के साथ मनमोहक झरनों में नहा सकते हैं और यादों का पिटारा लेकर घर लौट सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यात्रा
    शादी के टिप्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम SRH मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    GT बनाम SRH: सुदर्शन ने शमी को जड़े एक ओवर में 5 चौके, देखिए शानदार मोमेंट्स  IPL 2025
    IPL 2025: GT से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई SRH, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने GT के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    यात्रा

    फरवरी में सोलो ट्रिप पर जाने की योजना है? आप चुन सकते हैं ये स्थान कूर्ग
    बसंत पंचमी के दिन करें सरस्वती माता के इन प्रसिद्ध मंदिरों की यात्रा, बरसेगी उनकी कृपा त्यौहार
    हाइकिंग करने जा रहे हैं? अपने साथ पैक करके ले जाएं ये 5 पौष्टिक स्नैक्स एडवेंचर
    अर्जेंटीना में बसा खूबसूरत शहर है मेंडोजा, यात्रा पर उठाएं इन मजेदार गतिविधियों का लुत्फ एडवेंचर

    शादी के टिप्स

    सर्दियों में होने वाली पार्टियों में शामिल होते वक्त महिलाएं पहनें ये कपड़े, नहीं लगेगी ठंड सर्दियों के टिप्स
    होने वाली दुल्हन की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये 5 लिपस्टिक शेड्स लाइफस्टाइल
    दुल्हन की शोभा बढ़ाते हैं गहने, इन 5 चीजों को जरूर रखें अपने पास लाइफस्टाइल
    डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं? इस साल ये 5 जगह रहेंगी सबसे आदर्श यात्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025