Loading...
क्या आपके पेट में सूजन है या मोटापा बढ़ रहा है? इन 5 तरीकों से जानें
पेट की सूजन बनाम मोटापा

क्या आपके पेट में सूजन है या मोटापा बढ़ रहा है? इन 5 तरीकों से जानें

लेखन सयाली
Nov 07, 2026
08:58 am

क्या है खबर?

अगर आपको लगता है कि आपका पेट बढ़ रहा है तो सबसे पहले यह पता लगाएं कि क्या वाकई पेट की चर्बी बढ़ रही है या फिर पेट फूल रहा है। पेट की चर्बी बढ़ने पर इससे छुटकारा पाने के लिए लोग एक्सरसाइज और डाइट का सहारा लेते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे सरल तरीके बताते हैं, जिनकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपका मोटापा बढ़ रहा है या बस सूजन है।

#1

पेट की चर्बी बढ़ने और पेट फूलने में अंतर

सबसे पहले यह समझें कि पेट की चर्बी का बढ़ना और पेट का फूलना अलग-अलग चीजें हैं। पेट का बढ़ना आमतौर पर गलत खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण होता है।

इसके विपरीत पेट का फूलना पाचन संबंधी परेशानियों, गैस, कब्ज, पानी की कमी और अन्य कारणों से हो सकता है। इस प्रकार दोनों के बीच अंतर समझना जरूरी है, क्योंकि इन समस्याओं के कारण होने वाले लक्षण और इनका इलाज अलग-अलग होता है।

#2

क्या है पेट का फूलना?

पेट का फूलना एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपके पेट की मांसपेशियां और ऊतक सूज जाते हैं। इस वजह से आपका पेट बढ़ा हुआ लग सकता है, लेकिन इस सूजन का आपकी चर्बी से कोई लेना-देना नहीं है।

पेट का फूलना आमतौर पर पाचन संबंधी समस्याओं के कारण होता है। इसके अलावा कुछ खाद्य पदार्थों और पेय का सेवन भी पेट फूलने का कारण बन सकता है।

ऐसा रात के समय हो सकता है, जब आपने ज्यादा खा लिया हो।

ADVERTISEMENT

#3

पेट की चर्बी कैसे बढ़ती है?

पेट की चर्बी बढ़ने का कारण है शरीर में अतिरिक्त चर्बी का जमा होना। यह आमतौर पर शारीरिक गतिविधियों की कमी और अस्वास्थ्यकर आहार के कारण होता है।

पेट की अतिरिक्त चर्बी से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और इससे मधुमेह होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसके अलावा पेट की अतिरिक्त चर्बी से शरीर में कई अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं।

ऐसा होने पर आपको वजन कम करने की जरूरत पड़ेगी।

ADVERTISEMENT

#4

पेट बढ़ने के संकेत

अगर आपको लगता है कि आपका पेट बढ़ रहा है तो इसके लिए आप कमर का माप लेकर देख सकते हैं। अगर कमर का माप 35 इंच से ज्यादा है तो समझ जाइए कि आपका पेट बढ़ रहा है।

इसके अलावा अगर आपको सांस लेने में दिक्कत, सीने में जलन, सूजन, थकान, उच्च रक्तचाप और उच्च रक्त शर्करा का सामना करना पड़ रहा है तो समझ जाइए कि आपका पेट बढ़ रहा है।

#5

बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के तरीके

अगर आपके कमर का माप 35 इंच से ज्यादा है तो आपको अपने वजन को नियंत्रित करने के लिए कुछ कदम उठाने की जरूरत है। इसके लिए आप नियमित एक्सरसाइज करें।

इसके अलावा अपनी डाइट में उच्च फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें और शक्कर और वसा युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें और सोने से पहले मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल न करें।

ADVERTISEMENT