NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सर्दियों में रोजाना खाएं सूखी स्ट्रॉबेरी, मिलेंगे स्वास्थ्य संबंधी ये फायद
    अगली खबर
    सर्दियों में रोजाना खाएं सूखी स्ट्रॉबेरी, मिलेंगे स्वास्थ्य संबंधी ये फायद

    सर्दियों में रोजाना खाएं सूखी स्ट्रॉबेरी, मिलेंगे स्वास्थ्य संबंधी ये फायद

    लेखन गौसिया
    Dec 24, 2023
    11:33 am

    क्या है खबर?

    आजकल ज्यादातर लोगों में अस्वस्थ खान-पान की आदत होती है, जिसकी वजह से उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    इससे बचाव के लिए स्वस्थ चीजों को खाना जरूरी है। इसके लिए आप सूखी स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    इसमें ऐसे कई गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है और यह अनहेल्दी स्नैकिंग से भी आपको बचाता है।

    आइये आज स्वास्थ्य टिप्स में सूखे स्ट्रॉबेरी के 5 लाभ जानते हैं।

    #1

    सूजन को करें कम

    अगर आप सूजन की समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको सूखी स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

    यह एंथोसायनिन और एलाजिक एसिड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में मदद करती है।

    इसके अलावा प्राकृतिक रूप से मीठे स्वाद वाली सूखी स्ट्रॉबेरी का सेवन समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है और इससे पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

    #2

    पाचन तंत्र के लिए है फायदेमंद

    सूखी स्ट्रॉबेरी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है।

    पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के अलावा सूखी स्ट्रॉबेरी का सेवन मल त्याग को भी सामान्य करता है और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखता है।

    इसके अलावा इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे आप अनहेल्दी स्नैकिंग से बचे रहते हैं। इससे वजन घटाने में आपको मदद मिलेगी।

    #3

    पोषक तत्वों को रखता है बरकरार

    स्ट्रॉबेरी कई गुणों से भरपूर होती है और जब इन्हें सुखाया जाता है तो इसमें से पानी की मात्रा हट जाती है, लेकिन पोषक तत्व बरकरार रहते हैं।

    सूखे स्ट्रॉबेरी में खनिज, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं, इसलिए यह न सिर्फ स्वादिष्ट, बल्कि स्नैकिंग के लिए भी एक स्वस्थ विकल्प है।

    नियमित रूप से इसके सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन जरूर करें।

    #4

    प्राकृतिक रूप से है मीठी 

    अगर आप अपनी डाइट में प्राकृतिक रूप से मीठी चीजों को शामिल करना चाहते हैं तो सूखी स्ट्रॉबेरी बढ़िया विकल्प है।

    ये प्राकृतिक रूप से मीठी होती है, जिसके सेवन से आपकी मीठे खाने की लालसा भी दूर होती है और यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी नहीं होती।

    लाभ के लिए आप इन्हें सादे दही या ओट्स में मिलाकर खा सकते हैं।

    स्ट्रॉबेरी से ये स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर भी खाएं।

    #5

    त्वचा के स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद

    सूखी स्ट्रॉबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा होती है, जो त्वचा की देखभाल करने में मददगार है।

    यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों और प्रदूषण के प्रभाव से बचाती है।

    इसके अलावा यह कोलेजन के टूटने और महीन रेखाएं और झुर्रियों के विकास को रोकने में मदद करती है, जिससे आप समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षणों से बचे रहते हैं।

    स्वस्थ त्वचा पाने के लिए स्ट्रॉबेरी से ये फेस पैक बनाकर इस्तेमाल करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य टिप्स
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    एलन मस्क के पिता और बहन अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे, रामलला के करेंगे दर्शन  एलन मस्क
    मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में घोटाला, आधार कार्ड के जरिए कैसे किया फर्जीवाड़ा? मध्य प्रदेश
    बेंगलुरु में RCB की 'ओपन बस परेड' हुई रद्द, चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा खिलाड़ियों का सम्मान  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    जापान के वैज्ञानिकों ने बनाई समुद्री पानी में घुलने वाली खास प्लास्टिक  जापान

    स्वास्थ्य टिप्स

    गर्भावस्था के दौरान मीठा खाने की लालसा को नियंत्रित करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके गर्भवती महिला
    मसालों के रूप में करें इन खाने योग्य फूलों का इस्तेमाल, मिलेंगे कई लाभ  लाइफस्टाइल
    रोजाना गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीये, सेहत को मिलेंगे ये 5 अद्भुत लाभ  लाइफस्टाइल
    रोजाना करें 1 चम्मच च्यवनप्राश का सेवन, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े ये लाभ खान-पान

    खान-पान

    शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां आयुर्वेद
    सर्दियों के दौरान बनाकर खाएं ये कम कैलोरी वाले पराठे, आसान है रेसिपी सर्दियों की देखभाल
    सर्दियों का मजा दोगुना कर देंगे बिना तेल के ये पकौड़े, जानिए रेसिपी रेसिपी
    अखरोट का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, हो सकती हैं ये समस्याएं स्वास्थ्य टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025