NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कई गंभीर समस्याओं से आजादी दिला सकती है काली किशमिश, जानियें इसके फायदे
    अगली खबर
    कई गंभीर समस्याओं से आजादी दिला सकती है काली किशमिश, जानियें इसके फायदे

    कई गंभीर समस्याओं से आजादी दिला सकती है काली किशमिश, जानियें इसके फायदे

    लेखन अंजली
    Jul 20, 2020
    06:45 am

    क्या है खबर?

    काली किशमिश कई ऐसे पोषक गुणों से समृद्ध होती हैं जो शरीर के लिए औषधि के रूप में काम कर सकते हैं जिसके कारण कई गंभीर समस्याओं से आजादी मिल सकती है।

    इस वजह से हर किसी को काली किशमिश को अपने दैनिक आहार में जरूर शामिल कर लेना चाहिए।

    खैर आज हम आपको काली किशमिश के फायदे बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकर यकीनन आप दंग रह जाएंगे। चलिए फिर जानते हैं।

    #1

    रक्तचाप से छुटकारा दिलाती हैं काली किशमिश

    बिगड़ती जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से आजकल कई लोग रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे हैं जो धीरे-धीरे खतरनाक भी साबित हो सकती है। इसलिए इस समस्या जल्द से जल्द छुटकारा पाना बहुत जरूरी है।

    इस काम में काली किशमिश का सेवन आपकी काफी मदद कर सकता है क्योंकि काली किशमिश पोटैशियम का अच्छा स्रोत होती हैं और पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित कर शरीर में सोडियम के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में भी मदद कर सकता है।

    #2

    हृदय का सुरक्षा कवच बन सकती हैं काली किशमिश

    हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काली किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

    कई अध्ययनों के मुताबिक, काली किशमिश में मौजूद अनसैचुरेटेड फैटी हृदय से संबंधित कई समस्याओं को रोकने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

    इसके अलावा अनसैचुरेटेड फैटी एसिड शरीर में कोलेस्ट्रॉल के जमाव को रोक सकते हैं। इन्हें रोकने में सक्षम होने के कारण ही काली किशमिश का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में लाभकारी माना जाता है।

    #3

    पाचन को सुरक्षा प्रदान करती हैं काली किशमिश

    शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पाचन का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इस काम में रोजाना कुछ काली किशमिश का सेवन मददगार सिद्ध हो सकता है क्योंकि काली किशमिश अन्य जरूरी पोषक तत्वों के साथ-साथ फाइबर से भी समृद्ध होती हैं।

    इस वजह से काली किशमिश पाचन को सुरक्षा देने में सहायता प्रदान कर सकती हैं। वहीं काली किशमिश का दैनिक सेवन शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में कारगर है।

    #4

    दिनभर ऊर्जावन बने रहने के लिए जरूरी है काली किशमिश

    जिन लोगों को थोड़ा सा काम करने के बाद ही थकान महसूस होने लगती हैं उनके लिए तो रोजाना आधी मुट्ठी भर काली किशमिश का सेवन नाश्ते में कर लें तो वरदान साबित हो सकता है।

    दरअसल काली किशमिश विटामिन-बी के समूह से समृद्ध होती है जो व्यक्ति को दिन भर ऊर्जावान रखने में मददगार है।

    खासकर अधिक शारीरिक श्रम करने वाले लोगों के लिए नियमित रूप से काली किशमिश का सेवन करना जरूरी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है अनार का सेवन, जानें इसके फायदे लाइफस्टाइल
    चॉकलेट मिल्क या प्रोटीन शेक, वर्कआउट के बाद किसका सेवन करना बेहतर है? लाइफस्टाइल
    बदलते मौसम में इन चीजों के सेवन से बचें, नहीं तो हो जाएंगे बीमार लाइफस्टाइल
    इन बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो रोजाना करें काजू का सेवन लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    स्वस्थ त्वचा के लिए घर पर ऐसे बनाएं चार तरह ही नाइट क्रीम त्वचा की देखभाल
    बारिश के मौसम में अपने कुत्ते की इस तरह से करें देखभाल, नहीं पड़ेगा बीमार स्वास्थ्य
    त्वचा की रंगत निखारने में सहायक हैं ये कॉफी फेसपैक, जानिये बनाने और इस्तेमाल का तरीका त्वचा की देखभाल
    चश्मा पहनने से नाक पर पड़ गए हैं निशान तो इन घरेलू नुस्खों से हटाएं घरेलू नुस्खे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025