NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दिल्ली: विश्व पुस्तक मेले की तिथि, प्रवेश शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    अगली खबर
    दिल्ली: विश्व पुस्तक मेले की तिथि, प्रवेश शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण बातें

    दिल्ली: विश्व पुस्तक मेले की तिथि, प्रवेश शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण बातें

    लेखन अंजली
    Jan 31, 2024
    08:13 pm

    क्या है खबर?

    पिछले 50 वर्षों से आयोजित किया जा रहा नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला एक बार फिर लगने वाला है। इसका आयोजन इस साल 10 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक प्रगति मैदान के नवनिर्मित हॉल 1-5 में होने जा रहा है।

    नेशनल बुक ट्रस्ट और भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा मिलकर आयोजित होने वाले इस मेले का लक्ष्य पुस्तक उद्योग के साथ व्यापार करने, पुस्तकों को बढ़ावा देने और प्रकाशन बढ़ाने का अवसर प्रदान करना है।

    थीम

    इस साल के विश्व पुस्तक मेले की थीम

    इस साल नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले की थीम 'बहुभाषी भारत: एक जीवंत परंपरा' रखी गई है, जो विभिन्न भाषाओं के मायने समझाएगी।

    अहमदाबाद के राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान द्वारा डिजाइन की गई इस थीम को सेटअप, ग्राफिक्स, किताबों, दीवारों, कलाकृतियों आदि के साथ पुस्तक मेले में प्रदर्शित किया जाएगा।

    इसके अलावा थीम के आसपास कई साहित्यिक सत्र और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

    टिकट

    मेले का प्रवेश शुल्क और समय 

    पुस्तक प्रेमियों और लेखकों का महाकुंभ कहे जाे वाले नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का प्रवेश शुल्क ज्यादा नहीं है।

    जहां बच्चों के लिए प्रवेश टिकट की कीमत 10 रुपये है, वहीं वयस्कों के लिए 20 रुपये की टिकट है।

    हालांकि, स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग व्यक्तियों के लिए इस पुस्तक मेले में प्रवेश नि:शुल्क होगा।

    बता दें कि इस मेले का समय सुबह 11 बजे से लेकर रात 10 बजे तक रहेगा।

    राह

    मेले में कैसे पहुंचें?

    अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो प्रगति मैदान सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से महज 20 मिनट की दूरी पर है, जबकि मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से 23 मिनट की पैदल दूरी है।

    अगर इस विश्व पुस्तक मेले के निकटम बस स्टेशन की बात करें तो वह प्रगति मैदान गेट 5 है, जहां से मेले तक पहुंचने में आपको 25 मिनट लग सकते हैं।

    इस मेले का निकटतम रेलवे स्टेशन तिलक ब्रिज स्टेशन है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें

    यह पुस्तक मेला भारतीय प्रकाशन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

    इस वार्षिक पुस्तक मेले में दुनियाभर के प्रमुख प्रकाशन गृहों की भागीदारी होती है। यह किताबों को बढ़ावा देने, सह-प्रकाशन व्यवस्था को बढ़ावा देने और साहित्यिक क्षेत्र में व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए एक विशिष्ट मंच के रूप में कार्य करता है।

    अगर आप इस मेले से जुड़ी अन्य बातें जानना चाहते हैं तो नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले की आधिकारिक वेबसाइट का रुख करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    प्रगति मैदान

    ताज़ा खबरें

    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    दिल्ली

    TMC नेता महुआ मोइत्रा से जबरन खाली कराया जाएगा सरकारी बंगला, जारी हुआ दूसरा नोटिस महुआ मोइत्रा
    दिल्ली में घने कोहरे के कारण 120 उड़ानें प्रभावित, तापमान 4 डिग्री सेल्सियस भारतीय मौसम विभाग
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 18 जनवरी के लिए फ्यूल नए दाम जारी, कहां-कहां हुआ सस्ता? पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    अरविंद केजरीवाल ED के चौथे समन पर भी नहीं होंगे पेश, गोवा जा रहे अरविंद केजरीवाल

    प्रगति मैदान

    दिल्ली: प्रगति मैदान सुरंग में रोजाना जाम से लोग परेशान, ट्विटर पर बांट रहे दर्द दिल्ली
    दिल्ली: प्रगति मैदान के पास से कई झुग्गियों को हटाया गया, सुरक्षा बल तैनात दिल्ली
    प्रगति मैदान टनल लूट: 5 को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस ने 1,600 हिरासत में लिए दिल्ली
    दिल्ली: 26 जुलाई को ITPO कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानें इसकी विशेषताएं दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025