LOADING...
लू के दौरान भी पसीने से नहीं बहेगा आपका मेकअप, बस अपना लें ये 5 सुझाव
लू के दौरान मेकअप करने के टिप्स

लू के दौरान भी पसीने से नहीं बहेगा आपका मेकअप, बस अपना लें ये 5 सुझाव

लेखन सयाली
Apr 24, 2026
11:48 am

क्या है खबर?

गर्मियों में लू चलने से तापमान में काफी बढ़ोतरी होती है। इसके कारण पसीना आने से मेकअप खराब हो जाता है। अगर आप इस बात से परेशान हैं कि लू के कारण आपका मेकअप खराब हो रहा है तो चिंता छोड़ दें। आज हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप लू के दौरान भी अपने मेकअप को तरोताजा रख सकती हैं। इन्हें अपनाने से मेकअप बहेगा नहीं और आप सारा दिन सुंदर दिखेंगी।

#1

मेकअप बेस को हल्का रखें

अगर आप लू वाले मौसम के दौरान भी भारी मेकअप बेस का इस्तेमाल करती हैं तो अब ऐसा करना बंद कर दें। इसके बजाय हल्का बेस मेकअप करें। इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को साफ करें, फिर एक हल्के फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। इसके बाद एक कंसीलर का इस्तेमाल करें और अंत में हल्का पाउडर लगाएं। मेकअप को लंबे समय तक सही रखने के लिए इन मेकअप उत्पादों को लगाने से पहले चेहरे पर प्राइमर लगाएं।

#2

ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करें

अगर लू चलने के कारण आपके चेहरे पर पसीना आ रहा है तो मेकअप को खराब होने से बचाने के लिए ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करें। ब्लॉटिंग पेपर से चेहरे का अतिरिक्त तेल और पसीना आसानी से सूख जाता है। लाभ के लिए पसीने से तर चेहरे पर हल्के हाथों से ब्लॉटिंग पेपर रखें। इसे चेहरे के ऊपर रगड़ें न, वर्ना पसीने के साथ-साथ आपका मेकअप भी हट सकता है।

Advertisement

#3

मेकअप सेटिंग स्प्रे का उपयोग करें

मेकअप सेटिंग स्प्रे मेकअप को लंबे समय तक सही रखने में मदद कर सकता है। इसके लिए मेकअप करने के बाद अपने चेहरे पर एक अच्छी गुणवत्ता वाले मेकअप सेटिंग स्प्रे का छिड़काव करें। यह न केवल आपके मेकअप को सेट करता है, बल्कि इसे पूरे दिन तरोताजा भी रखता है। इसके अलावा मेकअप सेटिंग स्प्रे चेहरे को ठंडक देने में भी मदद कर सकता है। इसका काम ही मेकअप को जगह पर टिकाकर रखना होता है।

Advertisement

#4

चेहरे को ठंडा रखने के लिए करें ये काम

लू के दौरान अपने चेहरे को ठंडा और तरोताजा रखने के लिए चेहरे पर पुदीना या एलोवेरा जेल लगाया जा सकता है। अगर आपके चेहरे पर पसीना आ रहा है तो चेहरे को ठंडा और तरोताजा रखने के लिए गुलाब जल या खीरे का रस भी लगा सकते हैं। आप बर्फ के टुकड़ों से भी चेहरे को ताजगी दे सकती हैं। हालांकि, ये सभी चीजें मेकअप करने से पहले ही इस्तेमाल करें।

#5

मेकअप को दाग-धब्बों से बचाने के तरीके

अगर आप इस बात से परेशान हैं कि लू के दौरान आपका मेकअप धूल और पसीने के कारण खराब हो जाता है तो आप कुछ सरल कदम उठा सकती हैं। इसके लिए मेकअप करने के बाद अपने चेहरे पर एक छोटे हाथ वाले पंखे से हवा करें। इससे आपके चेहरे पर पसीना नहीं आएगा और आपका मेकअप भी खराब नहीं होगा। इसके अलावा अपने हाथों में एक टिश्यू पेपर लेकर हल्के हाथों से चेहरे को पोंछे।

Advertisement