NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ओस्लो की यात्रा इन पर्यटन स्थलों को देखे बिना रह जाएगी अधूरी, सूची में करें शामिल
    अगली खबर
    ओस्लो की यात्रा इन पर्यटन स्थलों को देखे बिना रह जाएगी अधूरी, सूची में करें शामिल
    ओस्लो के प्रमुख पर्यटन स्थल

    ओस्लो की यात्रा इन पर्यटन स्थलों को देखे बिना रह जाएगी अधूरी, सूची में करें शामिल

    लेखन सयाली
    Feb 19, 2025
    01:28 pm

    क्या है खबर?

    नॉर्वे की राजधानी ओस्लो अपने प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर के लिए मशहूर है। यह शहर पहाड़ों से घिरा हुआ है, जो इसे एक खास पर्यटन स्थल बनाते हैं।

    यहां की जलवायु ठंडी है, लेकिन गर्मियों में मौसम सुहावना रहता है। ओस्लो में आधुनिकता और इतिहास का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

    संग्रहालय, पार्क और आर्ट गैलरी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। आप इस स्थान की यात्रा पर आएं तो ये 5 स्थल जरूर देखें।

    #1

    वाइगेलैंड पार्क

    वाइगेलैंड पार्क ओस्लो का सबसे बड़ा मूर्तिकला पार्क है, जहां 200 से अधिक मूर्तियां प्रदर्शित हैं। यह पार्क मशहूर कलाकार गुस्ताव वाइगेलैंड द्वारा बनाया किया गया है, जहां उनकी कलाकृतियों का अनोखा संग्रह मौजूद है।

    यहां आप विभिन्न आकार-प्रकार की मूर्तियां देख सकते हैं, जो मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती हैं। इस पार्क में घूमते हुए कला की गहराई महसूस होती है और इसकी सुंदरता से आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

    #2

    वाइकिंग जहाज संग्रहालय 

    वाइकिंग जहाज संग्रहालय ओस्लो का प्रमुख आकर्षण स्थल है, जहां प्राचीन वाइकिंग जहाजों का संग्रह देखा जा सकता है।

    इस संग्रहालय में 3 प्रमुख जहाज प्रदर्शित हैं, जिन्हें समुद्र तल से निकाला गया था। ये जहाज लगभग 9वीं सदी के माने जाते हैं और इन्हें देखकर आप उस समय की समुद्री यात्रा के बारे में जान सकते हैं।

    यहां पर वाइकिंग युग से संबंधित अन्य वस्तुएं भी प्रदर्शित की गई हैं, जो उस समय के जीवनशैली को दर्शाती हैं।

    #3

    अकर्सहुस किला

    अकर्सहुस किला ओस्लो हार्बर पर स्थित एक ऐतिहासिक किला है, जिसे 13वीं सदी में बनाया गया था। यह किला नॉर्वे के राजाओं द्वारा उपयोग किया जाता था और अब इसे पर्यटकों के लिए खोला गया है।

    यहां पर आप पुराने जमाने की वास्तुकला देख सकते हैं और इसके अंदर बने संग्रहालयों में जाकर नॉर्वे के इतिहास को समझ सकते हैं।

    इस किले से शहर का खूबसूरत दृश्य भी देखा जा सकता है, जिससे आपकी यात्रा यादगार बन जाएगी।

    #4

    फ्रॉगनरसेटरन पहाड़ियां

    फ्रॉगनरसेटरन पहाड़ियां ओस्लो शहर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र है, जहां ट्रेकिंग करने वालों के लिए कई रास्ते उपलब्ध होते हैं।

    ये पहाड़ियां प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर होती हैं, जिनमें हरियाली भरे जंगल, झीलें और छोटे-छोटे झरने मौजूद होते हैं। ट्रेकिंग करते हुए आप ताजी हवा के बीच बेहद खूबसूरत नजारे देख सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।

    आप इन पहाड़ियों पर पहुंचकर कैंपिंग भी कर सकते हैं।

    #5

    ऑपेरा हाउस

    ओपेरा हाउस को ओस्लो की आधुनिक वास्तुकला का चमत्कार माना जाता हैं। इसका डिजाइन बर्फीले पहाड़ जैसा दिखता हैं, जो इसे खास बनाता हैं।

    यहां नियमित रूप से संगीत कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिनमें भाग लेकर आप संगीत कला का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, इमारत की छत तक पहुंचकर आसपास का सुंदर दृश्य देखना भी रोमांचक अनुभव होता है।

    चाहे दिन हो या रात , ऑपेरा हाउस हमेशा जीवंत रहता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यात्रा
    नॉर्वे

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    यात्रा

    मध्य प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन अमरकंटक की यात्रा पर जाएं तो जरूर देखें ये स्थल मध्य प्रदेश
    केरल का खूबसूरत जिला है वायनाड, इसकी यात्रा के दौरान जरूर देखें ये 5 पर्यटन स्थल केरल
    जनवरी में आप कर सकते हैं इन गर्म स्थानों की यात्रा, बेहद यादगार रहेगा अनुभव पर्यटन
    कर्नाटक: मालपे समुद्र तट जाएं तो इन 5 गतिविधियों को बनाएं अपनी यात्रा का हिस्सा कर्नाटक

    नॉर्वे

    अध्ययन में खुलासा- खाली पर्स मिलने पर 40%, पैसे होने पर 72% लोग लौटाते हैं वापस भारत की खबरें
    अगर आप अकेले घूमना चाहते हैं, तो ज़रूर करें इन पाँच देशों की यात्रा जापान
    यहां हुई गजब की शादी, दो फीट का दूल्हा छह फीट की दुल्हन पाकिस्तान समाचार
    ग्लोबल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 10 स्थान नीचे फिसला भारत, जानें क्या रहे कारण चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025