LOADING...
पृथ्वी पर 7 नहीं बल्कि 6 महाद्वीप हैं मौजूद, अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पृथ्वी पर 7 नहीं बल्कि 6 महाद्वीप हैं मौजूद, अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

लेखन अंजली
Aug 06, 2024
05:58 pm

क्या है खबर?

आप और हम अब तक यही जानते हैं कि पृथ्वी पर 7 महाद्वीप (एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका) हैं। हालांकि, एक नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने चौंकाने वाला दावा किया है कि पृथ्वी पर 7 नहीं, बल्कि 6 ही महाद्वीप हैं। इंग्लैंड में स्थित डर्बी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कहा कि उत्तरी अमेरिका और यूरोप अलग नहीं हुए हैं और यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। आइए इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानें।

अध्ययन

अभी तक अलग नहीं हुए यूरोप और उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप

अर्थ डॉट कॉम में प्रकाशित इस अध्ययन के लेखक डॉ जॉर्डन फेथेन ने कहा, "यह खोज दर्शाती है कि 5.2 करोड़ साल पहले उत्तरी अमेरिका और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स अलग नहीं हुई हैं, जैसा कि पारंपरिक तौर पर माना जाता था। वे अभी भी फैल रही हैं और अलग होने की प्रक्रिया में हैं।" बता दें कि प्लेट टेक्टोनिक्स एक वैज्ञानिक सिद्धांत है, जो पृथ्वी की लिथोस्फेरिक प्लेटों की गति को बताता है।

कारण

इस तरह से आपस में जुड़े हुए हैं दोनों महाद्वीप

नया अध्ययन ग्रीनलैंड सागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर के बीच स्थित आइसलैंड पर आधारित है। अब तक माना जाता था कि आइसलैंड का निर्माण 60 करोड़ साल पहले मध्य अटलांटिक रिज में घर्षण के कारण हुआ था। हालांकि, नया अध्ययन इस सिद्धांत को चुनौती देता है कि आइसलैंड और ग्रीनलैंड आइसलैंड फारस रिज (GIFR) में यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी महाद्वीपों के खोए हुए और जलमग्न टुकड़े भी शामिल हैं।

Advertisement

बयान

भू-आकृतियां अलग नहीं- शोधकर्ता

शोधकर्ताओं का कहना है कि ये भू-आकृतियां अलग नहीं हैं, बल्कि एक बड़े महाद्वीपीय संरचना के परस्पर जुड़े हुए घटक हैं। उन्होंने इस भूवैज्ञानिक विशेषता को 'रिफ्टेड ओशनिक मैग्मैटिक पठार' (ROMP) नाम दिया है। शोधकर्ता टीम में शामिल डॉ फेशियन ने कहा, "मैं इस अवधारणा को पृथ्वी विज्ञान के रूप में अटलांटिस के खोए हुए शहर को खोजने के बराबर मानता हूं और खोए हुए महाद्वीप के टुकड़े समुद्र के नीचे डूबे हुए हैं, जिसमें से पतला लावा बहता है।"

Advertisement

बयान

क्या है महाद्वीपों की स्थिति?

डॉ फेशियन ने यह भी कहा, "अफ्रीका में ज्वालामुखी अफ्रा क्षेत्र में दरार के विकास का अध्ययन करके और इसकी तुलना आइसलैंड में पृथ्वी की स्थिति से करके हम देख सकते हैं कि ये दोनों क्षेत्र बहुत समान तरीके से विकसित हो रहे हैं।" अगर अध्ययन सही है तो यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप अभी भी अलग हो रहे हैं और वैज्ञानिक रूप से उन्हें एक महाद्वीप के रूप में वर्गीकृत किया जाना चाहिए, न कि अलग-अलग।

Advertisement