LOADING...
गर्मी के लिए बढ़िया रहेंगे लंबे डेनिम शॉर्ट्स, जानिए स्टाइल करने के 5 बेहतरीन तरीके
लंबे डेनिम शॉर्ट्स को स्टाइल करने के तरीके

गर्मी के लिए बढ़िया रहेंगे लंबे डेनिम शॉर्ट्स, जानिए स्टाइल करने के 5 बेहतरीन तरीके

लेखन सयाली
Jun 19, 2026
03:46 pm

क्या है खबर?

लंबे डेनिम शॉर्ट्स एक नया चलन हैं, जो हर महिला की अलमारी में शामिल होने चाहिए। यह न केवल आरामदायक होते हैं, बल्कि स्टाइलिश भी दिखते हैं। लंबे डेनिम शॉर्ट्स को अलग-अलग तरीकों से पहना जा सकता है, ताकि हर बार नया लुक मिले। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फैशन टिप्स देंगे, जिनसे आप लंबे डेनिम शॉर्ट्स को अपने रोजमर्रा के फैशन में शामिल कर सकती हैं और नए-नए तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं।

#1

टी-शर्ट के साथ पाएं सरल लुक

लंबे डेनिम शॉर्ट्स को टी-शर्ट के साथ पहनना एक अच्छा मेल है, जो आपको सादगी भरा लुक देगा। आप सफेद या हल्के रंग की टी-शर्ट चुन सकती हैं, जो आपके लुक को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाएगी। इसे आप अपने पसंदीदा जूते या फ्लैट चप्पल के साथ पहन सकती हैं। यह लुक न केवल आरामदायक है, बल्कि गर्मियों में ठंडक भी देता है और आपको स्टाइलिश दिखाता है। ओवरसाइज्ड टी-शर्ट इस पर सबसे अच्छी लगती हैं।

#2

क्रॉप टॉप के साथ मिलेगा ट्रेंडी लुक

अगर आप कुछ नया आजमाना चाहती हैं तो लंबे डेनिम शॉर्ट्स के साथ क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। यह मेल आपको एक आधुनिक लुक देगा और खासतौर पर पार्टियों या खास मौकों पर अच्छा लगेगा। क्रॉप टॉप के रंग और डिजाइन का चुनाव करते समय ध्यान रखें कि वह आपके शॉर्ट्स के साथ मेल खाता हो। इसके साथ ऊंची एड़ी के जूते या हील वाली सैंडल पहनकर आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

Advertisement

#3

ऑफ शोल्डर टॉप के साथ लगेंगे शानदार

इन दिनों ऑफ शोल्डर टॉप का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अगर आपको थोड़ा कूल लुक चाहिए तो आप लंबे डेनिम शॉर्ट्स के साथ इस तरह के टॉप को भी पेयर कर सकती हैं। केवल टॉप ही नहीं, ऑफ शोल्डर टी-शर्ट भी काफी चलन में हैं, जो इस बॉटम वियर के साथ एक सही मेल बैठा सकती हैं। इस तरह का लुक गर्मी के लिए आदर्श है और काफी आरामदायक भी होता है।

Advertisement

#4

शार्ट कुर्ती भी कर सकती हैं स्टाइल

अगर आप पारंपरिक लुक पसंद करती हैं तो लंबे डेनिम शॉर्ट्स के साथ शार्ट कुरी पहनना आपके लुक में चार चांद लगा सकता है। यह मेल आपको एक अलग और आकर्षक लुक देगा। आप हल्के रंग की कोर्सेट वाली शार्ट कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं, जो आज कल सबसे ज्यादा चलन में हैं। इसके साथ फ्लैट चप्पलें या जूती पहनकर आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं और हर मौके पर खास दिख सकती हैं।

#5

ट्यूब टॉप और शर्ट के साथ लगेंगे सुंदर

अगर आप थोड़ा अलग लुक पाना चाह रही हैं तो एक लेयर्ड स्टाइल अपना सकती हैं। इसके लिए पहले लंबे डेनिम शॉर्ट्स पहनें फिर उसके साथ एकल रंग वाला ट्यूब टॉप पेयर करें। अब लुक को पूरा करने के लिए एक ओवरसाइज्ड शर्ट इसके ऊपर से पहन लें। शर्ट के बटन खुले ही रखें, ताकि लुक आकर्षक लगे। आप इस लुक के साथ स्नीकर्स, चौड़ी बेल्ट और मोजे पहन सकती हैं।

Advertisement