LOADING...
पुरुष डबल ब्रेस्टेड ब्लेजर को इन 5 तरीकों से करें स्टाइल, हर मौके पर लगेंगे आकर्षक
डबल ब्रेस्टेड ब्लेजर स्टाइल करने के तरीके

पुरुष डबल ब्रेस्टेड ब्लेजर को इन 5 तरीकों से करें स्टाइल, हर मौके पर लगेंगे आकर्षक

लेखन सयाली
Feb 09, 2026
01:50 pm

क्या है खबर?

डबल ब्रेस्टेड ब्लेजर एक आधुनिक फैशन परिधान है, जो पुरुषों की अलमारी में साधारण ब्लेजर की जगह ले रहा है। इसमें एक दूसरे को ओवरलैप करने वाले लैपल लगाए जाते हैं और दोनों तरफ बटन लगे होते हैं। यह ब्लेजर आपको विंटेज के साथ-साथ नया लुक भी दे सकता है। आज के फैशन टिप्स में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस ब्लेजर को अलग-अलग तरीकों से पहन सकते हैं। इन तरीकों से आप हर मौके पर आकर्षक दिखेंगे।

#1

ऑफिस में ऐसे पहनें

ऑफिस के समारोहों के दौरान डबल ब्रेस्टेड ब्लेजर पहनना बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे आप एक सफेद या हल्के नीले रंग की शर्ट के साथ पहन सकते हैं, जिससे लुक संतुलित लगेगा। इसके नीचे स्लेटी या काले रंग की पैंट अच्छी लगेंगी, जो फॉर्मल लुक देंगी। पैरों में चमड़े के काले या भूरे रंग के जूते पहनना सबसे अच्छा रहेगा, जिससे आप हैंडसम नजर आएंगे। इस तरह का मेल आपको पेशेवर और आत्मविश्वासी दिखाएगा, जिससे आपकी छवि बेहतर बनेगी।

#2

शादी या पार्टी में ऐसे स्टाइल करें

शादी या पार्टी में अलग दिखने के लिए आपको डबल ब्रेस्टेड ब्लेजर पहनना चाहिए। ज्यादा लोग इसका चुनाव नहीं करते हैं, जिससे आप ट्रेंडी और सबसे अलग दिख सकते हैं। गहरे रंग वाला ब्लेजर चुनें और उसके अंदर मेल खाते रंग वाली सैटिन शर्ट पहनें। इसके ऊपर एक विपरीत रंग की टाई या बो टाई लगाएं। पैरों में ब्लेजर से मेल खाते या समान रंग वाली पैंट और फॉर्मल जूते पहनें। लुक को पूरा करने के लिए एक्सेसरी पहन लें।

Advertisement

#3

रोजमर्रा में ऐसे कैरी करें

अगर आप स्कूल या कॉलेज के फेयरवेल और फ्रेशर पार्टी में जा रहे हैं तो भी यह ब्लेजर अच्छा चुनाव होगा। इसे आप एक हल्के रंग वाली टी-शर्ट और जींस के साथ पेयर कर सकते हैं। टी-शर्ट का रंग आपके ब्लेजर के रंग से मेल खाना चाहिए और उस पर कोई प्रिंट नहीं होने चाहिए। इस लुक के साथ स्नीकर्स या सफेद रंग के स्पोर्ट्स जूते अच्छे लगेंगे। इस तरह का मेल आपको आरामदायक और स्टाइलिश दिखाएगा।

Advertisement

#4

डिनर के लिए इस तरह तैयार हों

डिनर पर अच्छा दिखना बहुत जरूरी होता है, जिसके लिए आप डबल ब्रेस्टेड ब्लेजर पहन सकते हैं। ब्लेजर को एक हल्के रंग की शर्ट और फॉर्मल पैंट के साथ पेयर करना बढ़िया आउटफिट बना सकता है। इसके ऊपर एक मेल खाती टाई लगाएं और जूतों के रूप में चमड़े के भूरे रंग के जूते चुनें। इस तरह का मेल आपको आकर्षक और आत्मविश्वासी दिखाएगा, जिससे आपकी छवि अच्छी बनेगी। इस लुक के साथ एक पतली चेन और घड़ी पहन लें।

#5

यात्रा के दौरान ऐसे सजें

यात्रा करते समय आरामदायक कपड़े पहनना जरूरी होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप स्टाइलिश न दिखें। इसके लिए आप डबल ब्रेस्टेड ब्लेजर को एक सफेद टी-शर्ट या चेक शर्ट के ऊपर पहन सकते हैं। इसके साथ जींस या फॉर्मल पैंट अच्छी लगेंगी, जिससे एक शानदार आउटफिट बन जाएगा। यात्रा के दौरान ज्यादा चलना पड़ता है, जिस वजह से आपको आरामदायक जूते ही पहनने चाहिए। इस लुक को आप पहाड़ी इलाकों के लिए चुन सकते हैं।

Advertisement