NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारतीय शादियों के 5 ऐसे अनोखे रीति-रिवाज, जिनके बारे में ज्यादा लोगों को नहीं है जानकारी
    अगली खबर
    भारतीय शादियों के 5 ऐसे अनोखे रीति-रिवाज, जिनके बारे में ज्यादा लोगों को नहीं है जानकारी

    भारतीय शादियों के 5 ऐसे अनोखे रीति-रिवाज, जिनके बारे में ज्यादा लोगों को नहीं है जानकारी

    लेखन सयाली
    Dec 02, 2024
    06:33 pm

    क्या है खबर?

    भारत विविधताओं का देश है, जहां हर राज्य की अपनी संस्कृति होती है। यहां शादी को केवल 2 लोगों के संगम की तरह नहीं, बल्कि किसी उत्सव की तरह देखा जाता है।

    भारतीय शादियों में हल्दी-मेहंदी और संगीत जैसी कई रस्में की जाती हैं। हालांकि, भारत के अलग-अलग हिस्सों में शादियों के दौरान कई ऐसी परंपराएं भी निभाई जाती हैं, जिनके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते।

    आज के शादी के टिप्स में ऐसे ही रीति-रिवाजों के बारे में जानिए।

    महाराष्ट्र

    साखरपुडा

    साखरपुडा महाराष्ट्र की रस्म है, जो सगाई समारोह के समान होती है। इस दिन दूल्हे के परिवार वाले दुल्हन को नई साड़ी और शक्कर का पैकेट भेंट करते हैं।

    इसके अलावा, लड़के वाले वधू को 16 श्रृंगार का सामान, गहने, मिठाइयां, कपड़े और फल भी देते हैं।

    शादी से पहले लड़के वाले लड़की के घर जाकर उसे चौकी पर बैठते हैं, उसके माथे पर कुमकुम और बिंदी लगाते हैं और सारा सामान देते हैं।

    पश्चिम बंगाल

    आई बूढ़ों भात

    पश्चिम बंगाल की शादियों से पहले एक अनोखी रस्म की जाती है, जिसे आई बूढ़ों भात कहते हैं। यह रस्म लड़की के घर में शादी से पहले की रात को होती है।

    इसके दौरान दुल्हन कुंवारी लड़की के रूप में अपने मायके में आखरी बार भोजन करती है। आई बूढ़ों भात की इस खास रस्म में होने वाली दुल्हन के लिए कई तरह के पकवान और मिठाइयां बनाई जाती हैं।

    तमिलनाडु

    मंगल स्नान

    दक्षिण भारत में बसे तमिलनाडु जैसे राज्यों में शादियों के दौरान मंगल स्नान की रस्म निभाई जाती है। इसके दौरान दुल्हन सुंदर पोशाक में तैयार होती है और उसके घर वाले उसे हल्दी लगाते हैं।

    इसके बाद एक बड़े कलश के माध्यम से उसे स्नान कराया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से दुल्हन का वैवाहिक जीवन मंगलमय रहता है और वह सुखी रहती है।

    इस रस्म से कुंडली में बृहस्पति, मंगल और सूर्य ग्रह भी मजबूत होते हैं।

    बिहार

    चौका चूल्हाई

    बिहार में शादी होने के बाद दुल्हन के साथ चौका चूल्हाई की रस्म की जाती है। इसके दौरान दुल्हन की सास उसे घर की चाबियां देती हैं।

    मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर की जिम्मेदारियां भी बहु के हाथों में चली जाती हैं। इसके बाद दुल्हन पूरे परिवार के लिए 5 प्रकार के व्यंजन तैयार करती है।

    साथ ही, इस रस्म के बाद उसे बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलता है।

    पंजाब

    जागो

    वैसे तो शादी के दौरान हर रात रौनक भरी होती है। हालांकि, पंजाब में शादी से पहले वाली रात को बेहद खास माना जाता है।

    इस अनोखी रस्म को जागो कहा जाता है, जिसका मतलब होता है जागते रहना। इस दिन लकड़ी और लड़के के घरों में उनके परिवार वाले जमा होते हैं और रातभर जागकर नांच-गाना करते हैं।

    साथ ही, इस रस्म के दौरान घर को सजाया जाता है, मिठाइयां खाई जाती हैं और पटाखे भी जलाए जाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    पश्चिम बंगाल
    बिहार
    तमिलनाडु

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र चुनाव परिणाम 2024: शरद पवार के पोते रोहित पवार बेहद करीबी मुकाबले में जीते शरद पवार
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद अणुशक्ति नगर से हारे स्वरा भास्कर
    महाराष्ट्र में महायुति ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, कौन बनेगा मुख्यमंत्री? एकनाथ शिंदे
    महाराष्ट्र नतीजों पर संजय राउत की आपत्ति, बोले- शिंदे गुट को नहीं मिल सकती इतनी सीटें संजय राउत

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी में खाली मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, कुछ ट्रेनें प्रभावित रेल पटरी से उतरना
    पश्चिम बंगाल में स्थित सुंदरबन है एक बेहतरीन पर्यटन स्थल, इन 5 चीजों का उठाएं लुत्फ पर्यटन
    सु्प्रीम कोर्ट में आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आज सुनवाई, डॉक्टरों ने निकाली मशाल रैली सुप्रीम कोर्ट
    कोलकाता मामला: सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को लगाई फटकार, NTF प्रगति की मांगी रिपोर्ट कोलकाता

    बिहार

    बिहार: सिपाही ने 34 साल पहले ली थी 20 रुपये की घूस, अब गिरफ्तारी के आदेश बिहार पुलिस
    बिहार: मुजफ्फरपुर में 10 साल पहले करोड़ों रुपये से बना अस्पताल खंडहर हुआ, खिड़की-दरवाजे हुए चोरी  मुज़फ़्फ़रपुर
    बिहार में चल रहा मीटिंग-मीटिंग का दौर, अब जेपी नड्डा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा
    नीतीश कुमार ने कयासबाजी पर लगाई लगाम, बोले- अब कभी इधर-उधर नहीं होगा नीतीश कुमार

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु के मदुरै में स्थित मीनाक्षी मंदिर है बेहद खूबसूरत, जानिए इसके 5 मुख्य आकर्षण यात्रा
    टाटा ने तमिलनाडु में रखी नए प्लांट की आधारशिला, जानिए कितनी होगी लागत  टाटा मोटर्स
    तमिलनाडु सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, उदयनिधि स्टालिन बने उपमुख्यमंत्री एमके स्टालिन
    तमिलनाडु: उदयनिधि स्टालिन बने उपमुख्यमंत्री, जमानत मिलने के बाद बालाजी की मंत्रिमंडल में वापसी DMK
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025