बचे हुए चावल को फेंकने के बजाय उनसे बना लें ये 5 तरह के स्वादिष्ट पायसम
क्या है खबर?
पायसम एक लोकप्रिय दक्षिण भारतीय मीठा व्यंजन है, जो हर खास मौके पर जरूर बनाया जाता है। इसे चावल, दूध और चीनी से तैयार किया जाता है और इसमें मेवे आदि भी मिलाए जाते हैं। अगर आपके घर पर चावल बच गए हैं तो आप उनसे भी पायसम बना सकते हैं। आज हम आपको 5 स्वादिष्ट पायसम की रेसिपी बताने वाले हैं, जो कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाएंगे और खाने में भी बहुत लाजवाब होंगे।
#1
मेवे और नारियल का पायसम
इसके लिए एक पैन में थोड़े से दूध को उबालें और उसमें पहले से पके हुए चावल डालकर कुछ मिनट पकाएं। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल, कटे हुए बादाम और काजू डालें। इसके बाद पैन में इलायची पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए। अंत में इसे ठंडा करके परोसें। यह पायसम आपके खाने का मजा बढ़ा देगा।
#2
केले और नारियल का पायसम
इसे बनाने के लिए एक पैन में दूध को उबालें और उसमें पहले से पके हुए चावल डालकर कुछ मिनट पकाएं। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल और मीसा हुआ केला डालें। इसके बाद पैन में इलायची पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए। अंत में इस पर घिसा हुआ नारियल छिड़ककर गर्मा-गर्म परोसें।
#3
सूखे मेवे और इलायची का पायसम
सबसे पहले एक पैन में दूध को उबालें और उसमें पहले से पके हुए चावल डालकर पक जाने दें। अब इसमें कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता जैसे अपनी पसंद के मेवे डालें। इसके बाद पैन में इलायची पाउडर, केसर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए। अंत में इसे ठंडा करके परोसें और साथ में थोड़े और मेवे भी डाल दें।
#4
आम और नारियल का पायसम
इसके लिए एक पैन में दूध को उबालें और उसमें पहले से पके हुए चावल डालकर कुछ मिनट पका लें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल और कटे हुए आम के टुकड़े डालें। इसके बाद पैन में इलायची पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए। यह पायसम गर्मी के मौसम में खास तौर से बेहतरीन लगेगा।
#5
गुलाब जल और केसर का पायसम
सबसे पहले एक पैन में दूध को उबालें और उसमें पहले से पके हुए चावल डालकर कुछ मिनट पकाएं। अब इसमें गुलाब जल और केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद पैन में इलायची पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए। अंत में इसे ठंडा करके परोसें। इस पायसम की खुशबू और स्वाद, दोनों ही अनोखे होते हैं।