NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सूजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं ये 5 चीजें, सेवन से बचें
    लाइफस्टाइल

    सूजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं ये 5 चीजें, सेवन से बचें

    सूजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं ये 5 चीजें, सेवन से बचें
    लेखन अंजली
    Dec 20, 2022, 02:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सूजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं ये 5 चीजें, सेवन से बचें
    सूजन का कारण बनने वाली चीजें

    सूजन हमारे शरीर की एक प्राकृतिक सुरक्षात्मक प्रतिक्रिया है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बीमारियों से बचने के लिए इसे उत्पन्न करती है। इसके दो प्रकार (तीव्र सूजन और क्रॉनिक सूजन) होते हैं, जिसमें से क्रॉनिक सूजन स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। आइए आज हम आपको पांच ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन शरीर में क्रॉनिक सूजन को बढ़ाने का कारण बन सकता है।

    ट्रांस फैट

    ट्रांस फैट युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर में क्रॉनिक सूजन बढ़ सकती है और इससे शरीर की तंत्रिकाओं और कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। यह वजन बढ़ने का भी कारण बन सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ट्रांस फैट खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इससे हृदय रोग, स्ट्रोक और टाइप 2 मधुमेह का खतरा बढ़ सकता है।

    अधिक चीनी युक्त चीजें

    मीठी चीजें स्वादिष्ट लगती हैं, लेकिन इनके अधिक सेवन से भी सूजन बढ़ सकती है क्योंकि ये चीनी युक्त होती हैं। इनसे इंसुलिन भी प्रभावित हो सकता है, जो मधुमेह का कारण बन सकता है। इसलिए अधिक चीनी युक्त चीजों के सेवन से बचें। मीठे व्यंजन बनाते समय चीनी की बजाय गुड़, कम वसा वाले फल और शहद जैसे स्वस्थ विकल्पों को अपनी डाइट में शामिल करें।

    ओमेगा-6 फैटी एसिड

    शरीर ऊर्जा के लिए ओमेगा-6 फैटी एसिड का इस्तेमाल करता है। हालांकि, इससे युक्त चीजों का अधिक सेवन शरीर में एराकिडोनिक एसिड बनाता है जो सूजन, खून के थक्के और रक्त वाहिकाओं के संकुचन को बढ़ावा देता है। ओमेगा-6 से भरपूर खाद्य पदार्थों में कनोला तेल, कुसुम का तेल, मकई का तेल, सूरजमुखी का तेल, मूंगफली का तेल और मेयोनीज आदि शामिल हैं।

    रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट

    सारे कार्बोहाइड्रेट खराब नहीं होते हैं, लेकिन रिफाइंड कार्ब्स से शरीर में सूजन और इंसुलिन प्रतिरोध शुरू हो सकता है। रिफाइंड कार्ब्स में फाइबर समेत अन्य पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इन कार्ब्स में अन्य की तुलना में उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को अधिक तेजी से बढ़ा सकता है। कैंडीज, व्हाइट ब्रेड, पास्ता, कुकीज, पेस्ट्री आदि में रिफाइंड कार्ब्स मौजूद होता है।

    प्रोसेस्ड फूड

    प्रोसेस्ड फूड में अधिक नमक और फैट मौजूद होता है। ये हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ये शारीरिक सूजन को भी बढ़ाते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप प्रोसेस्ड फूड का सेवन न करें। इन खाद्य पदार्थों की जगह लो फैट और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। ये हृदय समेत पूरे शरीर के लिए लाभदायक हो सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    खान-पान

    ओडिशा के 5 सबसे लोकप्रिय पेय, जानिए इनकी रेसिपी ओडिशा
    गर्मियों में बनाकर खाएं टमाटर के ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, आसान हैं रेसिपी रेसिपी
    क्या आपको मधुमेह है? इन 5 पेय के इस्तेमाल से नियंत्रित रहेगा ब्लड शुगर मधुमेह
    गर्मी से बचने और हाइड्रेट रहने के लिए इन पेय का करें सेवन, जानिए रेसिपी गर्मियों के टिप्स

    लाइफस्टाइल

    शरीर में ऊर्जा बढ़ाने के लिए कारगर हैं ये 5 योगासन, सुबह उठकर जरूर करें अभ्यास योग
    लिपस्टिक को फैलने से रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जरूर मिलेगा लाभ मेकअप टिप्स
    गर्मी के मौसम में सर्दी-जुकाम होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत घरेलू नुस्खे
    गर्मियों की छुट्टियों के लिए उत्तर भारत की इन 5 जगहों को चुनें, मिलेगा खूबसूरत अनुभव पर्यटन

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023