NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मी को दूर भगाने के लिए पीनी चाहिए छाछ, जानें इसकी 5 अनोखी रेसिपी
    अगली खबर
    गर्मी को दूर भगाने के लिए पीनी चाहिए छाछ, जानें इसकी 5 अनोखी रेसिपी

    गर्मी को दूर भगाने के लिए पीनी चाहिए छाछ, जानें इसकी 5 अनोखी रेसिपी

    लेखन सयाली
    Apr 07, 2024
    02:07 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों में ठंडक से भरपूर पेय पदार्थ पीना शरीर को तरोताजा रखने का अच्छा तरीका है। रोजाना ठंडक महसूस करने के लिए अपनी डाइट में छाछ को शामिल करें।

    दही से बनी छाछ में कम कैलोरी होती हैं और यह स्वादिष्ट भी होती है। यह पेय एसिडिटी को रोकता है और आपके शरीर को डिहाइड्रेशन से भी बचाता है।

    अगर आप साधारण फ्लेवर की छाछ पीकर बोर हो गए हैं तो इसकी 5 तरह की रेसिपी को आजमाएं।

    #1

    आम की छाछ 

    आम गर्मियों में मिलने वाला सबसे लोकप्रिय फल है, जिसके स्वाद को छाछ में जोड़कर बढ़िया पेय तैयार हो सकता है।

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े आम का गूदा निकालकर मिक्सी में डालें। अब इसमें दही, चीनी और इलाइची पाउडर डालकर पीस लीजिए।

    आप और ताजगी जोड़ने के लिए इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं। इसे परोसते समय इस पर कटे हुए आम के टुकड़े छिड़क दें।

    रोजाना छाछ का सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं।

    #2

    चॉकलेट छाछ 

    चॉकलेट बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पसंद होती है। इसके स्वाद को छाछ में जोड़ने से आपके बच्चे बिना नखरे किए इसका सेवन करेंगे।

    चॉकलेट छाछ बनाने के लिए एक ब्लेंडर में एक कप दही, एक चम्मच कोको पाउडर, 2 चम्मच चीनी और थोड़ा-सा चॉकलेट सिरप मिलाएं।

    अगर छाछ ज्यादा गाढ़ी हो जाए तो उसमें आधा कप पानी भी मिला दें। इसे एक गिलास में निकालकर ऊपर से चॉकलेट चिप्स या चॉकलेट सिरप का छिड़काव करके परोसें।

    #3

    चुकंदर छाछ 

    देसी छाछ में चुकंदर डालकर उसे अधिक पौष्टिक बनाया जा सकता है। चुकंदर छाछ आयरन से भरपूर होती है और यह मधुमेह रोगियों और वजन घटाने के लिए एकदम सही है।

    इसे बनाने के लिए चुकंदर को कद्दूकस करके ब्लेंडर में डालें। अब इसमें दही, जीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला और पुदीना के पत्ते डालकर अच्छी तरह पीसें।

    गिलास में निकालकर पुदीने के पत्तों से सजाएं। चुकंदर खाने से भी आपको कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलेंगे।

    #4

    केले की छाछ 

    केले का शेक तो सभी को पसंद होता है, लेकिन इससे बनी छाछ भी स्वाद में लाजवाब होती है। केले की छाछ वजन बढ़ाने में भी मदद कर सकती है।

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्लेंडर में एक कप दही, एक केला, एक चम्मच चीनी, 2 खजूर, 5 काजू और 5 बादाम डालकर पीस लें।

    अब इसे एक गिलास में निकालकर ऊपर से कटे हुए काजू और बादाम से सजाकर परोसें।

    #5

    स्ट्रॉबेरी छाछ 

    स्ट्रॉबेरी का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी आ जाती है। इससे बनी छाछ बच्चे और बड़े, सभी शौक से पिएंगे।

    स्ट्रॉबेरी छाछ बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी के हरे डंठल काटकर हटा दें। अब एक ब्लेंडर में कटी हुई स्ट्रॉबेरी, एक कप दही, एक चम्मच सब्जा के बीज और 2 चम्मच चीनी डालकर पीस लीजिए।

    एक गिलास में इस छाछ को निकालकर ऊपर से कटी हुई स्ट्रॉबेरी और सब्जा के बीज डालें और आनंद लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गर्मियों के टिप्स
    खान-पान
    रेसिपी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    गर्मियों के टिप्स

    गर्मियों में सनबर्न से परेशान हैं तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे त्वचा की देखभाल
    घर पर बनाएं गर्मियों के अनुकूल ये 5 चटनी, आसान है रेसिपी रेसिपी
    महिलाएं गर्मियों में प्लाजो को स्टाइल करने के लिए अपनाएं ये तरीके, दिखेंगी स्टाइलिश कपड़ों के लिए टिप्स
    गर्मियों में घर पर बनाकर खाएं ये 5 कूलिंग डेजर्ट, शरीर को मिलेगी ठंडक रेसिपी

    खान-पान

    घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं मूंग दाल के ये 5 व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी
    इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं? भूल से भी न करें ये 5 गलतियां  डाइट
    भिंडी का पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, दूर हो सकती हैं ये समस्याएं  लाइफस्टाइल
    आम बनाम केला: जानिए इनमें से किस फल से बने शेक का सेवन है ज्यादा फायदेमंद लाइफस्टाइल

    रेसिपी

    संतरों से बनाएं खट्टी-मीठी चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले खान-पान
    घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं ये 5 देसी अचार, जानिए इनकी रेसिपी खान-पान
    घर पर बनाएं ये 5 तरह की लजीज चाट, बच्चे-बड़े सभी चाटते रह जाएंगे उंगलियां  डाइट
    शाम की भूख को शांत करने के लिए बनाएं ये ब्रेड स्नैक्स, जानिए रेसिपी  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025