डेट पर जाने के लिए महिलाएं बना सकती हैं ये 5 ट्रेंडी हेयर स्टाइल, लगेंगी सुंदर
क्या है खबर?
डेट पर जाने से पहले महिलाएं कई तरह की तैयारियां करती हैं। वे कपड़ों से लेकर मेकअप तक, हर चीज पर खास ध्यान देती हैं। हालांकि, हेयर स्टाइल हर लुक को बनाने या बिगाड़ने का काम कर सकती है। एक अच्छी हेयर स्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देगी और आपके पार्टनर आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे। आज के फैशन टिप्स में डेट के लिए 5 ट्रेंडी हेयर स्टाइल जानिए।
#1
लो बन
लो बन एक सुंदर और खास हेयर स्टाइल है, जो हर प्रकार के कपड़ों के साथ अच्छा लगता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों को अच्छी तरह से कंघी करें, फिर गर्दन के पीछे एक लो पोनीटेल बना लें। अब इन बालों को मोड़कर एक छोटा जूड़ा बनाएं और उसे जूड़ा पिन की मदद से जगह पर टिका लें। आप चाहें तो जूड़े को अलग-अलग तरह से ट्विस्ट कर सकती हैं।
#2
वेवी
अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल थोड़े बिखरे हुए, लेकिन खूबसूरत दिखें तो इसके लिए आप वेवी लुक चुन सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले बालों को हल्का गीला करें और कंघी कर लें। अब एक कर्लर की मदद से बालों को लपेटें और उन्हें घुंघराला करने के बजाय वेवी लुक दें। इसके बाद हल्के से बालों में उंगलियां फेरें और थोड़ा हेयर स्प्रे लगाएं, ताकि वेव लंबे समय तक बनी रहें।
#3
हाफ अप-डू
हाफ अप-डू हेयर स्टाइल हमेशा से ही महिलाओं की पसंदीदा रही है, जो डेट के लिए भी बढ़िया रहेगी। इसमें कोई मेहनत नहीं लगती और आकर्षक लुक भी मिल जाता है। इसके लिए सबसे पहले बालों को 2 हिस्सों में बांटकर ऊपरी हिस्से वालों बालों में कल्चर लगा लें। अब नीचे वाले बालों को सुलझाएं और उन्हें अपनी इच्छा अनुसार स्टाइल करें। आगे से छोटे बालों को बाहर निकाल लें और लुक पूरा करें।
#4
ऊंची पोनीटेल
ऊंची पोनीटेल एक ऐसा हेयर स्टाइल है, जो आपको स्मार्ट और आकर्षक दिखा सकती है। यह हर मौके पर अच्छी ही लगती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों को अच्छे से कंघी करें, फिर उन्हें ऊपर की ओर खींचते हुए एक ढीली पोनीटेल बनाएं। इसके बाद रबर बैंड की मदद से उसे बांध लें और कस लें। अंत में पोनीटेल के नीचे वाले हिस्से को हल्का-सा घुंघराला करें, ताकि वह और भी खूबसूरत दिखे।
#5
साइड पार्टिंग
साइड पार्टिंग हेयर स्टाइल कभी भी पुरानी नहीं होती। इसके लिए बस अपने बालों को साइड में बांट लें और हल्का-सा सिरों को घुंघराला कर लें। ऐसा करने से वे ज्यादा आकर्षक दिखेंगे और बाल बांधने का भी झंझट नहीं रहेगा। आप चाहें तो इसमें कुछ एक्सटेंशन भी जोड़ सकती हैं, जिससे बाल ज्यादा लंबे और घने नजर आएंगे। बालों में कपड़े से मेल खाती हुई एक्सेसरी लगाना न भूलें।