मौसमी बदलाव के दौरान त्वचा की देखभाल करने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके
क्या है खबर?
मौसम में बदलाव के साथ त्वचा में भी परिवर्तन आते हैं। जैसे सर्दियों में त्वचा सूखी हो जाती है और गर्मियों में यह तैलीय और चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में त्वचा की देखभाल के लिए आपको अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिनसे आप अपनी त्वचा को मौसम के बदलाव के दौरान स्वस्थ रख सकते हैं।
#1
स्क्रबिंग करें
त्वचा की स्क्रबिंग से मृत कोशिकाओं से छुटकारा मिलता है और यह त्वचा को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आपको हफ्ते में दो बार फेस स्क्रबिंग चाहिए। इसके अलावा स्क्रबिंग से रोमछिद्रों में फंसी गंदगी और तेल बाहर निकल जाता है, जिससे मुंहासों की समस्या कम हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि ज्यादा स्क्रबिंग से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
#2
नमी देने वाली क्रीम का करें इस्तेमाल
सर्दियों में त्वचा को सूखी और बेजान होने से बचाने के लिए नमी देने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें। यह त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप हफ्ते में दो बार चेहरे पर मास्क भी लगा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो चेहरे की नमी बनाए रखने के लिए गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल में मौजूद नमी देने वाले गुण त्वचा को ताजगी प्रदान कर सकते हैं।
#3
मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें
मौसम में बदलाव के कारण त्वचा में नमी की कमी हो जाती है, खासकर सर्दियों में। ऐसे में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए इसे रोजाना मॉइस्चराइज करना जरूरी है। इसके लिए आप किसी भी अच्छे क्रीम या लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह न केवल त्वचा को भरपूर पोषण देंगे, बल्कि इसे मुलायम और चमकदार भी बनाएंगे।
#4
धूप से बचाव के लिए क्रीम लगाएं
धूप से बचाव के लिए क्रीम का इस्तेमाल करना पूरे साल बेहद जरूरी है, लेकिन सर्दियों में बहुत से लोग इसका इस्तेमाल करना छोड़ देते हैं। सर्दियों में भी सूरज की किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए रोजाना धूप से बचाव के लिए क्रीम लगाना न छोड़ें। इससे त्वचा की कोमलता बनी रहती है और यह सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव भी कर सकती है।
#5
पर्याप्त पानी पीना है जरूरी
त्वचा की देखभाल के लिए पर्याप्त पानी का सेवन करना भी जरूरी है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने से त्वचा को भरपूर नमी मिलती है। पानी पीने से शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं और त्वचा पर निखार आता है। इसके अलावा पानी पीने से शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बना रहता है, जिससे त्वचा में चमक बनी रहती है और यह स्वस्थ लगती है।