LOADING...
लू के दौरान बाहर निकलते समय इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, रहेंगे स्वस्थ
लू के दौरान बाहर निकलते समय बरतें ये सावधानियां

लू के दौरान बाहर निकलते समय इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, रहेंगे स्वस्थ

लेखन सयाली
Apr 21, 2026
02:02 pm

क्या है खबर?

देश के कई हिस्सों में लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इस दौरान धूप बहुत तेज होती है, तापमान गर्म रहता है और सूखापन भी बढ़ने लगता है। लू एक गर्म हवा है, जो दिन के समय चलती है और तापमान को काफी बढ़ा सकती है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप लू के दौरान घर से बाहर निकल रहे हैं तो स्वास्थ्य के लिहाज से इन बातों का ध्यान रखें।

#1

हल्के रंग के कपड़े पहनें

लू के दौरान हल्के रंग के कपड़े पहनना बेहतर होता है, क्योंकि ये गर्मी को कम सोखते हैं। गहरे रंग के कपड़े ज्यादा गर्मी सोखते हैं, जिससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है। इसलिए, जब भी आप घर से बाहर निकलें तो हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। इसके अलावा हल्के रंग की टोपी और धूप का चश्मा भी पहन सकते हैं। आपको इस मौसम में ढीले कपड़ों का ही चयन करना चाहिए, जिनमें हवा लगती रहे।

#2

धूप में ज्यादा देर तक न रहें

अगर आप सुबह या शाम के वक्त भीषण गर्मी में बाहर जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि ज्यादा देर तक धूप में न रहें। इससे शरीर का तापमान बिगड़ सकता है और लू लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर बाहर जाना बहुत जरूरी है तो अपने शरीर को अच्छी तरह से ढककर ही बाहर निकलें। इस दौरान किसी छाया वाली जगह पर खड़े रहें और सनस्क्रीन लगाकर ही घर से निकलें।

Advertisement

#3

पानी का ज्यादा सेवन करें

लू लगने का मुख्य कारण शरीर का तापमान बिगड़ना होता है। शरीर इस तापमान को संतुलित करने के लिए पसीना निकालता है, जिसकी वजह से डिहाइड्रेशन और होने लगता है और चक्कर आ सकता है। ऐसे में खुद को तरोताजा रखने के लिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। बाहर जाते समय अपने साथ एक ठंडे पानी की बोतल लेकर जाएं। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, बेल के शरबत और शेक आदि जैसे ठंडे पेय भी पिएं।

Advertisement

#4

इलेक्ट्रोलाइट पेय का सेवन बढ़ाएं

पानी के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट वाले पेय भी जरूर पिएं। ये न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं, बल्कि जरूरी तत्वों की कमी को भी पूरा करते हैं। आप नारियल पानी और ताजे फलों के रस का सेवन कर सकते हैं, जो ताजगी देते हैं और नुकसानदायक भी नहीं होते। इस दौरान कॉफी और कोल्ड ड्रिंक आदि पीने से बचें, क्योंकि ये डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं। आप हर्बल पेय का विकल्प चुन सकते हैं।

#5

लू से बचाव के लिए अन्य महत्वपूर्ण टिप्स

लू से बचाव के लिए बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें। इसके लिए सूती दुपट्टा या टोपी का इस्तेमाल किया जा सकता है। अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए छाता लेकर बाहर निकलें और धूप का चश्मा भी जरूर पहनें। बाहर जाने से पहले पंखा या कूलर बंद कर दें। घर पर रहते हुए भी खुद को तरोताजा रखने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। ये करके आप लू से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

Advertisement