LOADING...
यूरिक एसिड का बढ़ना बन सकता है जोड़ों के दर्द का कारण, ऐसे रखें अपना ख्याल
यूरिक एसिड घटाने के तरीके

यूरिक एसिड का बढ़ना बन सकता है जोड़ों के दर्द का कारण, ऐसे रखें अपना ख्याल

लेखन सयाली
Feb 10, 2026
02:21 pm

क्या है खबर?

यूरिक एसिड एक प्रकार का अपशिष्ट पदार्थ है, जो शरीर में प्यूरीन नामक तत्व के टूटने से बनता है। आमतौर पर यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने का कारण अस्वस्थ जीवनशैली और खान-पान से जुड़ा होता है। इसके बढ़ने से गठिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं, जिससे जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है। आइए जानते हैं कि यूरिक एसिड का स्तर कम करने के लिए क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं।

#1

पानी का सेवन बढ़ाएं

शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने के लिए पानी का सेवन करना सबसे जरूरी है। इसके लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी अवश्य पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। आप दिन की शुरूआत गुनगुने पानी से भी कर सकते हैं, क्योंकि यह वसा को जलाता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होता है। यह शरीर के ऊतकों को फिर से ताजगी देने में भी मदद कर सकता है।

#2

ज्यादा फल और सब्जियां खाएं

फलों और सब्जियों का सेवन यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। फल और सब्जियां विटामिन-C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा प्रदान करके यूरिक एसिड घटाती हैं। आप रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास नींबू पानी पी सकते हैं और मौसमी फल और सब्जियां खा सकते हैं। अपने खान-पान में टमाटर, गाजर, खीरा, शिमला मिर्च, हरी पत्तेदार सब्जियां और संतरा, अनार, सेब और नाशपाती जैसे फल शामिल करें।

Advertisement

#3

रोजाना योग और एक्सरसाइज करें

रोजाना योग और एक्सरसाइज करके भी यूरिक एसिड के स्तर को कम किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना 30 मिनट तक हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। इसके अलावा योग में भुजंगासन, मत्स्यासन, वृक्षासन और सूर्य नमस्कार आदि को शामिल करें। ये योगासन जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे आपको राहत मिल सकती है। आप रोजाना कुछ देर सैर पर जा कर भी फायदा पा सकते हैं।

Advertisement

#4

मीठे और नमक वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें

अगर आप बहुत ज्यादा मीठा या नमकीन खाना खाते हैं तो आपका स्वास्थ्य और बिगड़ जाएगा। जोड़ों के दर्द को बढ़ने से रोकने के लिए मीठे और नमक वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। इसका मतलब यह नहीं कि मीठे और नमक का सेवन बिल्कुल ही छोड़ दें। हालांकि, इनकी मात्रा को कम जरूर कर लें। इसके लिए आप चीनी की जगह गुड़ या शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने भोजन में थोड़ा नमक मिलाना भी बेहतर होगा।

#5

शराब और कैफीन युक्त पेय का सेवन न करें

शराब और कैफीन युक्त पेय जैसे चाय या कॉफी का सेवन भी जोड़ों के दर्द को बढ़ाने में खासा योगदान देते हैं। इनसे न केवल नींद उड़ जाती है, बल्कि यूरिक एसिड का स्तर भी खतरनाक रूप से बढ़ सकता है। इसलिए, इन चीजों का सेवन करने से बचें। इसके अतिरिक्त सोडा या ठंडे पेय में फास्फोरस की मात्रा अधिक होती है, जो यूरिक एसिड को बढ़ाता है। इनकी जगह पर हर्बल चाय या जूस पीना बेहतर होगा।

Advertisement