बदलते मौसम में बच्चों को जुखाम-बुखार से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
क्या है खबर?
बदलते मौसम के दौरान बच्चों को जुखाम-बुखार होने का खतरा ज्यादा होता है। इस समय तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण हवा में मौजूद कीटाणु तेजी से पनपने लगते हैं। ये कीटाणु बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर उन्हें खांसी-जुकाम, बुखार और सांस की समस्याओं का शिकार बना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चों को जुखाम-बुखार से सुरक्षित रख सकते हैं और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं।
#1
खान-पान पर दें ध्यान
बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए उन्हें पौष्टिक डाइट दें। इसके लिए उन्हें हरी सब्जियां, ताजे फल, दाल, साबुत अनाज, सूखे मेवे और दूध का सेवन कराएं। इसके अलावा उन्हें समय-समय पर पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाना भी न भूलें। इससे उनके शरीर के जहरीले तत्व बाहर निकल जाएंगे और उनका शरीर हाइड्रेट बना रहेगा। इसके अलावा उन्हें बाहर का खाना खिलाने से परहेज करें, जो बीमारियों का घर होता है।
#2
हाथ धोना है जरूरी
बच्चों को जुखाम-बुखार से सुरक्षित रखने के लिए उन्हें नियमित रूप से हाथ धोने की आदत डालें। इसके लिए उन्हें खाना खाने से पहले और बाद में, बाथरूम का उपयोग करने के बाद और किसी भी चीज को छूने के बाद साबुन और पानी से हाथ धोने के लिए कहें। उन्हें बाहर खेलते समय या किसी भी अन्य काम के बाद हाथों को साफ करने के लिए बोलें। इससे उनके हाथों पर कीटाणु नहीं जमेंगे और वे स्वस्थ रहेंगे।
#3
रखें हाइड्रेटेड
बच्चों को हाइड्रेटेड रखना भी जुखाम-बुखार से सुरक्षित रखने का एक अहम तरीका है। इसके लिए बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। इसके साथ ही नारियल पानी, ताजे फलों का रस और छाछ जैसे तरल पदार्थों का सेवन कराएं। यह न केवल उनकी प्यास बुझाएगा, बल्कि उनके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करेगा। हाइड्रेशन से बच्चों की त्वचा भी स्वस्थ रहती है और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
#4
नींद का रखें पूरा ध्यान
पर्याप्त नींद लेना भी बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। इसलिए, बच्चों को पर्याप्त आराम देना जरूरी है। इससे उनकी त्वचा और शरीर में ताजगी बनी रहती है और वे बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। इसके अलावा अच्छी नींद लेने से बच्चों का ध्यान केंद्रित रहता है और उनका मूड भी बेहतर रहता है। सुनिश्चित करें कि बच्चे रोजाना 8-10 घंटे की नींद लें।
#5
कराएं नियमित एक्सरसाइज
बच्चों को फिट रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज करानी जरूरी है। इसके लिए उन्हें रोजाना कम से कम 30 मिनट तक दौड़ने, खेलने या किसी अन्य खेल गतिविधि में भाग लेने के लिए कहें। इससे उनकी मांसपेशियां मजबूत होंगी और उनका शरीर जुखाम-बुखार जैसी बीमारियों से सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा एक्सरसाइज करने से बच्चों का मन भी शांत रहता है और उनका मूड बेहतर रहता है। इसी तरह बच्चों को योग और स्ट्रेचिंग की आदत भी डालें।