खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए नमक छोड़ इन चीजों का करें इस्तेमाल
क्या है खबर?
खाने में नमक मिलाने से उसका स्वाद बढ़ता है, लेकिन इसका अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए कई लोग अपने खाने में नमक की मात्रा कम कर देते हैं या फिर इसे बिल्कुल ही छोड़ देते हैं। ऐसे में खाने का स्वाद न बिगड़े और सेहत भी ठीक रहे, इसके लिए कुछ चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए कुछ ऐसे ही विकल्पों के बारे में जानते हैं।
#1
नींबू का करें इस्तेमाल
खाने में नमक की जगह नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाएगा, बल्कि इसमें मौजूद विटामिन-C और एंटी-ऑक्सीडेंट भी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। खासतौर से नींबू का सेवन शरीर की सुरक्षा करने की ताकत को बढ़ाने में मदद कर सकता है। आप इसे पानी में डालकर भी पी सकते हैं।
#2
हरी मिर्च का करें इस्तेमाल
हरी मिर्च खाने को तीखा बनाने के साथ-साथ इसमें मौजूद तत्व शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त हरी मिर्च पाचन क्रिया को सही रखने और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में भी सहायक है। इसे सब्जी या अन्य व्यंजनों में शामिल कर सकते हैं।
#3
लहसुन का करें इस्तेमाल
लहसुन का इस्तेमाल भी खाने को स्वादिष्ट बनाने में मदद कर सकता है। लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा लहसुन का सेवन शरीर की सुरक्षा करने की ताकत को बढ़ाने में भी सहायक है। इसे सब्जी या अन्य व्यंजनों में मिलाकर खा सकते हैं।
#4
अदरक का करें इस्तेमाल
अदरक का इस्तेमाल भी खाने का जायका बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त अदरक का सेवन पाचन क्रिया को सही रखने और शरीर की सुरक्षा करने की ताकत को बढ़ाने में भी सहायक है। अदरक का सेवन सूजन, सांस की समस्या और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है। इसे सब्जी या अन्य व्यंजनों में मिलाकर खा सकते हैं।
#5
दालचीनी का करें इस्तेमाल
दालचीनी खाने में हल्का-सा मीठा स्वाद जोड़ सकती है, जिस कारण इसमें चीनी मिलाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके अतिरिक्त दालचीनी का सेवन रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है। दालचीनी में सूजनरोधी गुण होते हैं, जो शरीर की सुरक्षा करने की ताकत को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। दालचीनी का सेवन पेट की सूजन, पेट दर्द, गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी सहायक है।