साइनस की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं ये 5 चाय, जानिए इनकी रेसिपी
क्या है खबर?
साइनस नाक से जुड़ी एक समस्या है, जिससे ग्रसित लोगों को बंद नाक, सिरदर्द, नाक में खुजली और सांस लेने में तकलीफ जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसी चाय की रेसिपी बताते हैं, जिनका सेवन करने से साइनस से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। साथ ही इन चायों में मौजूद अच्छे गुण सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
#1
अदरक की चाय
अदरक की चाय में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो साइनस से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा अदरक की चाय में मौजूद तत्व शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ बलगम को ढीला करने का काम भी कर सकते हैं। लाभ के लिए पानी को गर्म करें, फिर उसमें अदरक के कुछ टुकड़े डालकर उबालें। अब इसमें चीनी या शहद मिलाएं। इसके बाद चाय को छानकर गर्मागर्म पिएं।
#2
पुदीने की चाय
पुदीने की चाय में एक खास तत्व होता है, जो बंद नाक खोलने और सांस लेने में आसानी करवा सकता है। इसके अलावा पुदीने की चाय का सेवन पेट की गैस, सूजन और ऐंठन जैसी समस्याओं से भी राहत दिला सकता है। लाभ के लिए एक कप पानी में पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर उबालें। फिर इस मिश्रण को छानकर इसका सेवन करें।
#3
तुलसी की चाय
तुलसी की चाय में ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा तुलसी की चाय में मौजूद सूजन कम करने वाले और बैक्टीरिया रोधी गुण साइनस से जुड़ी सूजन और बंद नाक को कम करने में मदद कर सकते हैं। लाभ के लिए एक कप पानी में तुलसी की कुछ पत्तियां डालकर उबालें, फिर इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर इसे गर्मागर्म पिएं।
#4
हल्दी की चाय
हल्दी की चाय में एक खास तत्व होता है, जो सूजन कम करने की तरह काम करके साइनस से जुड़ी सूजन को कम कर सकता है। इसके अलावा हल्दी की चाय का सेवन शरीर की सुरक्षा क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक हो सकता है। लाभ के लिए एक कप पानी में आधी चम्मच हल्दी पाउडर डालकर उबालें, फिर इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर इसे गर्मागर्म पिएं।
#5
तुलसी और अदरक की चाय
साइनस की समस्या से राहत दिलाने में तुलसी और अदरक की चाय भी काफी कारगर मानी जाती है। यह चाय शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद सूजन कम करने वाले और बैक्टीरिया रोधी गुण साइनस से जुड़ी सूजन और बंद नाक को कम करने में मदद कर सकते हैं। लाभ के लिए एक कप पानी में तुलसी की कुछ पत्तियां और अदरक का एक टुकड़ा डालकर उबालें।