बची हुई इडली से बनाकर खाएं ये 5 स्नैक्स, चाय के साथ लगेंगे स्वादिष्ट
क्या है खबर?
आमतौर पर लोग इडली को नाश्ते में ही बनाते हैं, जो अक्सर बच ही जाती है। अगर आपके पास इडली बच जाती है तो उसे फेंकने के बजाय उससे कई तरह के स्वादिष्ट स्नैक्स बनाकर खाएं। यह स्नैक्स खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हैं, इसलिए इन्हें बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई पसंद करेगा। आइए आज हम आपको बची हुई इडली से बनाए जाने वाले स्नैक्स की रेसिपी बताते हैं।
#1
इडली का उपमा
सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके उसमें राई, उड़द की दाल, मूंगदाल, चना दाल और कड़ी पत्ता डालें। अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज और बारीक कटी हुई गाजर डालकर भूनें।
इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए बची हुई इडली के टुकड़े और नमक मिलाएं। अब इस मिश्रण में नींबू का रस और बारीक कटी धनिया पत्ती डालकर इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
इसके बाद उपमा को गर्मा-गर्म परोसें।
#2
फ्राई इडली
अगर आप इडली की सादगी बनाए रखना चाहते हैं तो आपको फ्राई इडली ही बनाकर खानी चाहिए। इसके लिए पहले बची हुई इडली को छोटे टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें राई, हींग, लाल मिर्च और अन्य मसाले डालकर भूनें। इसके बाद इसमें अपनी पसंद की कटी हुई सब्जियां भी भूल लें।
अंत में इसमें इडली के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
#3
इडली की कटोरी चाट
सबसे पहले एक कटोरी में बची हुई इडली के टुकड़े डालकर उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इस मिश्रण में उबले हुए आलू, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और चाट मसाला मिलाएं।
इसके बाद इस मिश्रण को हाथ से गोल आकार में बनाकर सेंक लें। अब इन कटोरी चाट पर दही, इमली की चटनी, हरी चटनी, अनार के दाने, सेव और थोड़ा चाट मसाला डालकर परोसें।
इसका स्वाद लाजवाब होगा।
#4
इडली चावल
सबसे पहले बची हुई इडली के टुकड़े को मैश करके एक कटोरे में डालें। अब इसमें उबले हुए चावल, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और बारीक कटा हुआ प्याज मिलाएं।
इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा-सा सोया सॉस, बारीक कटी हुई गाजर और बारीक कटी हुई शिमला मिर्च मिलाएं। अब इस मिश्रण को 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
इसके बाद इसे गर्मा-गर्म परोसें।
#5
इडली का आचार रोल
सबसे पहले बची हुई इडली के टुकड़े को हाथ से अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और थोड़ा-सा बेसन मिलाएं।
इसके बाद इस मिश्रण को छोटे-छोटे रोल्स में बना लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके इन रोल्स को सुनहरा होने तक तल लें, फिर इन्हें गर्मा-गर्म परोसें।
इन स्नैक्स को बनाना आसान है और ये स्वादिष्ट भी हैं, इसलिए इन्हें जरूर आजमाएं।