NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बहुत खूबसूरत हैं उत्तर-पश्चिम भारत की ये 5 जगहें, मौका मिलते ही करें वहां की यात्रा
    अगली खबर
    बहुत खूबसूरत हैं उत्तर-पश्चिम भारत की ये 5 जगहें, मौका मिलते ही करें वहां की यात्रा
    उत्तर-पश्चिमी भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थल

    बहुत खूबसूरत हैं उत्तर-पश्चिम भारत की ये 5 जगहें, मौका मिलते ही करें वहां की यात्रा

    लेखन अंजली
    Apr 20, 2023
    07:56 pm

    क्या है खबर?

    भारत के हर क्षेत्र में अलग-अलग पर्यटन स्थल हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

    इसी तरह भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित प्राचीन इमारतें, प्राकृतिक स्थल, किले और झरनों से लेकर पहाड़ों के लुभावने दृश्य भी शहरी हलचल से दूर कुछ क्षण की शांति प्रदान करने में सक्षम हैं।

    आइए आज आपको उत्तर-पश्चिमी भारत में मौजूद 5 खूबसूरत जगहों के बारें में बताते हैं, जो आपकी यात्रा वाली सूची में जरूर शामिल होनी चाहिए।

    #1

    जैसलमेर (राजस्थान)

    राजस्थान में रेत के शानदार टीलों के लिए मशहूर जैसलमेर थार मरुस्थल के बीच स्थित है।

    इस शहर को 'द गोल्डन सिटी' के रूप में जाना जाता है।

    इसका कारण यह है कि जब इस पर सूरज की किरणें पड़ती हैं तो यहां की इमारतें और रेत सुनहरे रंग की दिखाई देती है।

    ऊंट की सवारी के साथ रेत के टीलों में सांस्कृतिक नृत्य शो और स्थानीय व्यंजन वहां के कुछ पर्यटक आकर्षण हैं।

    #2

    अमृतसर (पंजाब)

    पंजाब में मौजूद अमृतसर सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र शहर माना जाता है क्योंकि यहां सिखों का सबसे बड़ा गुरूद्वारा स्वर्ण मंदिर है।

    अमृतसर का इतिहास गौरवमयी रहा है और इसी वजह से यह शहर कई लड़ाइयों का प्रतीक भी माना जाता है।

    यह जगह खान-पान के लिए भी देशभर में मशहूर है।

    इसके अलावा, आप वहां पर जलियावाला बाग, बाघा बॉर्डर, तरन तारन, दुर्ग्याणा मंदिर और खरउद्दीन मस्जिद आदि जगहों की भी सैर कर सकते हैं।

    #3

    जयपुर (राजस्थान)

    महाराजा सवाई जय सिंह द्वारा 18वीं शताब्दी में स्थापित जयपुर राजस्थान का सबसे बड़ा शहर है और इसकी राजधानी के रूप में भी कार्य करता है।

    जयपुर को गुलाबी शहर भी कहा जाता है। इसका कारण है कि 1876 में महाराजा राम सिंह ने महारानी विक्टोरिया के पति प्रिंस अल्बर्ट के स्वागत के लिए शहर को गुलाबी रंग से रंगवाया था।

    जयपुर जाकर आप हवा महल, आमेर किला, नाहरगढ़ किला, जल महल और जंतर-मंतर की भी सैर कर सकते हैं।

    #4

    लोंगेवाला वार मेमोरियल (राजस्थान)

    लोंगेवाला वार मेमोरियल राजस्थान के जैसलमेर में स्थित है, जो भारतीय सैनिकों के साहस और वीरता के सम्मान में बनाया गया है।

    यह मेमोरियल भारतीय सैनिकों के साहस का उदहारण है।

    दरअसल, 4 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना के 120 जवानों ने लगभग 2,000 पाकिस्तानी सैनिकों और उनके 45 टैंकों का बहादुरी से सामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोका था।

    यहां आपको भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध से जुडी कई चीजें देखने को मिल सकती है।

    #5

    चंडीगढ़ (पंजाब)

    पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ को भारत का एक बहुत अच्छा नियोजित शहर माना जाता है। इसे 'द ब्यूटीफुल सिटी' कहा जाता है।

    अगर आप पंजाब में प्राकृतिकता से पूर्ण किसी जगह की तलाश में हैं तो आपके लिए चंडीगढ़ बेस्ट जगह हो सकती है।

    आप यहां रॉक गार्डन, सुखना लेक, शांति कुंज, मोरनी हिल्स, छतबीर चिड़ियाघर, बटरफ्लाई पार्क, चंडीगढ़ बॉटनिकल गार्डन और नेचर पार्क आदि जगहों की सैर करके अपनी यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्यटन
    राजस्थान
    पंजाब

    ताज़ा खबरें

    कर्नाटक: बेंगलुरु समेत अन्य जिलों में बारिश से 5 की मौत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी कर्नाटक
    राहुल गांधी को पसंद आई प्रतीक गांधी की फिल्म 'फुले', लिखा- ऐसी फिल्में और बननी चाहिए  राहुल गांधी
    फेसबुक के कैशे को कैसे करें डिलीट? ऐप के प्रदर्शन में होगा सुधार  फेसबुक
    शक्तिशाली सौर तूफान पृथ्वी पर किस तरह और कितना पहुंचा सकते हैं नुकसान?  सौर तूफान

    पर्यटन

    बजट: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐप लाएगी सरकार, कनेक्टिविटी को भी सुधारा जाएगा बजट
    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  लाइफस्टाइल
    वैलेंटाइन डे के लिए 5 शानदार रोड ट्रिप, यादगार बन जाएगा दिन वैलेंटाइन डे
    सूरजकुंड में लगा शानदार अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला, जानिए क्या-क्या है खास हरियाणा

    राजस्थान

    राजस्थान के इतिहास और संस्कृति को जानने के लिए करें 5 प्रसिद्ध संग्रहालयों का रुख  जयपुर
    #NewsBytesExplainer: जयपुर में जाट महाकुंभ, जानें राजस्थान की राजनीति में क्या है जाट समुदाय की अहमियत? अशोक गहलोत
    पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए बेहतरीन हैं उदयपुर की ये 5 जगहें उदयपुर
    देश की इन 5 जगहों पर शानदार तरीके से मनाई जाती है होली होली

    पंजाब

    लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानियों ने की तिरंगा उतारने की कोशिश, जानिए क्या-क्या हुआ लंदन
    पंजाब: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश जारी, चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर पंजाब पुलिस
    पंजाब सरकार ने इंटरनेट पर प्रतिबंध 24 घंटे के लिए बढ़ाया, 21 मार्च को होगा बहाल पंजाब सरकार
    अमृतपाल सिंह की तलाश जारी, गृह मंत्रालय ने BSF और SSB को किया अलर्ट गृह मंत्रालय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025