NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की ये जगहें हैं बहुत खूबसूरत, एक बार घूमने जरूर जाएं 
    लाइफस्टाइल

    अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की ये जगहें हैं बहुत खूबसूरत, एक बार घूमने जरूर जाएं 

    अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की ये जगहें हैं बहुत खूबसूरत, एक बार घूमने जरूर जाएं 
    लेखन अंजली
    Mar 24, 2023, 06:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की ये जगहें हैं बहुत खूबसूरत, एक बार घूमने जरूर जाएं 
    अंडमान और निकोबार के पांच प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

    क्रिस्टल क्लियर पानी, खूबसूरत सफेद रेत वाले समुद्र तट, अद्भुत समुद्री ईको सिस्टम, सदाबहार वन और जैव विविधता के आवास के लिए प्रसिद्ध अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हर साल कई पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां लगभग 300 द्वीप हैं जो बंगाल की खाड़ी के शानदार दृश्य प्रस्तुत करते हैं और यहां जाने का अच्छा समय अक्टूबर से जून तक है। आइए आज हम आपको अंडमान और निकोबार के पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं।

    राधानगर बीच

    हैवलॉक द्वीप पर स्थित राधानगर बीच सफेद रेत और क्रिस्टल क्लियर नीले रंग के पानी के लिए मशहूर है। यदि आप पानी के नीचे की गतिविधियों का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको इस बीच पर जरूर जाना चाहिए। यहां आप हमेशा लोगों को समुद्र तट पर पिकनिक करते हुए भी देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त यहां आकर आप स्नॉर्कलिंग, बीच वॉकिंग, सन बाथिंग और स्विमिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

    वंडूर बीच

    वंडूर बीच पर आकर्षण का सबसे प्रमुख बिंदू वहां का नेशनल पार्क है। इसमें जाकर आप अलग-अलग प्रजातियों के जीवों को करीब से देख सकते हैं। यहां नाव भी किराए पर ली जा सकती है। पार्क में टहलने के लिए फॉरेस्ट परमिट भी उपलब्ध हैं। आप यहां कई जेबरा मछलियां भी देख सकते हैं। वहीं वंडूर बीच के पास मौजूद रेड स्किन आइलैंड पर स्नॉर्कलिंग का आनंद ले सकते हैं।

    माउंट हर्रिएट नेशनल पार्क

    माउंट हर्रिएट नेशनल पार्क का मुख्य आकर्षण हाथी सफारी है, वहीं विभिन्न जंगली जानवरों के साथ-साथ बर्ड वाचिंग के लिए यह जगह बेहतरीन है। यहां आकर आप अंडमान वुड पिजन, अंडमान स्कॉप्स आउल, अंडमान ट्रीपी, अंडमान बूबूक जैसे पक्षियों को करीब से देख सकते हैं। इस जगह के मुख्य आकर्षणों में मधुबन ट्रेकिंग ट्रेल भी है। अगर आपको ट्रेकिंग का शौक है तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। यह ट्रेकिंग ट्रेल 16 किमी तक फैला है।

    दिगलीपुर

    दिगलीपुर में एकमात्र नदी है। इस क्षेत्र में सैडल पीक उत्तरी अंडमान का सबसे ऊंचा स्थान है। यदि आप दिसंबर और फरवरी के बीच यात्रा कर रहे हैं तो आप छोटे-छोटे कछुओं को समुद्र की ओर जाते हुए देख सकते हैं। इस जगह पर आकर वन विभाग से अनुमति प्राप्त करने के बाद आप सैडल पीक नेशनल पार्क से ट्रेकिंग पर भी जा सकते हैं।

    नॉर्थ बे बीच 

    यह बीच पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। अगर आप यहां आकर कोरल (प्रसिद्ध समुद्री जीव) देखना चाहते हैं तो सर्दियों के मौसम में कांच के तले वाली नाव की सवारी करें। इस बीच पर आकर आप स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग, अंडरवाटर फोटोग्राफी, सी वॉक, बोटिंग, स्विमिंग, ट्रेकिंग, जंगल ट्रेकिंग और कई तरह की गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। सभी गतिविधियों का आनंद लेने में चार घंटे लग सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन
    अंडमान और निकोबार

    लाइफस्टाइल

    मुंहासों से छुटकारा दिला सकता है लौंग का तेल, ऐसे करें इस्तेमाल त्वचा की देखभाल
    द ग्रब फेस्ट 2023: जानिए इस मौज-मस्ती वाले जश्न की तारीख और प्रमुख आकर्षण  कोलकाता
    सेंधा नमक बनाम सामान्य नमक: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर?  खान-पान
    सिर घूमने पर आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी समस्या से राहत घरेलू नुस्खे

    पर्यटन

    शांतिपूर्ण छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन हैं भारत की ये 5 खूबसूरत जगह केरल
    उत्तर भारत के आकर्षण का केंद्र हैं ये 5 हिल स्टेशन, एक बार जरूर जाएं घूमने उत्तर भारत
    बच्चों के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं तो इन भारतीय जगहों का करें रुख राजस्थान
    लखनऊ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, मौका मिलते ही घूम आएं उत्तर प्रदेश

    अंडमान और निकोबार

    गणतंत्र दिवस पर इन 5 जगहों का करें रुख, चढ़ जाएगा देशभक्ति का रंग गणतंत्र दिवस
    परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाने जाएंगे अंडमान निकोबार के द्वीप, प्रधानमंत्री ने किया नामकरण नरेंद्र मोदी
    सर्दियों में पाना चाहते हैं गर्मी का अहसास? भारत की इन 5 जगहों का करें रुख तमिलनाडु
    साहसिक खेलों के लिए मशहूर हैं ये 5 भारतीय जगहें एडवेंचर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023