NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जापानी महिलाओं का फैशन आपको भी आता है पसंद? खरीदें उनसे प्रेरित ये कपड़े
    अगली खबर
    जापानी महिलाओं का फैशन आपको भी आता है पसंद? खरीदें उनसे प्रेरित ये कपड़े

    जापानी महिलाओं का फैशन आपको भी आता है पसंद? खरीदें उनसे प्रेरित ये कपड़े

    लेखन सयाली
    Mar 16, 2025
    03:25 pm

    क्या है खबर?

    भारतियों पर जापानी एनिमे और खान-पान का तो रंग चढ़ ही रहा है। साथ ही, भारतीय महिलाओं को जापानी महिलाओं का फैशन भी भाने लगा है।

    इस देश की महिलाएं अपने फैशन के जरिए जापानी संस्कृति और आधुनिकता का एक अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करती हैं। उनका स्टाइल बाकि देशों से बिलकुल अलग होता है और यहां नम्रता यानि मॉडेस्टी को प्राथमिकता दी जाती है।

    आज के फैशन टिप्स में जानिए आपके पास कौन-कौन से जापानी आउटफिट होने चाहिए।

    #1

    टेनिस स्कर्ट और शर्ट

    जापान की महिलाओं को टेनिस स्कर्ट पहनना बेहद पसंद होता है। यह छोटी आकार वाली स्कर्ट होती हैं, जिनपर प्लीट्स बनी रहती हैं।

    आम तौर पर जापानी महिलाएं प्लेड प्रिंट वाली टेनिस स्कर्ट पहनती हैं और उसके साथ शर्ट या ब्लेजर स्टाइल करती हैं।

    हालांकि, आप किसी भी रंग की टेनिस स्कर्ट चुन सकती हैं और उसके साथ क्रॉप टॉप, क्रॉप जैकेट, शर्ट, टी-शर्ट या ब्लेजर स्टाइल कर सकती हैं।

    इसे पहनकर आपको अपने स्कूल के दिन याद आ जाएंगे।

    #2

    ट्यूनिक ड्रेस

    ज्यादातर जापानी महिलाएं बॉडीकॉन के बजाय ट्यूनिक ड्रेस में नजर आती हैं, जो बेहद मॉडेस्ट दिखती हैं। इस तरह की ड्रेस ढीली-ढाली और आरामदायक होती हैं।

    कुछ जापानी महिलाएं स्लीवलेस ट्यूनिक ड्रेस के साथ हाई नेक और ट्रॉउजर पहनना पसंद करती हैं। वहीं, कुछ लंबी आस्तीन वाली ट्यूनिक ड्रेस पहनकर उसके साथ टोपी स्टाइल करती हैं।

    आप कीमोनो स्टाइल वाली ट्यूनिक ड्रेस भी पहन सकती हैं, जो जापान की पारंपरिक पोशाक है।

    #3

    प्लेड प्रिंट वाले कपड़े

    जापान में प्लेड प्रिंट हमेशा चलन में रहता है, जो महिलाओं और पुरुषों, दोनों के परिधानों में नजर आता है। यह 90 के दशक से प्रेरित प्रिंट है, जिसमें अलग-अलग आकार और रंगों वाले चौकोर बने होते हैं।

    जापानी महिलाएं प्लेड प्रिंट वाली स्कर्ट के साथ प्लेड प्रिंट वाला टॉप पहनना पसंद करती हैं। आप इस प्रिंट वाली शर्ट, स्कर्ट, ड्रेस, जैकेट, शैकेट, ब्लेजर, टॉप, कीमोनो और पैंट आदि खरीदकर पहन सकती हैं।

    #4

    लंबी स्कर्ट और टॉप

    जापानी महिलाओं का स्टाइल बेहद आरामदायक और सरल होता है। उन्हें लंबी स्कर्ट पहनना पसंद होता है, जिन्हें कई अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है।

    अगर आप जापानी महिलाओं से प्रेरित औपचारिक लुक चाह रही हैं तो लंबी स्कर्ट के साथ शर्ट या कॉलर वाले टॉप पहनें।

    वहीं, अनौपचारिक लुक पाने के लिए स्कर्ट को टी-शर्ट, क्रॉप टॉप या कार्डिगन के साथ स्टाइल करें। जापानी महिलाएं स्कर्ट के साथ सैंडल की जगह जूते पहनती हैं।

    #5

    कॉलर वाले टॉप

    जापान में कॉलर वाले टॉप सबसे ज्यादा मशहूर हैं, क्योंकि वे कुछ हद तक कीमोनो की तरह दिखते हैं। यह कई अलग-अलग डिजाइन में उपलब्ध रहते हैं और विभिन्न तरीकों से स्टाइल किए जा सकते हैं।

    इन सभी टॉप के कॉलर का आकार और कट भी अलग-अलग हो सकता है। किसी का कॉलर शर्ट की तरह दिखता है तो कोई प्रिंसेस कट वाला होता है।

    आप इस तरह के टॉप को स्कर्ट या ढीली पैंट के साथ पहन सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    फैशन टिप्स

    ताज़ा खबरें

    खुदरा महंगाई अप्रैल में गिरकर 6 साल के निचले स्तर 3.16 प्रतिशत पर पहुंची खुदरा महंगाई दर
    भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने के आदेश केंद्र सरकार
    क्या है भारत का ई-पासपोर्ट और कैसे करें इसके लिए आवेदन? पासपोर्ट
    आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म आमिर खान

    जापान

    कौन हैं शिगेरु इशिबा, जो लेंगे जापान के 102वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ? जापान राजनीति
    जापान के वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक रचना, बनाया सपनों को रिकॉर्ड करने वाला उपकरण  नींद
    जापान: इस महिला ने एक साल में जीते 500 इनाम, जानिए कितनी है इनकी कीमत अजब-गजब खबरें
    जापान के संगठन निहोन हिडांक्यो को मिला 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार नोबेल पुरस्कार

    फैशन टिप्स

    हनीमून के लिए कर रहीं समुद्र तट का रुख? खूबसूरत दिखने के लिए पहनें ये आउटफिट शादी के टिप्स
    दुनिया के 5 सबसे महंगे बिकने वाले स्नीकर्स, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश  अजब-गजब खबरें
    लोहड़ी के त्योहार के लिए महिलाएं चुनें ऐसे कपड़े, पहनकर लगेंगी सबसे सुंदर लोहड़ी
    मकर संक्रांति के दिन महिलाएं पहन सकती हैं ये पीले कपड़े, दिखेंगी सबसे शानदार मकर संक्रांति
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025