NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल 
    लाइफस्टाइल

    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल 

    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल 
    लेखन अंजली
    Feb 03, 2023, 10:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल 
    दक्षिण-भारत के पांच ऑफबीट पर्यटन स्थल

    आप दक्षिण भारत की किसी कम भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाना चाहते हैं तो ऑफबीट पर्यटन स्थलों का रुख करें, जो प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ रोमांच का एक अनूठा मिश्रण पेश करते हैं। कॉफी बागानों से घिरे हिल स्टेशनों से लेकर शांत समुद्र तटों और बैकवाटर तक दक्षिण भारत के ऑफबीट पर्यटन स्थलों में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। आइए आज हम आपको दक्षिण भारत के पांच प्रमुख ऑफबीट पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं।

    चिकमगलूर

    चिकमंगलूर कर्नाटक के पश्चिमी घाट में स्थित एक हिल स्टेशन है। यह अपने कॉफी बागानों और सुंदर दृश्यों के लिए जाना जाता है, जो इसे प्रकृति प्रेमियों और बाहरी उत्साही लोगों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य बनाता है। यहां आकर पर्यटक बाबा बुदनगिरी पहाड़ियों को ट्रेकिंग के लिए चुन सकते हैं। इसके अतिरिक्त, कॉफी बागानों की यात्रा कर सकते हैं और शांत वातावरण में आराम कर सकते हैं।

    गोकर्ण

    गोकर्ण कर्नाटक का ही एक शहर है। यहां एक हिंदू तीर्थस्थल है, जिसमें महाबलेश्वर मंदिर और कोटि तीर्थ सहित कई पवित्रमय स्थलों के दर्शन आप कर सकते हैं। पर्यटक के हिसाब से गोकर्ण कर्नाटक का कम भीड़ वाला गोवा है, क्योंकि यहां कई आकर्षक समुद्र तट हैं। वहां आप सुकून से कुछ समय बिता सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां पर आप याना, हाफ मून बीच, कोटि तीर्थ आदि जगहों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

    कोल्लम

    केरल में स्थित कोल्लम अष्टमुडी झील के किनारे बसा एक शहर है। यह अपने बैकवाटर, पारंपरिक हाउसबोट, स्थानीय संस्कृति और सुंदरता के बारे में जानने में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा स्थल है। यहां आकर पर्यटक थिरुमुल्लावरम बीच और कोल्लम बीच की यात्रा कर सकते हैं या बैकवाटर नाव यात्रा का आनंद ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त, केरल के पलक्कड़ जिले की नीलगिरी पहाड़ियों में स्थित साइलेंट वैली नेशनल पार्क भी एक आदर्श ऑफबीट स्थल है।

    हम्पी

    कर्नाटक के सबसे आकर्षित पर्यटन स्थलों में से एक हम्पी शांत स्थल है, जहां जाकर सूकुन के कुछ क्षण बिता सकते हैं। यह स्थल कई प्राचीन मंदिरों, खंडहरों और पहाड़ियों का घर है। यहां जाकर आप कोराकल राइड्स, रॉक क्लाइम्बिंग, फिशिंग, बोट राइडिंग और क्लिफ जंपिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। आपको अपनी यात्रा में अंजनेया हिल्स और मतंगा हिल्स को भी जरूर शामिल करना चाहिए।

    पलक्कड़ 

    पलक्कड़ केरल में स्थित एक छोटा सा शहर है। यह अपने खूबसूरत बांधों, मसाले के बागानों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, जो इसे स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय स्थल बनाते हैं। यहां जाकर आप साइलेंट वैली नेशनल पार्क की यात्रा कर सकते हैं और स्थानीय बाजारों से एंटिक चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023: क्या है मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  मुंबई इंडियंस
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, दिल्ली से होगी भिडंत  मुंबई इंडियंस
    WPL: इसी वोंग ने रचा इतिहास, टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं विमेंस प्रीमियर लीग
    नेट साइवर-ब्रंट ने मुंबई के लिए नॉकआउट में खेली सबसे बड़ी पारी, सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़ा  विमेंस प्रीमियर लीग

    लाइफस्टाइल

    चैत्र नवरात्रि 2023: उपवास में बनाकर खाएं कम कार्ब वाले ये 5 व्यंजन, आसान हैं रेसिपी  नवरात्रि
    अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की ये जगहें हैं बहुत खूबसूरत, एक बार घूमने जरूर जाएं  अंडमान और निकोबार
    मुंहासों से छुटकारा दिला सकता है लौंग का तेल, ऐसे करें इस्तेमाल त्वचा की देखभाल
    द ग्रब फेस्ट 2023: जानिए इस मौज-मस्ती वाले जश्न की तारीख और प्रमुख आकर्षण  कोलकाता

    पर्यटन

    शांतिपूर्ण छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन हैं भारत की ये 5 खूबसूरत जगह केरल
    उत्तर भारत के आकर्षण का केंद्र हैं ये 5 हिल स्टेशन, एक बार जरूर जाएं घूमने उत्तर भारत
    बच्चों के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं तो इन भारतीय जगहों का करें रुख राजस्थान
    लखनऊ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, मौका मिलते ही घूम आएं उत्तर प्रदेश

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023