NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए भारत की ये 5 ऑफबीट जगहे हैं बेहतरीन
    अगली खबर
    अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए भारत की ये 5 ऑफबीट जगहे हैं बेहतरीन

    अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए भारत की ये 5 ऑफबीट जगहे हैं बेहतरीन

    लेखन अंजली
    May 22, 2024
    11:36 pm

    क्या है खबर?

    जब घूमने की बात आती है तो पुरुष अपनी मस्ती में बिना किसी तैयारी के कहीं भी चल देते हैं।

    हालांकि, महिलाओं को कई चीजों का ध्यान रखते हुए पूरी योजना बनानी पड़ती है और उनके लिए अहम मुद्दा सुरक्षा का होता है।

    आइए आज हम आपको भारत की 5 ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं, जहां महिलाएं चिंतामुक्त होकर अकेले घूमने का सपना पूरा कर सकती हैं।

    #1

    मैसूर

    मैसूर कर्नाटक का दूसरा सबसे बड़ा और खूबसूरत शहर है, जहां आपको प्राचीन और आधुनिकता का बेहतरीन मिश्रण मिल सकता है।

    यहां आप मैसूर पैलेस, जगनमोहन पैलेस, चामुंडा हिल, चामुंडेश्वरी मंदिर, जयलक्ष्मी विलास, फिलोमेना कैथेड्रल, रेल संग्रहालय, श्रीरंगपटना, चेन्नाकेशव मंदिर, मेलोडी वैक्स म्यूजियम, करंजी झील, श्री चामराजेंद्र प्राणी पार्क, बृंदावन गार्डन नामक जगहों का रूख कर सकते हैं।

    यहां जाने का अच्छा समय मार्च से अक्टूबर तक का है।

    #2

    सिक्किम

    भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित सिक्किम एक छोटा राज्य है।

    यहां की चोटियां, पवित्र झीलें, प्राचीन मठ, आर्किड नर्सरी और आश्चर्यजनक ट्रेकिंग मार्ग इसे एक छुट्टियों के लिए बेहतरीन जगह बनाते हैं।

    इसके अलावा सिक्किम अपने उत्कृष्ट प्राकृतिक साधनों, भव्य पहाड़ों, सुंदर झरनों और कई अद्भुत परिदृश्यों से भरपूर है।

    यहां गंगटोक, मंगन, युमथांग घाटी, लाचेन गांव और गुरूडोंगमर झील की यात्रा जरूर करें।

    यहां जाने का बेहतरीन समय मई से अक्टूबर तक है।

    #3

    मुन्नार

    केरल के इडुक्की जिले में स्थित मुन्नार पहाड़ों से गुजरती 3 नदियों के बीच बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है।

    यहां के मनमोहक नजारे और एडवेंचर गतिविधियां आपको खूब आकर्षित कर सकती हैं।

    यहां कुंडला नामक एक कृत्रिम झील है, जिसमें आप बोटिंग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप दुर्लभ और लुप्तप्राय वन्यजीवों को देखने के लिए एराविकुलम नेशनल पार्क की यात्रा कर सकते हैं।

    यहां जाने का बेहतरीन समय भी मई से अक्टूबर तक है।

    #4

    वाराणसी

    वाराणसी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक शहर है, जो आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने और शांति से अपनी छुट्टियां बिताने के लिए एक आदर्श स्थान है।

    यह पर्यटन स्थल गंगा नदी, कई विशाल मंदिरों और प्राचीन घाटों के लिए प्रसिद्ध है।

    यहां का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशाश्वमेध घाट है, जहां गंगा आरती होती है। इसके अतिरिक्त सिंधिया घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर और तुलसी मानस मंदिर आदि जगहें भी घूमने के लिए बेहतरीन हैं।

    #5

    कसौली

    हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिम भाग में स्थित कसौली एक हिल स्टेशन है, जहां आप शांतिपूर्ण तरीके से अपनी छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं।

    कोबलस्टोन सड़कों, विक्टोरियन वास्तुकला, उद्यानों और घने कोहरे से सुसज्जित कसौली में माल रोड काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

    इसके अतिरिक्त मंकी पॉइंट, गोरखा किला और सनसेट पॉइंट नामक जगहें भी कसौली में घूमने के लिए बेहतरीन हैं।

    यहां जाने का अच्छा समय फरवरी से मार्च और अक्टूबर से नवंबर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्यटन
    यात्रा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    पर्यटन

    तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित हैं ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं तमिलनाडु
    कोलकाता में धार्मिक और ऐतिहासिक आकर्षणों की भरमार, इन पर्यटन स्थलों का करें रुख  कोलकाता
    2024 में यात्रा करने के लिए भारत दुनियाभर में दूसरा सबसे अच्छा देश, जानें कारण यात्रा
    कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, जरूर घूमने जाएं  बेंगलुरु

    यात्रा

    जनवरी में इन जगहों पर घूमने की बनाएं योजना, छुट्टियां बन जाएंगी यादगार  पर्यटन
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत की ये 5 जगह शादी के टिप्स
    नए साल पर शोर-शराबे से रहना चाहते हैं दूर? इन 5 ऑफबीट जगहों की करें यात्रा  ट्रेवल टिप्स
    कयाकिंग करना पसंद है तो इन 5 भारतीय जगहों की करें सैर ट्रेवल टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025