LOADING...
चोट के निशान हटाने के लिए अपनाएं ये 5 प्राकृतिक नुस्खे, त्वचा हो जाएगी साफ
चोट के निशान मिटाने वाले नुस्खे

चोट के निशान हटाने के लिए अपनाएं ये 5 प्राकृतिक नुस्खे, त्वचा हो जाएगी साफ

लेखन सयाली
Jun 13, 2026
07:06 pm

क्या है खबर?

त्वचा पर निशान होने के कारण चोट, जलने या मच्छर आदि का काटना हो सकते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे त्वचा की देखभाल वाले उत्पाद खरीद लेते हैं या उपचार करवाते हैं। हालांकि, इनकी तुलना में प्राकृतिक नुस्खे ज्यादा असरदार और सस्ते होते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आपके चोट आदि के निशान धीरे-धीरे हल्के हो सकते हैं और त्वचा की रंगत भी निखर सकती है।

#1

नींबू का रस

नींबू के रस में एक खास प्रकार का एसिड होता है, जो त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद कर सकता है। यह एक प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है। इसके अलावा नींबू का रस त्वचा की ऊपरी परत से मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। लाभ के लिए नींबू के रस को सीधे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और 10-15 मिनट के बाद धो लें। नियमित उपयोग से त्वचा की रंगत में सुधार हो सकता है।

#2

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो त्वचा की मरम्मत करने में मदद करते हैं और दाग-धब्बों को कम करने में सहायक होते हैं। लाभ के लिए ताजे एलोवेरा जेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें, फिर हल्के गर्म पानी से त्वचा को धो लें। नियमित रूप से इसका उपयोग करने से त्वचा की रंगत में सुधार होता है और चोट आदि के निशान भी मिट जाते हैं।

Advertisement

#3

नारियल का तेल

नारियल का तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा को नमी देता है और उसे स्वस्थ बनाता है। यह त्वचा के ऊतकों को फिर से बनाने में मदद करता है, जिससे दाग-धब्बे हल्के हो जाते हैं। लाभ के लिए रोजाना रात को सोने से पहले नारियल का तेल प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। सुबह उठकर इसे धो लें। नियमित उपयोग से आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी।

Advertisement

#4

जैतून का तेल

जैतून का तेल विटामिन-E से भरपूर होता है, जो त्वचा को पोषण देता है और उसे मुलायम बनाता है। यह दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है और निशानों को मिटा देता है। लाभ के लिए रात को सोने से पहले जैतून का तेल प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। सुबह उठकर इसे धो लें। नियमित उपयोग से आपकी त्वचा की रंगत में सुधार होगा और दाग-धब्बे हल्के हो जाएंगे।

#5

शहद

शहद में ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा को साफ-सुथरा रखने में मदद करते हैं। यह त्वचा की मरम्मत करता है और दाग-धब्बों को कम करने में सहायक होता है। लाभ के लिए शहद को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें, फिर हल्के गर्म पानी से धो लें। इसके नियमित उपयोग से त्वचा की सुंदरता बरकरार रह सकती है। इन नुस्खों का असर देखने के लिए इन्हें नियमित रूप से जारी रखना सबसे जरूरी है।

Advertisement