NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मई में आएगें ये त्योहार, शामिल होने के लिए इन 5 जगहों का करें रुख
    अगली खबर
    मई में आएगें ये त्योहार, शामिल होने के लिए इन 5 जगहों का करें रुख

    मई में आएगें ये त्योहार, शामिल होने के लिए इन 5 जगहों का करें रुख

    लेखन अंजली
    Apr 29, 2024
    08:21 am

    क्या है खबर?

    भारत अपनी विविध संस्कृति, समृद्ध विरासत और जीवंत त्योहारों के लिए जाना जाता है।

    मई का महीना अपने साथ ढेर सारे त्योहारों को लेकर आता है, जो देश के असली सार को प्रदर्शित करते हैं।

    रंगारंग समारोहों से लेकर धार्मिक अनुष्ठानों तक, मई भारत की सांस्कृति विविधता का अनुभव करने का सही समय है।

    अगर आप इन त्योहारों में शामिल होना चाहते हैं तो इन 5 जगहों को अपनी यात्रा का हिस्सा बना सकते हैं।

    #1

    विश्व पुष्प महोत्सव (सिक्किम)

    पूरे मई के महीने चलने वाला यह त्योहार विभिन्न प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रमों, कई तरह के फूलों के प्रदर्शन और पौधे लगाने को लेकर जागरूकता बढ़ाने से जुड़ा है।

    यह त्योहार सिक्किम की राजधानी गंगटोक में स्थित राज्यपाल के निवास में भी आयोजित किया जाएगा।

    जहां आप विभिन्न प्रकार के क्षेत्रीय व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं। यही नहीं रोमांच पसंद करने वालों के लिए यहां रिवर राफ्टिंग की व्यवस्था भी होगी।

    #2

    ऊटी का ग्रीष्म महोत्सव (तमिलनाडु)

    20 से 24 मई तक तमिलनाडु के ऊटी में होने वाले इस महोत्सव में फूलों की प्रदर्शनी होती है, जिसमें विभिन्न प्रकार के फूलों से सजावट, सब्जियों से फूल बनाना और फूलों की रंगोली शामिल है।

    इसके अलावा उत्सव में नाव प्रतियोगिता के साथ-साथ फल, कुत्ते, मसाले और गुलाब की प्रदर्शनी भी शामिल होती है।

    अगर आप इस उत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो इसकी तारीखों का दोबारा जांचे क्योंकि वे बदल सकती हैं।

    #3

    मोत्सु महोत्सव (नागालैंड)

    यह महोत्सव नागालैंड के मोकोकचुंग जिले के चुचुयिमलांग में एओ जनजाति द्वारा गर्मी के मौसम में हर साल मनाया जाता है। इस बार यह 1 से 3 मई तक है।

    इसे आदिवासी समुदाय के बीच प्रेम, सद्भाव और संबंध का प्रतीक माना जाता है।

    इस महोत्सव के दौरान लोग अलाव जलाकर उसके आस-पास पारंपरिक लोक नृत्य करते हैं और आदिवासी महिलाएं चावल की बीयर के साथ स्थानीय खाना परोसती हैं।

    #4

    गर्मी का उत्सव (राजस्थान)

    यह उत्सव भी मई के दौरान राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में मनाया जाएगा, लेकिन अभी इसकी तारीख घोषित नहीं हुई है।

    इस शानदार कार्यक्रम का आयोजन राजस्थन पर्यटन, माउंट आबू के नगर निगम बोर्ड और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।

    यह उत्सव रस्साकशी, पनिहारी मटका, नाव, घोड़े और स्केटिंग दौड़ के साथ-साथ CRPF बैंड शो और दीपदान जैसी गतिविधियों के कारण मशहूर है।

    #5

    बुद्ध पूर्णिमा (बिहार)

    बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जन्म और ज्ञान प्राप्ति के लिए दुनियाभर के बौद्धों द्वारा मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है।

    हालांकि, बिहार के बोधगया में इसे बहुत ही भव्यता के साथ मनाया जाता है क्योंकि यहां बुद्ध को बोधि पेड़ के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था।

    इस बार यहां 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी और इस दिन दुनियाभर से हजारों बौद्ध तीर्थयात्री बोधगया में प्रार्थना करने आते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्यौहार
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून
    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग

    त्यौहार

    लोहड़ी: घर पर बनाएं उत्तर भारत के ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, मजा हो जाएगा दोगुना लोहड़ी
    मकर संक्रांति: 14 या 15 जनवरी, कब है यह त्योहार? जानिए सही तिथि और महत्वपूर्ण बातें मकर संक्रांति
    फसलों से जुड़े हैं सर्दियों में मनाए जाने वाले ये प्रसिद्ध भारतीय त्योहार लोहड़ी
    4 दिनों तक मनाया जाता है पोंगल का त्योहार, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    खूबसूरत पर्यटन स्थल है झारखंड, इन 5 जगहों को बनाएं अपनी यात्रा का हिस्सा झारखंड
    गर्मियों में गंभीर हो जाती है माइग्रेन की स्थिति, जानिए इसके कारण और बचाव  गर्मियों के टिप्स
    ब्रेकफास्ट में बनाकर खाएं फाइबर से भरपूर ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी खान-पान
    कसरत के बाद न करें ये 5 गलतियां, पूरी मेहनत हो सकती है खराब एक्सरसाइज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025