बैक्टीरिया संक्रमण का कारण बन सकती हैं ये 5 गलतियां, इन्हें करने से बचें
क्या है खबर?
बैक्टीरिया एक छोटा जीव है, जो हमारे आसपास हर जगह पाया जाता है। आमतौर पर बैक्टीरिया हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होते और कई बार ये हमारी रक्षा भी करते हैं। हालांकि, जब बैक्टीरिया किसी कारणवश बढ़ जाते हैं तो इससे कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं, जिनसे बैक्टीरिया का संक्रमण होने की संभावना बढ़ सकती है।
#1
हाथों की सफाई का ध्यान न रखना
हाथों की सफाई का ख्याल न रखने से बैक्टीरिया के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। खासतौर से जब आप बाहर होते हैं तो आपके हाथ कई सतहों के संपर्क में आते हैं, जहां बैक्टीरिया हो सकते हैं।
इसलिए, बाहर से घर आने के बाद और खाना खाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से साबुन और पानी से धोएं। यह आदत आपको संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है।
बाहर सैनिटाइजर इस्तेमाल करें।
#2
कच्चा या अधपका खाना खाना
कच्चा या अधपका खाना खाने से भी बैक्टीरिया का संक्रमण हो सकता है। ऐसा खाना खाने से पेट में संक्रमण हो सकता है और तेज दर्द भी शुरू हो सकता है।
इसलिए, हमेशा खाना अच्छी तरह पका हुआ ही खाएं। इसके अलावा बाहर से लाए गए कच्चे फल और सब्जियों को भी अच्छे से धोकर खाएं।
साथ ही किसी भी तरह कच्चा दूध न पिएं और पानी को भी उबालकर ही पीएं।
#3
खुले घावों को ढककर न रखना
अगर आपको कोई चोट लगी है या फिर कोई घाव है तो उसे खुला रखने की गलती न करें। खुले घावों को ढककर न रखने से बैक्टीरिया के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
इसके अलावा खुले घावों को बार-बार छूने से भी बचें और उन्हें साफ रखने की कोशिश करें। अगर घाव गहरा है तो डॉक्टरी सलाह के बाद दवा लगाएं और पट्टी बांध लें।
चोट लगने पर सावधानी बरतें।
#4
पालतू जानवरों से दूरी न बनाना
पालतू जानवरों से बैक्टीरिया का संक्रमण होने की संभावना भी अधिक होती है। खासतौर से कुत्ते और बिल्लियां अपने शरीर पर मौजूद बैक्टीरिया को अपनी लार, मल या मूत्र के माध्यम से फैलाते हैं।
इसलिए, अगर आपके पालतू जानवर को कोई चोट लगी हो या वह बीमार हो तो उसे किसी डॉक्टर को दिखाएं। साथ ही पालतू जानवरों के आसपास खाना खाने से बचें।
जानवरों की देखभाल में सावधानी बरतें।
#5
पानी का सेवन भी हो सकता है हानिकारक
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी का सेवन जरूरी है, लेकिन ज्यादा पानी भी नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप दिनभर में 3 लीटर से ज्यादा पानी पीते हैं तो इससे शरीर में नमक की कमी हो सकती है, जिसके कारण बैक्टीरिया का संक्रमण हो सकता है।
इसलिए, शरीर की जरूरत के अनुसार ही पानी पिएं। बेहतर होगा कि आप दिन में 2 लीटर पानी ही पिएं और इससे ज्यादा न पिएं।