NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मिनिमल मेकअप करना पसंद है? आप अपना सकती हैं ये 5 शानदार ट्रेंड
    अगली खबर
    मिनिमल मेकअप करना पसंद है? आप अपना सकती हैं ये 5 शानदार ट्रेंड

    मिनिमल मेकअप करना पसंद है? आप अपना सकती हैं ये 5 शानदार ट्रेंड

    लेखन सयाली
    Feb 24, 2025
    08:37 pm

    क्या है खबर?

    2024 में बोल्ड मेकअप का रुझान प्रचिलित हुआ था, जो पार्टी या त्योहार जैसे मौकों पर बढ़िया लगता है।

    हालांकि, इस साल महिलाओं की पसंद बदल रही है और वे मिनिमल यानि कम मेकअप लगाने का रुझान अपना रही हैं।

    इस तरह का मेकअप हर जगह अच्छा लगता है, चाहे आप कॉलेज जा रही हों, डेट पर जा रही हों या घूमने जा रही हों।

    आइए इस साल प्रचिलित हो रहे 5 मिनिमल मेकअप रुझानों के बारे में जानते हैं।

    #1

    कम उत्पादों वाला मेकअप

    आज के समय में कोई भी महिला अपने चेहरे पर अधिक मेकअप लगाना पसंद नहीं करती है। इससे चेहरे पर मेकअप की मोटी परत नजर आने लगती है और वह केकी होने लगता है।

    इस साल महिलाएं मेकअप करने के लिए कम उत्पादों का प्रयोग करना पसंद कर रही हैं। उदाहरण के लिए फाउंडेशन के बजाय केवल कंसीलर इस्तेमाल करना या केवल उन जगहों पर कंसीलर लगाना जहां दाग-धब्बे हों।

    अंत में मस्कारा और लिप ग्लॉस इस्तेमाल किया जाता है।

    #2

    क्लीन गर्ल मेकअप

    आप सभी ने कभी न कभी क्लीन गर्ल मेकअप के बारे में जरूर सुना होगा। यह एक अनोखा ट्रेंड है, जो कम मेकअप करने और प्राकृतिक सुंदरता को निखारने पर ध्यान देता है।

    इसे पाने के लिए हल्की कवरेज वाला फाउंडेशन लगाया जाता है और गालों पर हल्का ब्लश इस्तेमाल किया जाता है।

    इसके बाद, आखों पर न्यूड रंग का आईशैडो और होंठों पर गुलाबी रंग का लिप टिंट इस्तेमाल किया जाता है।

    #3

    गुलाबी ब्लश वाला मिनिमल मेकअप

    इस साल भी ब्लश सबसे पसंदीदा मेकअप उत्पाद रहने वाला है, जो गालों पर गुलाबी निखार ले आता है। इसकी मदद से आप गुलाबी टोन वाला मिनिमल मेकअप लुक पा सकती हैं।

    सबसे पहले कंसीलर या हल्की कवरेज वाले फाउंडेशन का प्रयोग करके बेस मेकअप करें। इसके बाद अपने गालों और आखों पर गुलाबी रंग का ब्लश लगा लें।

    पलकों पर ट्रांसपेरेंट मस्कारा और होंठों पर लिप ग्लॉस लगाकर लुक को पूरा करें।

    #4

    नो मेकअप लुक

    फिल्मों में अभिनेत्रियां बिना मेकअप किए भी खूबसूरत लगती हैं। हालांकि, शूटिंग के दौरान वे 'नो मेकअप' लुक अपनाती हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है मानो उन्होंने मेकअप किया ही न हो।

    पिछले कुछ सालों से यह रुझान बड़ी चर्चा में है, जो सभी महिलाओं को पसंद भी आता है। इसके लिए चेहरे पर कंसीलर लगाएं और होंठों पर न्यूड रंग की लिपस्टिक इस्तेमाल करें।

    अपनी पलकों पर मस्कारा लगा लें और भौहों को घना कर लें।

    #5

    लाटे मेकअप

    इस साल लाटे मेकअप भी पसंद किया जा रहा है, जो भूरे टोन वाला मेकअप होता है। इस तरह का मेकअप हर आउटफिट के साथ जंचता है और खास तौर से भारतीय महिलाओं की त्वचा पर निखरकर आता है।

    इसके लिए फाउंडेशन लगाने के बाद ब्रोंजर के जरिए कंटूरिंग की जाती है और गालों पर पीच या नारंगी रंग का ब्लश लगाया जाता है।

    होंठों पर भूरा लिप लाइनर और लिप ग्लॉस या न्यूड लिपस्टिक लगाई जाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेकअप टिप्स

    ताज़ा खबरें

    HDFC करेगी CEO पर आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, जानिए क्या है मामला  HDFC
    नासा और ISRO का एक्सिओम मिशन 10 जून को होगा लॉन्च, जानिए इसका उद्देश्य  ISRO
    ऑटोमोबाइल उद्योग झेल रहा रेयर अर्थ मैग्नेट की कमी, सरकार से की यह मांग  ऑटोमोबाइल
    शशांक सिंह क्वालीफायर-2 के रन आउट विवाद पर बोले- श्रेयस को मुझे थप्पड़ मारना चाहिए था इंडियन प्रीमियर लीग

    मेकअप टिप्स

    वैलेंटाइन डे: अपने पार्टनर के लिए दिखना चाहती हैं सुंदर? अपनाएं ये मेकअप लुक्स  टिप्स
    इस साल रहेगा इन आधुनिक मेकअप ट्रेंड का बोलबाला, सुंदर दिखने के लिए जरूर आजमाएं टिप्स
    महिलाओं को भा रहे 'ब्रोकली फ्रेकल्स', जानिए क्या है यह नया मेकअप ट्रेंड  टिक-टॉक
    गर्मी में मेकअप को बहने से रोकने के लिए अपनाए ये टिप्स, पूरे दिन दिखेंगी खूबसूरत  गर्मियों के टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025